आज का चीन भी 1962 वाला चीन नहीं है |
हम आधुनिक दुनिया की सच्चाई से दूर हो जाते है और हम एक बनावटी माहौल में रहते है, जिसे हम ख़ुद ही तैयार करते है | 1962 का युद्ध और इस युद्ध में हुई, भारत की हार | शायद ही किसी भारतीय बच्चे को नहीं पता होगी | की चीनी सेना भारत के इलाकों में घुस गई थी, जो की बहुत ही शर्म की बात है | हिमालय को लांघने के बाद, चीन भारत को हरा भी सकता है, ये भारतीय लोगों ने अपने सपने में भी नहीं सोचा था | 1962 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर गंभीर आरोप लगायें | उन्होंने चीन पर आसानी से विश्वास करने और वास्तविकताओं की अनदेखी के लिए अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया था | चीन युद्ध में मिली हार के सदमे से प्रधानमंत्री नेहरू कभी उबर नहीं पाए और उनकी इसी सदमे के कारण मौत भी हो गयी | ख़ुद को विश्वपटल में तीसरी दुनिया के डिप्लोमेंट की तरह स्थापित कर चुकें नेहरू से पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के संस्थापक माओ त्से तुंग ने 1962 में भारत पर हमला कर बदला ही लिया था, एक प्रकार से ये उनकी छवि धूमिल करने की मंशा ही थी | लगभग एक महीने चले इस युद्ध में चीन की जीत और भारत की हार से युद्ध खत्म हुआ | लेकिन सच्चाई कुछ और थी, चीन एक विजेता था पर उसने कुछ जीता नहीं था और भारत पराजित राष्ट्र था लेकिन वह अपना आत्म सम्मान हार गया था | इस युद्ध ने भारत की जनता के दिल में गहरी छाप छोड़ी, इसकी वजह से चीन के प्रति अविश्वास और नफरत पैदा हुई | भारत और चीन के बीच युद्ध, आपस में भरोसे की कमी से हुआ, हिन्दी-चीनी भाई-भाई का नारा, भारतीयों को काँटे सा चुभने लगा | 1962 के युध्द में चीन के 80 हजार जवानों का मुकाबला करने के लिए भारत की ओर से मैदान में मात्र 10-20 हजार सैनिक थे | प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी से लड़ाकू विमान मुहैया कराने के लिए मदद मांगी थी | लेकिन कोरिया में चीनी कम्युनिस्ट बलों के साथ अमेरिकी बलों के संघर्ष विराम समझौते पर पहुंचने के ठीक एक दशक बाद भारत अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी से साम्यवादी चीन के खिलाफ एक नए युद्ध में शामिल होने को कहा रहा था । अंततः कोई मदद नहीं आयी, लगभग आज जैसी ही स्थिति थी, अगर युद्ध हो तो भारत अपने दम पर ही होगा, कोई मदद नहीं आने वाली | हम 1962 की तुलना में अब कई गुणा मजबूत स्तिथि में हैं लेकिन आज का चीन भी 1962 वाला चीन नहीं है बल्कि तब की तुलना में वह काफी आगे निकल चुका है | याद रहें कि 1962 की लड़ाई में भारत को चीन के हाथों करारी हार मिली थी | उस जंग में भारत के करीब 1300 सैनिक मारे गए थे और एक हजार सैनिक घायल हुए थे | डेढ़ हजार सैनिक लापता हो गए थे और करीब चार हजार सैनिक बंदी बना लिए गए थे | वहीं चीन के करीब 700 सैनिक मारे गए थे और डेढ़ हजार से ज्यादा घायल हुए थे | चीन और भारत के बीच 1962 में विवादित हिमालय सीमा जो की युद्ध के लिए एक प्रमुख बहाना था लेकिन अन्य कारणों ने भी अपनी भूमिका निभाई | 1959 में जब दलाई लामा चीन से भागकर, जब भारत आ गए थे तो नेहरू के साथ भारतीय जनता ने भी उनका खुले दिल से स्वागत किया जो की चीन के लिए पचा जाना बड़ा मुश्किल था | दोनों देशों के बीच तनाव तब और बढ़ गया जब माओ ने ये आरोप लगा दिया कि तिब्बत की राजधानी ल्हासा में हुआ विद्रोह में भारतीयों का हाथ था |
चित्र - गूगल सर्च

Post a Comment