जेएनयू " इशू "

जब लोग यहाँ चावल-दाल की फ़िक्र में बैठे है तो विद्रोह किससे हो और क्यों हो ? राजनीति कहीं हमारा इस्तमाल न कर लें का डर बना रहता है! लेकिन ये राजनीति कौन कर रहा है ? हम जैसे लोग ही है जो राजनीति कर रहें और हम हो रहें है उनके द्वारा की जानेवाली राजनीति के शिकार | तो क्यों कोई भी सवाल नहीं करने चाहिए ? क्या व्यवस्थाओं में परिवर्तन के विचार का त्याग कर देना चाहिए ? आपके पास कोई सवाल क्यों नहीं है ? क्यों नहीं है पर की चुप्पी से क्या बदल जायेगा ? या क्या बदलाव आएगा ? आप देश से प्रेम करते है, करते रहिएगा पर सम्मान न कीजिये | सम्मान से समानता खत्म हो जाती है, आपको देश का भला सोचने का हक़ है लेकिन देश की हकीकत पर चुप्पी आपको देशभक्त नहीं बनाती है | देशभक्ति बलिदान करती है, बलिदान करने के लिए विवश नहीं करती है | देशभक्ति एक चॉइस ऑफ़ लिविंग है, चॉइस ऑफ़ नेशनल नहीं है | आप दुनियाभर को अपने देश की गंदगी बताये और तब-तक बताते रहिएगा, जब तक परिवर्तनों की शुरुआत न हो जाये | सम्मान क्यों और किस बात का ? सम्मानित होने से क्या अन्दर उठती आवाज़े दम तोड़ देती है ? मैं तो कहता हूँ सम्मान शब्द का त्याग करो, अपनी गंदगी दुनिया को दिखाओ! भविष्य में कोई स्त्री जो मेरी प्रेमिक हो या पत्नी, अगर गलती से मेरा सम्मान करने लगे तो मैं उसे अश्लील पर्चे लिखकर देता रहुंगा ताकि वो भी मुझसे तंग आकर, मुझें भी अश्लील पर्चे लिखने लगे | मैं गन्दा आदमी हूँ, मुझमें मेरे विचारो में जो वासना है उसे मैं क्यों दबाऊँगा ? तुम, मेरा सम्मान कर समर्पण न करो, मुझसे तुम बदला लो | ये बदला ही बदलाव है, हमें बदलाव की ज़रूरत है देशभक्ति अगर सम्मान से पनपती है तो बेहतर होगा आप कोई राजनीतिक पार्टी ज्वाइन कर लीजिए और अपने हित को देश हित समझ लीजिए या फिर आज ही देशभक्ति को देश सम्मान से अलग कर दीजिये | विद्रोह क्यों और किसके सवाल पर ? आदिविद्रोही कवि (बागी) रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ - इतिहास में वह पहली औरत कौन थी जिसे सबसे पहले जलाया गया ? मैं नहीं जानता लेकिन जो भी रही हो मेरी माँ रही होगी, मेरी चिंता यह है कि भविष्य में वह आखिरी स्त्री कौन होगी जिसे सबसे अंत में जलाया जाएगा ? मैं नहीं जानता लेकिन जो भी होगी मेरी बेटी होगी और यह मैं नहीं होने दूँगा.' जेएनयू की एडमिशन पॉलिसी मुझे नहीं पता जो चीज़ मेरे मतलब की नहीं हो मैं उसे पढ़ता भी नहीं | अगर मैं जेएनयू जाता तो मेरे विचारों में क्या बदलाव आता ? मैं अपने मतलब के अलावा कुछ और सीख नहीं पाता | हर कोई शून्य होना चाहता है और शून्य होने की चाहत में एक जोड़ता जाता है | विरोध करने का एक अपना आनंद है दुनिया भी आपका विरोध करने लगती है | और जब लोग विरोध करते थक जाते है तो समर्थन में आ जाते है | फिर भी विरोध दबाता नहीं, मरता नहीं | विरोधियों की संख्या ज़रूर बढ़ जाती है | आपको क्या पता ? मैं एक गाँव में बैठें ये सब बाते लिख रहा हूँ ? जहाँ विचार का मतलब चार होता है, एक के बोलने के बाद, जब चार उसका विरोध करें | तो वो उनका विरोध कोई एक नहीं करता, कोई विद्रोह एक