वैकल्पिक जन मीडिया के सुकून को खोजने की कोशिश

भारी बारिश और उसके बाद आयी बाढ़, ये हर साल की कहानी है और हर साल सरकारी तैयारीयाँ कहीं भी नज़र नहीं आती है | 2008 में बिहार का शोक कहें जाने वाले कोसी नदी में भी इसी तरह भयानक  बाढ़ आयी थी | जिसे नेताओं और आम लोगों ने वक़्त के साथ भुला दिया |  भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम ने कहा था की सपने वो नहीं होते जो रात को सोने पर आते है, सपनें वो होते हैं जो रातों में सोने नहीं देते | पर ये कैसे नेता है जो बाढ़ के समय चैन की नींद सो लेते है और ये कैसे लोग है जो बाढ़ से डरकर भी मौत की नींद सोने को मज़बूर है | उन बड़े बांधों से क्या फ़ायदा ? जो किसानों की फसलों को बर्बाद कर दें, विस्थापित लोगों को देशहित में बलिदान देने के लिए मज़बूर करें ? विकास के नाम पर बने कोसी बांध  का क्या सच में विकास से कोई दूर-दूर तक नाता है ? टीवी न्यूज़ चैनलों को हाइजैक कर लिया गया है | बिहार, असम और बंगाल में बाढ़ से हालात  दुर्भर है करीब 73 लाख लोगों का जीवन-आजीविका प्रभावित है भारी जान-माल और मवेशियों के नुकसान की ख़बरे है पर विवेकहिन मुद्दों को लेकर न्यूज़ चैनलों में बेहस हो रहीं है | कोई भी न्यूज़ चैनल ये तबाही ठीक से नहीं दिखा रहा है | त्रासदी के समय प्रशासनिक अत्याचार का दौर शुरू होता है | सरकार की ओर से तत्काल युद्धस्तर पर बचाव व राहत कार्य की ख़बरे ये सोचने को भी मज़बूर करती है की अगर हर साल बाढ़ से दो-चार होना पड़ता है | तो राज्य के मुख्यमंत्री जो हर साल बाढ़ से जूझते है ख़ुद को अभी तक बाढ़ के नाम पर क्यों परिपक्व नहीं कर पायें ? या ये नीचें कार्यरत प्रशासन जो की भ्रष्ट है उन्हें पूर्व तैयारी का अवसर कभी देता हीं नहीं | या फिर उनके राजनीतिक चश्में इंसानी जान की कीमत तय नहीं कर पा रहें है | बिहार के उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फूड पैकेट में 5 किलोग्राम चावल, 1 किलोग्राम दाल, 2 किलोग्राम आलू, 500 ग्राम, नमक, हल्दी के पैकेट, मोमबत्ती तथा सूखे राशन के पैकेट में 2.5 किग्रा. चूड़ा, 1 किलोग्राम चना, 500 ग्राम चीनी व हैलोजन के टैबलेट दिये जा रहे हैं | मैं घर में खाना पकाता हूँ ये कितने दिन तक का राशन है थोड़ा बहुत समझ पाया हूँ | पर मैं वहां मौके पर उपस्थित सरकारी अधिकारियों व कर्मियों को उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर की मदद की प्रशंसा करूँगा | एनडीआरएफ की टीम तो युद्ध लड़ रहीं अपना सामान ख़ुद ढोकर चल रहीं है | अगर कोई उनकी टीम का मारा जाये तो उन्हें शहीद सा सम्मान और सुविधा दी जाये की मांग करता हूँ | क्या आपने रेडियो कोसी सुना है ? कोसी की एक कहानी है जिसके लेखक बिहार के पत्रकार पुष्यमित्र हैं | उनका उपन्यास 'रेडियो कोसी' 2008  में कोसी बाँध के कारण आयी बाढ़ और लगभग भूला दी गयी त्रासदी को उजागर करता है | उपन्यास के नायक और नायिका प्रहलाद और दीपा है | दोनों रेडियो के माध्यम से अलग थलग पड़े समाज में सूचना क्रांति लाते है | लेकिन बाजारीकरण के दौर में कोई भी अछूता नहीं है फलस्वरूप उनके द्वारा चलाए गए रेडियो प्रोग्राम को अवैध घोषित कर दिया जाता है | लेखक ने उपन्यास में ही कोसी बांध के औचित्य पर सवाल उठाए है | तथ्यों के आधार पर वे बांध के बनाए जाने वाले कारणों को बेमानी साबित करते है | यह  तटबंध के अंदर के लाखों बेबस लोगों की कहानी को दुनिया के सामने लाती वास्तविक प्रतीत होती कहानी है | उपन्यास में कोसी का तैरता हुआ जन-जीवन उन किनारों की तलाश करता है - जहां अपना एक सिस्टम हो।  यह भ्रष्ट काॅरपोरेट मीडिया के शोर में वैकल्पिक जन मीडिया के सुकून को खोजने की कोशिश है। यह कथा कोसी नदी के कछार में बसे 300 गांवों की है | हर साल आने वाली बाढ़ और सरकारी उपेक्षाओं की वजह से इक्कीसवीं सदी में भी यह दुनिया अठारहवीं सदी की तसवीर बन कर रह गयी है | वहां न सड़कें हैं, न बिजली है, न स्कूल, न अस्पताल, न पुलिस थानें, न अखबार पहुंचता है, न केबल टीवी की रंग बिरंगी दुनिया | उस दुनिया में एक प्रेमी युगल जुगाड़ तकनीक से एक रेडियो स्टेशन तैयार करता है और लोगों का मनोरंजन करता है | जवाई बाँध हो , कोशिश बाँध हो या फिर चैन्नई में झीलों के अतिक्रमण के कारण आयी बाढ़ सभी सरकारी तंत्र की विफलता के परिणाम है |
चित्र - गूगल सर्च

No comments