खुशी या गम दोनो जरुरी है, तो दोनो के लिए तैयार रहिये |

लालू नही जानते, कल उनका क्या होगा ? पर आज उन्हें इतना तो पता है | जो होगा वह अच्छा ही होगा | लालू लहर कि दिशा तो नही बदल सकते हैं पर अपनी नाव के पाल को सही कर, सही दिशा मे चल सकते हैं, यह तो उनके हाथ मे है और हाथ के साथ में है | लालू का छात्रनेता से किंगमेकर  तक का सफ़र, उठापटक से भरा रहा, कई बार सियासी हाशिए में भी धकेले गए | यह बात लालू के मामले में ज्यादा सटीक और सहीं हो जाती है | तय करने वाले को लगता है लालू ये सब सहयोगीयों के साथ और अपने भलें के लिए कर रहा है जो वो करते भी है, पर बिना जाने, बिना सोचे, बिना चाहे वह कुछ भी नही करते, न करने देते है | भागलपुर कांड के बाद कांग्रेस का पारंपरिक मुस्लिम वोट बैंक जो लालू के खाते में जा गिरा । तो न लालू को उन्होंने छोड़ा, न लालू ने लाख प्रलोभनों के बाद भी कभी उन्हें छोड़ने की इच्छा जताई | दो राज्यों यूपी और बिहार में कांग्रेस का सियासी गणित जो गड़बड़ाया तो नीतीश-लालू गठबंधन में टूट से केंद्र की राजनीति में वापसी का बनाया जा रहा सपना भी तारतार हो गया | किंगमेकर जो आज एक दागी नेता है, कांग्रेस उनसें रिश्ते तो रखना चाहती है लेकिन दूर-दूर से | लालू की 'भाजपा भगाओ रैली' में राहुल, सोनिया और मायावती के नदारद रहने की शायद यहीं वजह होगी | वैसे भी पिछली बार लालू से गले मिलने पर राहुल को सफाई देनी पड़ी थी | भाजपा को उखाड़ फेंकने की तैयारी करने के लिए सभी दलों को एकजुट होने का आह्‌वान तो ठीक है, पर ऐसा लगा जितनी भी भीड़ जुटी थी, लालू के दम पर जुटाई गई थी | ममता की राजनीति कभी-भी बंगाल से बढ़ नहीं पायी, अखिलेश परिवारिक फुट से उभर नहीं पाये और सच पूछिये तो बागी शरद यादव लम्बें समय से लोकप्रिय नेता नहीं रहें है | अगर सिर्फ चीनी का ही स्वाद मिलता रहे तो लोग भुल जाते है कि चीनी कि मिठास क्या है, एक तिखी मिर्ची के बाद जरा सी चीनी से पता चलता है की मिठास किसे कहते हैं ? अमित शाह और मोदी की जोड़ी ने बिहार में सत्ता पाने का लम्बा इंतजार किया | उसके लिए लालू को कमज़ोर करना बहुत ज़रूरी था | फ़िलहाल लालू, मोदी पर हमलें भूल नीतीश पर हमलें कर रहें है | लेकिन लालू और उनका पूरा परिवार, सीबीआई, इनकम टैक्स, ईडी और कोर्ट के चक्कर में फसा हुआ है | लालू सच में दोहरी जंग लड़ रहें है, लालू पर आरोप हैं कि लालू ने सत्ता का गलत इस्तेमाल कर बेनामी लेन-देन के जरिए एक हजार करोड़ रुपये की संपत्ति अपने और बच्चों के नाम करा ली है । लगता है लालू ये सोच बैठे है जीवन जीने का नाम है सो इसे पुरा जीना चाहिये | खुशी या गम दोनो जरुरी है, तो दोनो के लिए तैयार रहिये |
चित्र - गूगल सर्च

No comments