नहीं होता ये समूह का विचार बन जाता है | यहाँ विरोध और विद्रोह का चावल-दाल से अलग कोई विषय नहीं है | जेएनयू में विरोध और विद्रोह की लहर है आप क्यों उसे चावल-दाल कर देना चाहते है ? आप क्यों जेएनयू बंद कर देना चाहते है ? विरोध और विद्रोह की आवाज़े क्यों बंद कर देना चाहते है ? मैं तो विद्रोह नहीं करता और सच में परिवर्तन चाहता हूँ पर किसी के विरोध में नहीं हूँ लेकिन मैं भी विरोधी हूँ | आप मेरा उदाहरण न लीजिए, मैं जेएनयू नहीं गया पर मैंने किसी को उसके विचारों को पूरा निचोड़ लिया है और अब उसके पास कुछ नहीं है, मुझे देने के लिए, ऐसा मुझे लगता है मैं ग़लत भी हो सकता हूँ | पर हर कोई ऐसा नहीं कर सकता है | इसलिए जेएनयू में विरोध और विद्रोह की लहर बचीं रहनी चाहिए | कन्हैया, उमर खालिद ये दो नाम जेएनयू के है पर ये पूरा जेएनयू नहीं है | जब आपके पेट में खाना नहीं होता है तो आप खाने के बारे में सोचते है, बार-बार सोचते है | खाने के आते ही सोचने के लिए अन्य विचार भी आते है | ये विचारो की खानापूर्ति नहीं कभीकभार कुछ अच्छा भी निकल आता है | ये भी अच्छा है ये किसी खेत की फसलों की तरह होती है | जिसके लिए इतनी मेहनत की गयी, जिसके लिए इतना सोचा गया था | जेएनयू कैंपस में छात्र-छात्राओं को बोलने की आज़ादी दी जाती है कुछ-कुछ ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज़ की तरह जहां सरकार की, सरकारी नीतियों की आलोचना करने की पूरी छूट है | सेना, राष्ट्र, राष्ट्रवाद, लोकतंत्र की अवधारणाओं पर स्वस्थ बहस को अच्छा माना जाता है और छात्र-छात्राओं को ऐसी बहसों में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है | इन विषयों पर जेएनयू में आए दिन पर्चे छपते हैं और कई बार दूसरे को आपत्तिजनक लगने वाली सामग्री भी छपती है, जिसका जवाब लोग अपने पर्चों से देते हैं | जेएनयू में पहली बार करगिल विजय दिवस का जश्न मनाया गया । यूनिवर्सिटी में जेएनयू गेट से कन्वेंशन सेंटर तक शहीदों की शान में 2200 फीट के झंडे के साथ तिरंगा मार्च निकाला गया। और भविष्य में जेएनयू के छात्रों में देशभक्ति जगाने के लिए अब एक आर्मी टैंक का इंतजाम भी किया जायेगा | क्या सच में एक यूनिवर्सिटी के भीतर एक आर्मी टैंक छात्र-छात्राओं को भारतीय सेना के त्याग और बलिदान की याद दिलाता रहेगा ? सरकार को यह अधिकार है की वो बिना हिंसा के कुछ भी जनता के भले के लिए हो, कर सकती है | लेकिन क्या इसे वैचारिक अतिक्रमण की कोशिश, क्यों न कहा जाये ? यहाँ समर्थन और विरोध स्टूडेंट्स का विषय है सरकार अपना पक्ष रखें, अपनी समस्याओं को बताये और यह भी बताये की हम उस पर कैसे काम करेंगे ? अगर सरकार ऐसा नहीं कर सकती तो केवल राजनीति करें, इन छुटभइये लोगों से देश को कोई फरक नहीं पड़ता | लेकिन जेएनयू बंद करने की कोशिश न करें, आपको अगर यहाँ किसी विषय पर वैचारिक गुलामी नज़र आयी तो यूथ को जोड़कर उसका समाधान बताएं | ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ बोल देनेवाले को गोली मार दी जाये तो सबको एक जुट करना और देशभक्ति पैदा करना थोड़ा मुश्किल ही होगा |


No comments