मेरा जन्म भी अगस्त में ही हुआ है
हाल हीं में ख़बर आयी की भारत में शिशु मृत्यु दर 58 से घटकर 37 हुई, ये सभी सरकारी अनुमान है फिर भी शिशु मृत्यु दर आईएमआर 2005 में 58 प्रति 1000 थी जो 2015 में घटकर 37 हो गई है । जिसमें शिशु लड़कों के लिए प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर 35 मृत्यु का आईएमआर है, जबकि शिशु लड़कियों के लिए प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर 39 का आईएमआर है । राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, 2005 में शुरू किया गया था। मिशन के तहत वर्ष 2012 तक प्रति 1,000 जन्मों पर 30 मृत्यु का आईएमआर लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, हम वर्ष 2012 का लक्ष्य 2017 में भी प्राप्त नहीं कर पाए हैं । विकासशील देशों में पैदा होने वाले कम भार वाले बच्चों में से 35 प्रतिशत से अधिक अकेले भारत में ही पैदा होते हैं । विकासशील देशों में कुपोषण का शिकार हुए बच्चों में से 40 प्रतिशत से अधिक बच्चे अकेले भारत में हीं हैं । शिशु मृत्युदर को कम करने के लिए टीकाकरण, सुरक्षित पेयजल तक पहुंच, सफाई और महिलाओं की साक्षरता की संयुक्त भूमिका है । भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद आई. सी एम. आर के अनुसार दो- तिहाई मौतें जन्म के पहले दो दिन के भीतर ही हो जाती हैं | जन्म के समय कम भार होने से तथा कुपोषण के कारण बच्चे के पूर्ण विकास में बाधा उप्पन्न होती है और प्रसव के दौरान तथा जन्म के तुरंत बाद अपर्याप्त देखरेख के कारण भी 45 प्रतिशत नवजात शिशुओं की मृत्यु उनके जन्म से 48 घंटों के भीतर हो जाती है । तो देखें, ईशा गुप्ता का हॉट फोटोशूट ...हमें तो उसकी भी मजबूरियां नज़र आती है | आख़िर अस्पताल में 30 बच्चों की मौत का आँकड़ा, कब 63 मासूमों की मौत का होते हुए 70 हो गया फिर भी रुका नहीं, बढ़ता जा रहा है | इस बीच ये सारा सस्पेंस इसेफेलाइटिस का क्यों है ? गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में बच्चों की मौत के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की उपस्तिथि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था - बख्शे नहीं जाएंगे गुनहगार, अब तक इतनी देरी होने के बाद भी कोई कठोर कार्यवाहीं नज़र नहीं आयी है | पर ख़बर है बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू विभाग के प्रमुख डॉ कफील खान को उनके विभाग के प्रमुख के पद से हटा दिया गया है। क्या ये सच बोलनेवाले को मिली सज़ा है ? जब उत्तर प्रदेश सरकार के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीज़ की मौत को भ्रामक बताया गया है | तो उस समय किसका बचाव कर रहीं थी सरकार ? या गोरखपुर कांड में सोशल मीडिया में ‘हीरो’ बने डॉ कफील खान पूर्व उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश के आदमी है ? हाँ, आखिलेश के आदमी है तो सीधा एक फ़ोन करना था, पार्टी के कार्यकर्ता जमा हो जाते और ऑक्सीजन सिलेंडर रात में ही मिल जाती | और समाजवाद भी जीवित नज़र आ जाता | सोशल मीडिया में किसके आदमी क्या बोल रहें है ? कुछ समझ नहीं आ रहा लेकिन जो दिख रहा है की सरकार अपना बचाव कर रहीं है | हो सकता है बच्चों की मौतों का कारण अलग-अलग है पर सरकार तो फ़ैल हो गयी हैं न तो गलती सरकार को माननी ही चाहिए | 9 अगस्त को यहां जब उच्चस्तरीय बैठक की गईं जिसमें बड़े डॉक्टर और अधिकारी सम्मिलित थे फिर तो मुलभुत सुविधा की कमी के कारण बढ़ती मौत के लिए सरकार ही ज़िम्मेदार है | पूर्व टीकाकरण का अभियान उनके दोषियों को भी सजा होनी चाहिए | आपराधिक लापरवाही की सज़ा इन वर्तमान दोषियों को तो मिलनी ही चाहिए | जांच गठित करिए, फैसला सुनाने की जल्दी न कीजिये | आपके मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह अपने बेतुके बयान से पहले ही सरकार की किरकिरी कर चुकें है | क्या मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को उसकी लापरवाही सामने आने पर उन्हें सस्पेंड किया जाना ही काफ़ी है ? या सजा मिलेगी बराबर मिलेगी | और हो सके तो इन असंवेदनशील नेताओं से दूर रहिएगा, क्योंकि मेरा जन्म भी अगस्त में ही हुआ है |
चित्र -गूगल सर्च

Post a Comment