भारत धर्म के नाम पर विश्वगुरु बन सकता था |

धर्मगुरुओं के पाखंड से बुध्दिजीवी वर्ग सदैव संघर्ष करता आया है, चाहें वो गोदान के रचनाकार मुंशी प्रेमचंद हो या भारत को धर्म की दिशा में एक विश्वगुरु बनाने की योग्यता रखने वाले स्वामी विवेकानंद या उनके कारण ही भारत धर्म के नाम पर विश्वगुरु बन सकता था । संसार में संन्यासियों की सबसे प्राचीन परम्परा को आज इन ठग बाबाओं ने बदनाम कर दिया है | स्वामी शब्द, अब उतना पवित्र नहीं रहा, उसे इन सारे नकली बाबाओं, धर्मगुरुओं के कुकर्मों ने दूषित कर दिया है | आज मैं किसी ऐसे धर्म का अनुयायी होने में गर्व का अनुभव नहीं कर सकता हूँ, जिसने संसार को सहिष्णुता तथा सार्वभौम स्वीकृति, दोनों की ही शिक्षा दी हैं। क्योंकि धर्म माफियाओं का हो गया है और भी गिरे शब्दों में धर्म एक धंदा हो गया है | हम लोग धर्मो में कमियाँ निकालकर, अपने-अपने धर्म को श्रेष्ट बतलाने की पूरी कोशिशों में लगे रहते है | मुझे ऐसे देश में रहने का कोई अभिमान नहीं, जहाँ धर्म के नाम पर भावनाओं को भड़काया जा सकता है | और ये और भी पीड़ादायक है की स्वार्थी चरित्र, अपने चरम पर है, प्रसिध्दी प्राप्त कर हम, सत्य का हाथ इसलिए छोड़ देते है की कहीं हमारे समर्थक न हमसे बिचक जायें |  पृथ्वी के समस्त धर्मों और देशों के उत्पीड़ितों और शरणार्थियों को आश्रय दिया हमनें लेकिन आज उनके ही नाम पर नेता अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेकते नज़र आ रहें है | और दुखद सत्य ये भी है की बुध्दिजीवी वर्ग का वर्गीकरण हो गया है, हर बुद्धिजीवियों का प्राइज़ टैग निश्चित हो गया है | यहाँ तक उन्हें दूषित कर अलग-अलग पार्टियों ने खरीद भी लिया है | इस देश में बच्चें, अपने माँ-बाप से राजनीति सीख रहें है, स्कूल में जाकर हो रहीं राजनीति देख रहें है | चारों ओर से भ्रष्टा आचरणों ने उन्हें घेर रखा है | विभिन्न नदियाँ, भिन्न-भिन्न स्रोतों से निकलकर एक बड़े समुद्र भारत में उनका निकट भविष्य में मिलकर रहना, दुर्भर होता जा रहा है | साम्प्रदायिकता, हठधर्मिता और धर्मान्धता इस भारत देश की विश्वपटल पर निराश करती पहचान बनती जा रहीं है | बारम्बार मानवता के रक्त से हर धर्म अधिकारीयों ने अपने हाथ और हथियार रंग लिए है | हम लोग एक दूसरे को बुरा कहना बंद कर दें, तो हम राजनीति कैसे करेंगे ?  और लोगों में सदा इतना मतभेद रहना अति आवश्यक हो गया है की वें मरने-मारने को हमेशा उतारूँ हो जायें और वोट बैंक पर नेताओं की पकड़ हमेशा मज़बूत बनी रहें | प्रमुख समस्या ये है की हिन्दू अपने क्षुद्र कुएँ में बैठा यही समझता है कि मेरा कुआँ ही संपूर्ण संसार हैं । ईसाई भी अपने क्षुद्र कुएँ में बैठे हुए यही समझता है कि सारा संसार उसी के कुएँ में हैं । और मुसलमान भी अपने क्षुद्र कुएँ में बैठा हुए उसी को सारा ब्रह्माण्ड मानता हैं । लेकिन सभी धर्म मिलकर क्षुद्र सीमाओं को तोड़ने का महान कार्य नहीं करेंगे और नेताओं का धर्म कभी एक या निश्चित कब हुआ है । ‘ गोदान ‘ में प्रेमचन्द ने धार्मिक पाखंड को अपनी रचनाओं में  ईश्वरीय दुःख के कारण तथाकथित धर्म के प्रति उनके मन में उठ रहें, अविश्वास को किसान की शोषणों की चक्की में पीसता और भाग्यवादी बनाएं रखता भ्रम कहा है | जब बड़े आदमियों को किसान का दुःख नहीं दिखता है तो उनके द्वारा किया गया दान-धर्म कोरा पाखंड है | (गोदान) --- जब होरी गोबर से कहता है की मालिक चार घंटे भगवान के भजन करते है, भगवान की उन पर दया क्यों न हो, तो गोबर व्यंग्य करता हुआ कहता है – यह पाप का धन पचे कैसे ? इसीलिए दान-धर्म करना पड़ता है | भूखे-नंगे रहकर भगवान का भजन करें, तो हम भी देखें | हमें कोई दोनों जून खाने को दे तो हम आठों पहर भगवान का जाप ही करते रहें | एक दिन खेत में ऊख गोड़ना पड़े तो सारी भक्ति भूल जायें...
चित्र - गूगल सर्च

No comments