थैंक्स-लेस-थिंकिंग ( नीतिश )

जनता दल यू के प्रमुख नेताओं में से एक बिहार के मुख्यमन्त्री नीतीश कुमार, जयप्रकाश नारायण के सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन की देन है | उनका बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में स्वर्णिम काल 2005 से 2014 तक था | जो वर्तमान में कुछ धूमिल होता जा रहा है | पुनः 22 फरवरी 2015 को बिहार के मुख्यमंत्री बने व 26 जुलाई 2017 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और बड़ी ही नाटकीयता से 27 जुलाई को फिर से उन्होंने बिहार के मुख्यमन्त्री पद की शपथ ले ली । नीतीश कुमार जहाँ अपने सुशासन की वजह से देश में सुशासन बाबू के नाम से मशहूर हुए है लेकिन गठबंधन सरकार में शामिल होते ही | उनके स्वर कुछ बदले-बदले से नज़र आ रहें है | बिहार में गोभक्तों के उत्पात  की ख़बरें और इस पर उनकी गंभीर चुप्पी! कुछ यूँ संकेत दे रहीं है की भैया मेरे जो कोतवाल तो डर कहें का | भाजपाई शासन में भागीदारी, अब नीतीश कुमार को कितनी रास अति है ये वक़्त ही बताएगा फिलहाल तो सब कुशल-मंगल है | कभी नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खिलाफत के लिए जाने जाते थे | लेकिन हालिया घटनाक्रमों में उन्होंने पीएम मोदी का समर्थन करके, पुरे देश को चौंका दिया था | चाहें नोटबंदी को पूर्ण समर्थन या राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति कोविंद के समर्थन के सवाल पर एकमत होना | लालू प्रसाद यादव, मुलायम सिंह यादव और शरद यादव की तरह ही नीतीश कुमार को भी उस समाजवादी आंदोलन से आगे बढ़ने का मौका मिला, जो भारत में कांग्रेसी इमरजेंसी की वजह से पैदा हुआ था | तो कौन किसके साथ है ? या कौन किसके विरोध में है ? इसलिए राजनीति में केवल एक मात्र ज़रूरत शब्द ही जीवित होती है | बाकि शब्दों को मृतप्रायः मान लेना ही उचित होगा | सर्वप्रथम 2000 में महज सात दिनों के लिए वे बिहार के मुख्यमंत्री बने और उनकी सरकार गिर गई एवं उन्हें इस्तीफा देना पड़ा | उसके एक साल बाद 2001 में वें अटल बिहारी वाजपई की सरकार में रेल मंत्री बने | बिहार की राजनीति से कुछ समय की दुरी के बाद, नवम्बर 2005 को पूर्ण बहुमत के साथ बिहार के मुख्यमंत्री बनने का एक बार फिर उन्हें अवसर मिला | उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर बिहार में गठबंधन की सरकार बनाई | 2010 में उन्हें बेहतरीन काम के कारण पुनः जनता का समर्थन प्राप्त हुआ और वे तीसरी बार बिहार के मुख्य मंत्री चुन लिए गयें | इस गठबंधन की सरकार से उनका मतभेद वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम दावेदारी के कारण हुआ था | परिणामतः उनका गठबंधन टूट गया पर बिहार में नीतीश की सरकार चलती रहीं | वक्त यूँ भी बदलता है - हो सकता है एक समय नरेंद्र मोदी के प्रखर विरोधी नीतीश, आज मोदी जी से इसलिए प्रभावित है क्योंकि मोदी जी में उन्हें विकास पुरुष दिख रहा हो | राजनीति अनिश्चितताओं का खेल है यहाँ न कोई शत्रु है न मित्र! यहाँ हर कोई अपनी नियति, अपनी नियत से ही तय करता है | अब जब राष्ट्र हित सर्वोपरि हो गया, गायों की चिंता भी बड़ गयी है | ये सोहबत का असर है लेकिन फिर भी पूरी उम्मीद है | आप पर हुए इस असर से गुंडों का साहस न ही बड़े तो ही अच्छा | उन्होंने दो-तीन जगह उत्पात मचाया है ऐसी खबरें पहले बिहार से नहीं आती थी | और लोग भी नीतीश सरकार पर हमलावर होने के लिए हंगामे की जगह तर्कों एवं तथ्यों को तरजीह दे तो ही अच्छा होगा।
चित्र - गूगल सर्च |

No comments