अगले दस साल तक NO कांग्रेस
जो की नये नोट चल नहीं रहें है तो अब पुराने नोट ही पार्टी को लीड करेंगे। साल 2019 के लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी के काट के रूप में कांग्रेस का चेहरा कोई पुराना नेता ही होगा | 2019 के आम चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां भी तेज़ की है पर इन दिनों कांग्रेस में पड़ती फुटों ने कांग्रेस ई की स्तिथि दयनीय कर दी है | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी 2019 में मोदी के विजय रथ को रोकने के लिए पुत्रमोह त्यागना हीं उचित समझा किन्तु वर्तमान की चुनौतियों से कांग्रेस का पार पाना कठिन बनता जा रहा है | पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद सरीके नेताओं के रोल में इजाफा किया गया है। जो की कांग्रेस में हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर रणनीतिक बदलाव के संकेत है | पर एक बड़ा नाम छूटता सा नज़र आ रहा है वो है कांग्रेस के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का जो की कांग्रेस पार्टी में रणनीतिक भूमिका निभाने वाले युवाओं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच मज़बूत कड़ी साबित हो सकते है | राष्ट्रपति चुनाव में राहुल गांधी की गैर मौजूदगी और विपक्षी दलों के साथ मिलकर राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का चयन, उसमें मिली हार से आम कांग्रेसी कार्यकर्ता हताश और निराश सा हो गया है | क्योंकि राहुल गांधी की छवि अभी तक असरहीन हैं। और कांग्रेस अकेले मोदी का विकल्प दे पाने का फिलहाल माद्दा नहीं रखती है । इसलिए पूरे विपक्ष को एकजुट होना होगा किन्तु मोदी के सामने विपक्ष के न बचें होने का ख़तरा भी कांग्रेस के सिर मंडरा रहा है | ये भी सच है की उनके सामने अभी तक मोदी के काट के रूप में कोई चेहरा है ही नहीं है और न निकट भविष्य में हो सकता है । 2014 में अपने चुनावी इतिहास की सबसे बड़ी पराजय का सामना कर और उसमें 50 से भी कम सीटें प्राप्त कर । भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस आज अपने सबसे बड़े संकट के दौर से गुजर रही है। विकल्प के रूप में प्रियंका गांधी पर सवाल करते कांग्रेसजन भारी निराशा में कांग्रेस का भविष्य क्या है ? के उत्तर भी तलाशने में लगे है | भाजपा मदमस्त हाथी की तरह पुरे मूड में है कि उनकी पार्टी 2019 तक के चुनाव एक के बाद, एकतरफ़ा जीतती जाएगी जिन प्रदेशों में भाजपा सरकार के खिलाफ एंटी इन्कंबेंसी वहां वो जोड़-तोड़ की राजनीति कर सत्ता में भाजपा आती जा रही है | पंजाब में ही कांग्रेस सिमटती सी नज़र आ रहीं हैं | इसलिए अब भाजपा का मुकाबला क्षेत्रीय पार्टियों से है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छतीसगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड जैसे ऐसे राज्य है जिनमें से कुछ में मई 2019 से पहले विधानसभा चुनाव हैं भाजपा, कांग्रेस का गणित न बिगाड़ें तो ही पार्टी कहीं कुछ अच्छा कर लेगी । जहाँ बीजेपी तुलनात्मक ज्यादा सक्रिय है केरल, पश्चिम बंगाल वे प्रदेश हैं, जहां हाल में हुए चुनाव के कारण कांग्रेस लोकसभा चुनाव तक शायद ही खड़ी हो पाए। झारखंड, बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को अब लेफ्ट या छोटी क्षेत्रीय पार्टियों पर निर्भर होना पड़ेगा। अब ये छोटी पार्टियां ही कांग्रेस को डिक्टेट करेंगी न की कांग्रेस उन्हें! भाजपा बनाम सेकुलर एलांयस बड़ा कमज़ोर सा लगता है। उसमें भी कांग्रेस तो हाशिए का खिलाड़ी है । भाजपा को कांग्रेस से दिक्कत नहीं है लेकिन बसपा, समाजवादी और आप से पार पाना उनकी चिंता का विषय है। जहां कांग्रेस, भाजपा के लिए आसान दुश्मन है वहीं छोटी-क्षेत्रीय पार्टियों की बड़ी चुनौती । प्रिंयका वाड्रा, कांग्रेस को नई बैशाखियां बाँट सकती है किन्तु लगता है उनका भी पार्टी से मोह भंग हो गया है । 2014 में लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अभी तक संभल नहीं पाई है और एक के बाद, एक विफलताएं उसकी नियति बन गई हैं, वह लगातार कमजोर हुई है। आज भाजपा ने भारतीय राजनीति में कांग्रेस का स्थान ले लिया है और कांग्रेस के सामने एक क्षेत्रीय पार्टी के रूप में बदलने का खतरा मंडरा रहा है। पहले जब कभी भी वह सत्ता से बाहर हुई है, तो उसकी वापसी पर किसी को संदेह नहीं था, लेकिन आज कांग्रेस की वापसी को लेकर कांग्रेसी ही संदेह करते हुए देखे जा सकते हैं। आज कांग्रेस का मुकाबला अकेले भाजपा से नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से है, जो की नेहरु के आईडिया ऑफ इंडिया के बदले आईडिया ऑफ संघ की दिशा में तीव्रता से काम कर रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस की तरफ से कोई ठोस प्रतिरोध दिखाई ही नहीं पड़ता है। किसी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए नेता का गंभीर होना जरूरी है और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गंभीर होना ही नहीं चाहते | उन्होंने नीतिश कुमार को जाने दिया, साथ ही कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले गोवा के नेता विश्वजीत राणे ने भी कहा था कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गंभीर नेता नहीं हैं, साथ ही वें पहुंच से परे भी हैं। मई 18, 2017 स्वामी श्री अविमुक्तेशवरानंदजी का बयान, 'नीतीश में पीएम बनने के सारे गुण' और मई 15, 2017 में हम 2019 में पीएम पद का दावेदार नहीं बनेंगे - नीतीश कुमार का ये कहना क्या संकेत दे रहा था | महागठबंधन के लिए कांग्रेस ने प्लान पर मंथन करना शुरू कर दिया है हालांकि कांग्रेस की प्राथमिकता पहले खुद को मजबूत करने की होनी चाहिए |
चित्र -गूगल सर्च |

Post a Comment