हिंदी में ही शांती है और अंग्रेज़ी में समझौता

राजभाषा “ हिन्दी “ की उपयोगिता, अभी के आधुनिक प्रगतिशील भारतीय समाज में क्या उतनी ही है ? जितनी आजादी के पहले सोये हुए, भारत को पुनः जगाने वाले हिन्दी आंदोलनों के समय हुआ करती थी.तब लोगों का उद्देश्य हिन्दी को जन-जन में फैलाना हुआ करता था लेकिन अब, जब हम स्वतंत्र है, तो क्या विकास के पथ में गतिशील बने रहने के लिये, हिन्दी का ज्ञान होना कोई महत्व नहीं रखता है या हिन्दी में काम करने वाले कमर्चारियों का स्तर-निम्न होता है तुलनात्मक अंग्रेज़ी में उसी काम पर लगे अन्य कमर्चारियों से .आजकल भारत का शिक्षित मध्यम वर्ग अपनी बोध-शक्ति से इंग्लिश का चुनाव करना, जरुरी समझता है .उद्देश्य केवल यह होता है की अच्छे रोजगार की प्राप्ति हो तो कहीं समाज में इंग्लिश के जानकरों में अपनी इज्ज़त बनाये रखने के लिये भी.आम-धारणा, ये बनती जा रहीं है की जो इंग्लिश धार-दार बोल सकता है तो उसनें ही उच्च शिक्षा प्राप्त की तथा वो योग्य भी है, अन्य की तुलना में.जो की कभी – भी सत्य नहीं हो सकता केवल इंग्लिश बोलपाने से किसी व्यक्ति के बोध-वृत्ति का विकास नहीं होता .वो प्रत्याशी अपनी मातृ- भाषा से ज्यादा जुड़े होते है, चाहे उन्होंने कितना अभ्यास क्यों ना कर लिया हो. जब अध्येता के बोध- वृत्ति की परीक्षा होती है तो कुछ ही सफल हो पाते है क्योंकि उनके बोध-वृत्ति का विकास नहीं हुआ और वे एक भाषा विशेष को सिखने के लिये, अपने जीवन का बहुमूल्य समय दे रहे है. जो भाषा उनकी रोज़ाना की गतिविधियों में कम ही उपयोग होती है.अंग्रेजी का झूठा प्रदर्शन - ये एक ऐसी बीमारी है , जो की पुरे भारत वर्ष में फ़ैल चुकी है .चाहे युवा हो या अधेड़ अपनी बुध्दिमता को साबित करने के लिए अंग्रेजी का सहारा लेता सा नज़र आता है. क्या अंग्रेजी मात्र बोलकर आप बुद्धिमान कहला सकते है ? आपने भी खुद महसूस किया होगा की कई बार लोग अकारण अंग्रेजी बोलते है यानि आपके हिंदी के सवालों का अंग्रेजी में जवाब. क्या इसका सिर्फ़ एक मकसद होता है की सामने खड़े हिंदी भाषी या जनसाधारण की भाषा बोल रहे आदमी को अपनी अंग्रेजी से दबा देना ? .... क्या ऐसा करना उचित है ? मुझे लगता है लोगो को उन सभी भाषाओं का प्रयोग करना चाहिए , जिससे वे अपनी बातो को जन साधारण तक सरलता से पहुंचा पाये. अगर आप में ये अवगुण आ गये है , तो सम्भल जाये ये अवगुण केवल क्रोध देगा शांति नहीं मिलेगी . हिंदी में ही शांती है और अंग्रेज़ी में पीस जो की समझौता ही होता है.

चित्र - गूगल सर्च |

No comments