महामानव ही निर्माण करते है, महान देश...

सात रंगों में अपने पानी को बदलने वाली झील “पैंगॉन्ग झील “ यह विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित नमकीन पानी की झील भी है, जो बर्फीले रेगिस्तान लद्दाख की राजधानी लेह से करीब 160 किमी की दूरी पर है । वर्तमान भारत और चीन के टकराव के बीच लद्दाख में पैंगॉन्ग झील के किनारे भारतीय क्षेत्र में पीएलए जवानों के घुसने की ख़बर ने भारत-चीन विवाद को और हवा देने का काम किया है | चीन के पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवानों ने  लद्दाख में पैंगॉन्ग झील के किनारे भारतीय क्षेत्र में  घुसने की कोशिश मंगलवार को की जिसे भारतीय सैनिको ने नाकाम कर दिया | इसके बाद चीनी सेना ने पथराव किया और प्रतिक्रिया में भारतीय जवानों ने भी जवाब दिया | जिसमें दोनों तरफ के जवानों को मामूली चोटें आईं है । इसके उल्ट चीन के विदेश मंत्रालय प्रवक्ता हु चुनयिंग ने इस घटना के संबंध में टिप्पणी करते हुए कहा की 'मुझे इसकी जानकारी नहीं है और पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवान लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के चीनी हिस्से के पास हमेशा गश्त करते हैं । डोकलाम का जिक्र किये बिना उन्होंने कहा, 'चीन, भारत-चीन सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और भारतीयों से अपील करते हैं कि वह एलएसी और दोनों पक्षों के बीच प्रासंगिक संधियों का पालन करे। PM मोदी के चीन पर दिये भाषण के बाद चीन की छटपटाहट तो साफ़ दिखती है |  लद्दाख में घुसने की कोशिश पर खदेड़े गए चीनी की अगली चाल क्या होगी ? ये तो आनेवाला वक़्त ही बतायेगा |  फिलहाल चीनी मीडिया और अफसर बार-बार युद्ध की धमकी दे रहे हैं।  डोकलाम और अब लद्दाख में यह टकराव इसके संकेत है | यूँ तो भारत और चीन के बीच लगभग दो महीनों से सिक्किम सेक्टर के डोकलाम में गतिरोध बना हुआ है । डोकलाम जो की भूटान का हिस्सा है | वहां चीनी सेना बिना भूटान की सरकारी अनुमति के सड़क का निर्माण कर रहीं थी | भूटान जो की एक छोटा सा देश है उसने भारत की मदद मांगी और भूटान की सहायता के लिए ही भारतीय सेना ने चीनी सेना को सड़क निर्माण करने से रोका था । पहले ही पैंगांग झील का 87 प्रतिशत भाग चीन के अवैध कब्जे में है, जहां पर उसने अपनी नौसेना तैनात की हुई है । फिर भी लद्दाख में पैंगॉन्ग झील के किनारे भारतीय क्षेत्र में  घुसने की कोशिश ही लद्दाख पर चीन की बुरी नज़र को दिखलाता है, विस्तारवादी चीन नेपाल पर भी अपनी बुरी नज़र रखता है | ये ख़तरा तब और बड़ जाता है जब चीन और पाकिस्तान मिलकर भारत पर हमला कर दें की संभवना बनी हुईं है ? बीजिंग ने हजारों टन के सैन्य वाहन और उपकरण तिब्बत पहुंचाए हैं | चीन भारत के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है और भारत पर हमले की पूरी तैयारी कर चुका है | भारत की तैयारियों में कमी है भारत चीन सीमा पर 73 सड़कों का निर्माण कर रहा है | जिनमें से मात्र 30 सड़कें ही तैयार कर ली गई हैं | वैसे 1962 की गलतीयों को भारत नहीं दोहराएगा पर उसे अपनी तैयारीयाँ और तेज़ करनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा की भविष्य में भारत में कोई भी संकट आये, उसे भारत अपनी क्षमता पर ही समाप्त करने में सफल हो | जब 2014 को नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने तब भी भारत विश्व में सबसे बड़े हथियार एवं रक्षा उपकरण आयात करने वाले देशों में अव्वल था और आज भी यथा स्तिथि बनी हुईं है किन्तु विरासत में मिली विशालकाय रक्षा नौकरशाही और सैन्य व्यवस्था जिसमें अनेक क्षमतागत कमियां थी | एक अनुमान के अनुसार भारत को कम-से-कम 300 लड़ाकू विमान, 10 से 12 पनडुब्बी, 900 से 1000 लड़ाकू हेलीकॉप्टरों, सात युध्दक पोत और अनेक हज़ार तोंपे चाहिए थी | पीएम मोदी और उस समय के रक्षा मंत्री परिकर ने पद सँभालते ही बड़े बदलाव शुरू कर दिए थे | जो आज भी जारी है हालांकि कार्यवाहक रक्षा मंत्री अरुण जेटली है पर परिकर साहब अभी-भी पीएम मोदी के साथ अपने विचारों के अदान-प्रदान दवारा जुड़े हुए है | वर्तमान में जब पीएम मोदी के इजरायल जाने और फिलिस्तीन ना जाने पर बहुत हो हल्ला हुआ था | फिलस्तीन को भारत का दोस्त बतलाने की पूरी कोशिश भी की गयी | तो आप माने ये न माने भारत में बढ़ रहें आतंकवाद को फिलिस्तीन ही डायरेक्ट या इन- डायरेक्ट मदद करता आया है | यहाँ तो मैं ये भी कहूँगा ये अरब देश आतंकवादी फ़ैलाने के मिशन में लगे हुए है | अगर भारत को इजराइल हथियारों के लिए आत्मनिर्भर कर दे तो हम अपना रक्षा बजट आधा कर देश के विकास में बचें पैसे लगा सकते है | इससें इजराइल को फायदा होगा पर फिलिस्तीन से ख़राब रिश्ते के डर से हम देश की सुरक्षा से खेल नहीं सकते जो की पूर्व की सरकारें खेलती आयी है | हम यह जानते है की थल सेना को जमीनी लड़ाई के लिए आधुनिक हथियारों की आवश्यता है जिसमें इजरायल हमारी मदद कर रहा है | भारत के फैसले बहुत ही गुप-चुप तरीकें से लिए जाते है अगर मोदी जी भारत को वर्तमान स्थिति से उभर पायें | तो वो भारतीय जनमानस में अपनी अमिट छाप छोड़ जायेंगे | जो की भारतीय वर्षों तक भुला न पाएंगे |
चित्र - गूगल सर्च

No comments