वन्देमातरम - माँ , तुझे सलाम .......

राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम  में आखिर ऐसा क्या है ? जिसको लेकर देश में बवाल मचा है और हर मुद्दों को इससे जोड़कर देखा जा रहा है या पूरी कोशिश की जा रहीं की इसका राजनीतिकरण अपने हितों के अनुसार राजनीतिक पार्टियाँ कर लें या अपना-अपना वोट बैंक सिर्फ़ बोलवचन के नाम पर मज़बूत कर लें | सपा विधायक अबू आसिम आजमी और एमआईएम के विधायक वारिश पठान तो देश से निकाला मांग रहें है लेकिन कभी वंदेमातरम नहीं गाएंगे | आख़िर ऐसा क्या है ? वंदेमातरम् में ? जिससें इन नेताओं का हीं इस्लाम ख़तरे में पड़ गया है | फिर तो उन्हें "जन गण मन"  का भी विरोध करना चाहिए क्योंकि अधिनायक और भाग्यविधाता जैसे शब्द भी उन्हें, उतने ही चुभते होंगे | जो की तुम माँ के सामने झुको या बाप के सामने, झुक तो रहें हो | उन्हें कहीं डर, इस बात का तो नहीं है कि वे देशद्रोही घोषित हो जाएँगे और उनकी सुविधाओं में कटौती हो जाएगी | "जन गण मन" यह गान इंगलैंड के सम्राट जॉर्ज पंचम की स्तुति में लिखा गया था | अगर इस्लाम में अल्लाह के अलावा किसी और की स्तुति करना हराम है | तो हम बार-बार सम्राट जॉर्ज पंचम को क्यों याद करते रहते है ? हाँ, अगर इसका इंगलैंड के सम्राट जॉर्ज पंचम से कोई लेना-देना नहीं है तो वंदेमातरम् के इतिहास का रोना न रोया जाये, तो ही ठीक होगा | हम अपने देश से प्रेम करते है तथा अपने देश को माता कहकर पुकारते हैं | अगर हम तुम्हारें जैसे है और हम हमारें देश में है तो हमें काफ़िर कहने का अधिकार ये देश तुम्हें कभी नहीं देता है |

राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम का हिन्दी-अनुवाद है....

मैं आपके सामने नतमस्तक होता हूँ। ओ माता!
पानी से सींची, फलों से भरी,
दक्षिण की वायु के साथ शान्त,
कटाई की फसलों के साथ गहरी,
माता!

उसकी रातें चाँदनी की गरिमा में प्रफुल्लित हो रही हैं,
उसकी जमीन खिलते फूलों वाले वृक्षों से बहुत सुन्दर ढकी हुई है,
हँसी की मिठास, वाणी की मिठास,
माता! वरदान देने वाली, आनन्द देने वाली।
जन्म लेने के पहले महीने से 9 महीनें तक, पैदा होने की स्थिति तक आते हुए, हर बच्चा इसी लिखित स्तिथि में होता है, यहाँ वंदेमातरम्  में एक माँ की, एक और माँ धरती माँ से तुलना की गयी है | क्या माँ को खुदा में मह्सूस करना ग़लत है ? वन्दे मातरम के विरोध का इस्लाम, कुरान या अल्लाह से कोई लेना-देना नहीं है | ये मुस्लिम नेता जब कहते है मुसलमान तौहीद यानी एकेश्वरवाद में विश्वास रखते है और सिर्फ अल्लाह की इबादत करते है | तो ये भी सच है वंदेमातरम में कोई माँ की इबादत नहीं की जा रहीं है जब भी किसी बच्चें का जन्म होता है माँ के ऊपर ईश्वरीय/अल्लाह का हाथ सीधा होता है इसलिए हम नतमस्तक है उस ईश्वरीय रूप के जो निर्माण करता है जो जीवनदान देता है | ईश्वर एक है वो मेरा-तुम्हारा नहीं है इस पृथ्वी, इस माता के रूप में इस भूमि के निर्माण के लिए उस ईश्वरीय सत्ता की वंदना करते है जो की सर्वशक्तिमान है और एकेश्वर है | गैर मुस्लिमों द्वारा कुरान की बहुत कम जानकारी होने के कारण, मुस्लिमों के ये भ्रष्ट नेता कुरान में कहीं बात का हवाला देकर मुस्लिमों को साथ-साथ इन्हें भी भटकाने के प्रयास में हमेशा लगे रहते है ताकि उनका मुस्लिम वोट बैंक उनसें गोंद की तरह चिपका रहें, अपने रहनुमाओं की आजीवन खिदमत करता रहें क्योंकि उन्होंने तो अल्लाह को बचा लिया है ! क्या सच में अल्लाह माँ से नफ़रत कर सकता है जो अपने हमनाम, जैसे किसी से, अपने बच्चों से किसी माँ की तरह ही प्यार करता है वो ख़ुद को परिभाषित करते समय इस माँ से इस माँ रूपी प्यारे शब्द से बराबरी करता पाया जाता है तो वो क्यों माँ से नफ़रत करेगा ? जो लोग अल्लाह के प्यार को नहीं जानतें वो हीं अल्लाह-अल्लाह करते हुए अल्लाह का डर दिखाते है, अल्लाह तो हर नेकदिल के साथ होता है | अल्लाह तो हर उम्मीद में होता है, जहाँ कुछ भी नहीं होता तब वहां अल्लाह होता है | आप उसे ईश्वर भी कह सकते है - “ मैं प्रारंभ हूँ....मैं अंत हूँ////मैं हर जग में जगह में हूँ ये तुम पर है की तुम मुझें किसी भी रूप में देख लो, ख़ोज लो-पा लो...
चित्र - गूगल सर्च


No comments