“कुशल-भारत – कौशल भारत”
जब भारतीय राजनीति में दस साल-कांग्रेस का पूरा ध्यान, देश से हटकर, अपने असंतुष्ट सहयोगियों दलों पर केन्द्रित था | ये रूठा गया, अब इसे मनाओं – वो तो उसको मनाने की ख़बर से ही रूठ गया था | अब दोनों रूठे, असंतुष्टों को साथ लाकर उनके विवादों का अंत करो | लेकिन वर्तमान की मोदी सरकार तो कभी-कभी बंदूक की नोक पर ऐसे बोलती सी प्रतीत होती है की आना है तो आ वरना हम जोड़-तोड़ कर लेंगे | एक प्रकार से हमारा राज है, अब आप दिल पर हाथ रखकर, सच बोलिए ? मोदी जी के सरकार में आने पर आपने क्या बदलाव देखा ? सच कहूँ कुछ भी नहीं बदला | नोटबंदी के कारण विदेशी निवेशकों ने भी हाथ खीच लिए है, बेरोजगारी और बड़ी है, सारी योजनायें एक-एक करके असफल हो रहीं है | लेकिन जनता सच में शांत है वो मोदी को अवसर देना चाहती है | पढ़ा लिखा वर्ग जो देश-दुनियां की समझ रखता है वो अपने देश की दुर्दशा देखकर, मन ही मन रोता है | और वो अपने देश से पूरी तरह निराश भी हो चूका था | लेकिन उन्हें हो रहीं लाख परेशानीयों के बाद भी पीएम मोदी में उन्हें उम्मीद की एक किरण नज़र आ रहीं है | आप कहते रहिए, ये सरकार हिन्दू-मुस्लिम करती है पर सच तो ये है की चाहें वो हिन्दू हो या मुस्लिम, उन्हें अवसर देना चाहता है | मोदी सरकार ने 2014 से ही सत्ता में आते ही भारत के विकास के लिए बहुत योजनायें बनायी और कई बार तो लगा बिना किसी जानकारी के उसे जनता में फैक दिया गया, जैसे – डिजीटल इंडिया, मेक इन इंडिया और एक बहु-आयामी विकास योजना “कौशल विकास अभियान” यानि ‘स्किल इंडिया’ | कई बार तो जनता ये भी सोचकर डरी रहती है की नोटबंदी के बाद कोई और मुसीबत न आ जाये | और ये हाल है की न मैं चैन से सोता हूँ, न तुम लोगों को चैन से सोने दूंगा | डिजीटल इंडिया की बात की जाये तो बैंक बिना एटीएम के अब पैसे नहीं देती, आपको एटीएम स्वेप कर, टोकन लेना होता है फिर भी भीड़ कम नहीं हुईं है | यानि टोकन बाँटने वाले या सिल लगाने वाले और अब बैक से धन निकासी को इंटर करने की ज़िम्मेदारी मशीनों ने ले ली है, लोग ये सब तकनीकी चीज़े बिना मदद के नहीं कर पा रहें तो उन बैंक कर्मचारियों की नौकरी नहीं गयी है, कुछ का काम-कम हुआ है, तो कुछ का काम बढ़ गया है | और ये अटल सत्य है की धीरे-धीरे बैंकों के कर्मचारी व उसमें रखें जाने वाले कैश भी कम होने लगेंगे | सरकार ने बस आपको कुछ और समय दिया है ताकि आप डिजीटल इंडिया के लिए तैयार हो जायें, लेकिन साइबर सुरक्षा अभी-भी एक बहुत बड़ी चुनौती है | जिसका सही तोड़ दुनियां में किसी भी बैंक के पास नहीं है | अगर मेक इन इंडिया की बात करूँ, तो प्रमुखता से इजराइल की मशीनगने याद आती है | बाकि मेक इन इंडिया पतंजलि के उत्पाद हो तो कुछ कहा नहीं जा सकता, बाबाजी का विकास हो रहा है | स्किल इंडिया मिशन की सबसे बुरी बात ये की उसमें रोजगार गैरेंटी नहीं के बराबर है, सरकार को गरीबो की जेब में रूपये भी रखने चाहिए | उन्हें प्रशिक्षित करने के बाद कम-से-कम 1 साल तक का अनुभव साथ मेहनताना भी देना चाहिए ताकि वो अपनी ट्रेनिंग और वास्तविकताओं के अंतर को समझ सकें | चाहें प्रशिक्षित किये गए ट्रेनियों का चुनाव कठिन नियमों और निर्देशों के आधार पर सुयोग्यता के मापदंड पर हो | लेकिन केवल एक मार्कशीट से बेरोजगार, आत्मनिर्भर नहीं बन सकते, अच्छे अवसरों से ही उनका मार्गदर्शन किया जा सकता है | “कुशल-भारत – कौशल भारत” योजना में 2022 तक 40 करोड़ भारतीयों को विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न योजनाओं द्वारा प्रशिक्षण देने की योजना है | जो की 15 जुलाई 2015 में हुई घोषणा के बाद से सक्रिय है और इसके तुलनात्मक ज़्यादा अच्छे परिणाम महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य को लाभान्वित करने में नज़र आ रहें है | वैसे ये योजना यू.पी.ए. सरकार की देन है, तब इसे स्किल डेवलेप्मेंट योजना कहते थे | और वर्ष 2022 तक 50 करोड़ भारतीयों के कौशल विकास करने का लक्ष्य था | एनडीए के “कुशल-भारत – कौशल भारत” योजना में बेहतर ये हुआ की पहले ये योजना 20 मंत्रालयों द्वारा संचालित की जा रही थी, जो एक अलग चुनौती ही थी | लेकिन मोदी सरकार ने 20 की जगह एक नया कौशल और उद्धमिता विकास मंत्रालय बनवाया है |
चित्र - गूगल सर्च

Post a Comment