बौद्ध धम्म को आस्था से मानने कि जरूरत नहीं
मैं... नहीं मानता हिन्दू शास्त्रों का प्रमाण कि समाज के चार वर्णों - ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र की रचना स्वयं भगवान ने की है इसलिए इसका विरोध नहीं करना चाहिए। अगर भगवान इंसानों को बनाता है तो वो भला सेवकों की रचना क्यों करेगा ? अंबेडकरवाद और ब्राम्हणवाद का अंत होना चाहिए | रुढ़िवादी विचारधाराओं को अपनाकर अम्बेडकरवादी भी भ्रष्ट होते जा रहें है। महात्मा बुद्ध वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रबल समर्थक थे | बौद्ध धम्म को समझने की चाह रखने वाले लोगों की पहली समस्या ये है की किसे सहीं माने ? और किसे ग़लत ? बौध्द धम्म के नाम पर जो मिलावटी साहित्य बाज़ार में उपलब्ध है उससे ये निष्कर्ष निकलता है की जीवन बड़ा निरस है इसलिए कुछ मत करो, भगवान बुध्द के पास ईश्वरीय शक्ति है उनकी सिर्फ़ पुजा करो, कृपा मिलेगी | अंबेडकर द्वारा अपने आठ लाख अनुयायियों के साथ धर्मान्तरण करने और उनके लिए बनाई गईं प्रतिज्ञाएँ पढ़कर, किसी को भी लगेगा कि अम्बेडकर हिन्दू धर्म के विरोधी थे | जबकि बौध्द धम्म विरोध कभी नहीं करता, जीवन को हर रूप में अपनाने के लिए ख़ुद को प्रस्तुत करना सीखाता है | बौद्ध धर्म दीक्षा के तीन रत्न - मैं बुद्ध की शरण लेता हूँ। मैं धर्म की शरण लेता हूँ। मैं संघ की शरण लेता हूँ। जो भी व्यक्ति बौद्ध धर्म की दीक्षा लेता है वह सम्यक् ज्ञान से चार आर्य सत्यों को जान लेता है। सम्यक् ज्ञान का अर्थ है- प्रत्यक्ष बोध, अनुमान और योग सिद्ध पुरुषों का मार्गदर्शन | और आर्य का अर्थ है सनातन या अनादि।
बौद्ध धर्म में पंचशील का भी महत्वपूर्ण स्थान है। ये पांच शील इस प्रकार हैं-
१- प्राणी मात्र की हत्या से दूर रहना,
२- चोरी से विरत रहना,
३- व्यभिचार से विरत रहना,
४- झूठ से विरत रहना तथा
५- शराब व अन्य मादक द्रव्यों से विरत रहना।
असल में बौद्ध धम्म मनुवादी षड्यंत्र और अन्याय द्वारा व्याप्त दुःख को मिटने वाली क्रांति है ये इश्वरिये सिद्धांत को नकारता है |
ये सत्य है बुध्द उनको ही समझ आते है जो ध्यान देते हैं, जिनमें सुनने का धैर्य है, जो चिंतन-मनन के योग्य हैं और जो अपनी बेहतरी के लिए संघर्ष कर रहें हो | वैज्ञानिक तथ्यों पर विचार किये बिना ख़ुद को अम्बेडकरवादी कहना और अम्बेडकरवाद को दुनिया की सबसे प्रतिभाशाली और विकसित विचारधारा का नाम देना, कहना दुनिया में ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान अम्बेडकरवाद में ना हो, ये केवल अहंकार बोल रहा है | बुद्ध ने अहंकारी को पशु तुल्य ही कहा है | जो जरा सा उत्तेजित करने पर आक्रमण कर देता है | अहंकारी हिंसा का त्यागा, अपने जीवन में कभी नहीं कर सकता क्योंकि वो अपनी वाणी में अहंकार या कहें हिंसा लेकर चलता है | मानव को मानव से जोड़ने या मानव को मानव बनाना, किसी भी धर्म, जाति या रंगभेद को नहीं मानना, अपमानित, अमानवीय, अवैज्ञानिक, अन्याय एवं असमान सामाजिक व्यवस्था से दुखी मानव को इसी जन्म में मुक्ति मार्ग दिखाना | ये सभी बुद्ध के दियें उपदेशों का अंश है | हम सभी को बुध्द की शरण में जाना चाहिए, इसके नाम पर कोई वाद खड़ा करना ग़लत है | बुद्ध की शरण कोई कैद नहीं है, जहाँ से वापसी संभव न हो | बौद्ध धम्म को आस्था से मानने कि जरूरत नहीं पहले खुद जानो तब ही मानो --- बुद्ध कहते हैं:
“तुम सिर्फ मेरा निमंत्रण स्वीकार करो मानना या न मानना बाद की बात है। इस भवन में दीया जला है, तुम भीतर आओ। और यह भवन तुम्हारा ही है, यह तुम्हारी ही अंतर्मन का भवन है।”

Post a Comment