डोकलाम गतिरोध समाप्त करना “ चीन की एक चाल है “ ?
क्या डोकलाम गतिरोध समाप्त करना “ चीन की एक चाल है “ ? ब्रिक्स की वार्षिक बैठक चीन के शियामेन शहर में 3 सितंबर को शुरू होने जा रहीं है, जो की पांच सदस्य देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन दिवसीय बैठक के रूप में होगी | कहीं चीन की मंशा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अच्छी तरह निपटने के बाद फिर से चीनी सेना की वापस के साथ कहीं डोकलाम में अपनी स्थिति मज़बूत करने की न हो ? वैसे भारत ने दुनियां को ये संदेश दे दिया है की भारत ही चीन को रोक सकता है | एक प्रकार से जो काम नेहरू जी अधुरा छोड़ गयें थे वो मोदी जी करते नज़र आ रहें है | मोदी जी विश्व में केवल भारत के प्रधानमंत्री ही नहीं एक मंझे हुए डिप्लोमेट नज़र आ रहें है | इस साल में यह तीसरी बैठक होगी जब मोदी-शी तीसरी बार आमने-सामने होंगे | पिछली बैठक शंघाई में हुई थी वैसे वे अनौपचारिक तौर पर जर्मनी में जी-20 की बैठक में भी मिल चुकें है | ये दोनों नेता जब एक ही टेबल में होंगे तो चर्चा का विषय क्या होगा ? जाहिर है, देशों के बीच सीमा विवाद, डोकलाम, लद्दाख में पांगोंग झील के पास सड़क निर्माण का मुद्दा या एफडीआई इत्यादि | नोटबंदी हिट हुई या फ्लॉप लेकिन उसने जनता और भारत की अर्थव्यवस्था को बहुत ज़ोरो से हिट तो ज़रूर किया है | शायद ये बात भारत देश के पीएम भी अच्छी तरह जानते है | फर्स्ट डेवलप इंडिया - भारतीय पीएम की दी गयी एफडीआई की परिभाषा है | इसका मतलब आप भारत में निवेश करें, भारत से लाभ ले लेकिन पहले भारत को बेहतर बनाएं | ये कुछ-कुछ कल्पना सी लगती है की विदेशी निवेशक भारत में निवेश कर, अपना हित और भारत का हित साथ-साथ सोचे | किसी निवेश को एफडीआई का दर्जा दिलाने के लिए कम-से-कम कंपनी में विदेशी निवेशक को 10 फीसदी शेयर खरीदना पड़ता है । इसके साथ उसे निवेश वाली कंपनी में मताधिकार भी हासिल करना पड़ता है। जिससे, ऐसे निवेश से निवेशकों को दूसरे देश की उस कंपनी के प्रबंधन में कुछ हिस्सा हासिल हो जाता है जिसमें उसका पैसा लगा हो । अंततः एक देश की कंपनी का दूसरे देश में किया गया निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी एफडीआई कहलाता है । भारतीय जनता पार्टी चुनाव से पहले एक विकास का चेहरा लेकर चली थी | जो अब परछाईं बन चूका है, जो उनका अब एक सवाल बन पीछा नहीं छोड़ रहा है की आख़िर कब होगा भारत का विकास ? क्या सच में भारत विकसित हो रहा है ? भारत-चीन युद्ध में दोनों देशों का हित नहीं है | भारत बहुत बड़ा बाजार है और दुनिया भर का सामान कंपनियां यहां बेचें रहीं है । पिछले साल चीन के उप वित्त मंत्री शी याओबिन ने कहा था कि चीन ने भारत में कुल 4.07 अरब डॉलर का और भारत ने चीन में 65 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। पई ने कहा था , “चीन शीघ्र ही भारत के सर्वोच्च 10 निवेशकों में से एक होगा।” चीनी कंपनियां भारत में जमकर पैसा लगा सकती है और एफडीआई के मामले में भारत सबसे तेजी से उभरता देश बना सकता है | अलीबाबा, पेटीएम में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 62 प्रतिशत करने जा रहा है । आज भारत की सबसे बड़ी डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा और उसके सहयोगियों के पास है । जियोमी भारत में हाथोंहाथ बिकने वाला मोबाइल बन चूका है, इसलिए चीन की चौथी सबसे बड़ी मोबाइल फोन कंपनी जियोमी, भारत स्थित एक नए कारखाने में हर सेकंड में एक फोन असेंबल कर रही है । प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहीं अर्थव्यवस्था में महंगाई से आम आदमी परेशान है | सरकार बार-बार आश्वासन देती रहती है कि हम महंगाई थामेंगे, लेकिन अभी तक सरकार विफल रही है । 21वीं सदी में एशिया की दो महाशक्तिओं पर दुनिया की नज़र है, पूरे विश्व का भविष्य इन दोनों देशों के रिश्तों पर निर्भर करता है | अपने हितों की सुरक्षा में मोदी जी सफल नज़र आ रहें है लेकिन विश्व में भारत अपना हित (भारत में नए रोजगार के अवसर पैदा करना ) साधने में कितना सफल होगा, ये आनेवाला वक़्त ही बताएगा | ये भी एक चिंता का विषय है की चीन ने पाक अधिकृत कश्मीर में 46 बिलियन डॉलर की लागत का प्रोजेक्ट शुरू किया है, वैसे तो जितनी ज़रूरत पाकिस्तान को चीन की है उतनी ज़रूरत चीन को पाकिस्तान की नहीं है | और चीन भी यह जानता है की अगर अमेरिका, चीन पर हमला बोल दें तो पाकिस्तान बीच में नहीं आयेगा | लेकिन भारत से युद्ध की स्थिति में भारत को विश्व की सैनिक मदद नहीं तो वैचारिक सहयोग अवश्य प्राप्त होगा या क्या पता ? चीन की युद्ध में खस्ता हाल देखकर, सारे राष्ट्र एकजुट होकर भारत का पक्ष लेकर, चीन पर हमला कर दें भारत को बस अपने दम पर युद्ध कुछ महीनें ही खीचने होंगे | फिर तो चीन के इतने टुकड़े होंगे की चीन अपने आकार के एक चौथाई रह जायेगा | आज चीन ताकतवर होकर भी अकेला है और भारत सभी देशों को साथ लेकर अपना और उनका विकास करना चाहता है |

Post a Comment