आतंकवाद का धर्म
कल - मैं एक मूवी देख रहा था फुरी (FURY) | ये एक जंग की मूवी है, जिसने मुझे बहुत प्रभावित किया या कहूँ मूवी के एक दृश्य ने मुझे बहुत प्रभावित किया | वैसे मैं हिंसा पसंद नहीं करता कभी-भी ख़ुद से लड़ना भी नहीं चाहता फिर भी लड़ना पड़ता है तो मैं अपने जांग की ताकत से लड़ता हूँ, मैं मुक्केबाजी में विश्वास नहीं करता, एक बार तरीके से उठा के पटक दो, सामने वाला ढेर | अपने जीवन में 90-95 के किलो के लड़के हवा में उछाल दियें है | फिर भी मैं जंग और हिंसा का विरोध करता हूँ क्योंकि जंग की कहानी में मौत ही मौत नज़र आती है और कविताएँ खून से भरी जाती है | हद तो तब हो जाती जब किसी चित्रकार को जबरदस्ती या कहें मज़बूरी में बन्दुक थमा दी जाती है, कहा जाता है की ये तुम्हारा पेंटब्रश है चलाते जाओ, रंग भरते जाओ लेकिन हर रंग सुर्ख लाल ही होगा | मूवी में यथार्थ दिखाया गया है, जर्मनी में नाजीयों के खिलाफ़ लड़ रहा सैनिक अपने मिशन में आगे बढ़ते हुए एक गाँव में आता है, वहां मूवी के दृश्य अनुसार नाजी कट्टरता को आईएस की तरह क्रूर बताया गया है | मूवी देखते हुए मैं उस गाँव की महिलाओं के बारे में सोच रहा था, जहाँ उनके सामने ही उनके पति-बच्चें नाजीयों ने साथ न देने के कारण मार दियें है | जब विदेशी सेना गाँव में घुसती है तो ये महिलाएं उनका विरोध नहीं करती, अपने आपको उनके हाथ सौंप देती है | सच है सैक्स से मरने का डर कम होता है शायद उन महिलाओं के मन में जीने की चाह भी होती है लेकिन मौत का डर खत्म हो गया होता है | इस मूवी में संगीत से प्रेम तक का छोटा सा सफ़र दिखाया गया है जो की छणभंगुर सा है भाषाओं के अभाव में संगीत, प्रेम का माध्यम बनता है सच में विपरीत परिस्थितियों में भी मानव मस्तिष्क प्रेम तलाश रहा होता है | तो युध्द का आनंद कौन ले सकता है ? क्या आनंद वो सिपाही ले सकता है जिसे सामने से आती मौत से लड़ने भेजा जा रहा है और कंधे में ये जिम्मेदारी भी दी जा रहीं की हम सबकी जान अब तुम्हारी जवाबदारी है, हम सभी की जाने, तुम बचा सकते हो | युद्ध में महिलाएं एक सामान बन जाती है इसलिए युद्ध का सबसे ज़्यादा विरोध महिलाओं को करना चाहियें | और युद्ध लड़ता हर सिपाही ये सोच रहा होता है की अगर ये आज, आगे बढ़ गए तो आने वाले कल में ये हमारी माँओ, बहनों, पत्नी और बच्चों को रोंदेंगे | इसलिए मौत को सामने देखकर भी उस सिपाही के क़दम पीछें नहीं हटते | तो आप क्या युद्ध या गृह युद्ध चाहत रखते है ? चाहते है की आपकी ही नस्ल जो किसी और कौम की है पूरी तरह ख़त्म हो जाये | मुझे मालेगांव ब्लास्ट मामले में कुछ नहीं कहना और सच तो ये है की राजनीति करनेवाले कभी युद्ध लड़ने नहीं जाते, न उनके बच्चें किसी युद्ध में मरते है | ये भी सच है राजनीति में हिन्दू-मुस्लिम चेहरा इस्तमाल होता है पर राजनीति का कोई धर्म नहीं सिर्फ़ ज़रूरत और भूख होती है... अब ये आप पर है ? की नेता बनोगे या आतंकवादी ? तुम्हारा धर्म कुछ भी हो फरक नहीं पड़ता है इस्तमाल करना है और इस्तमाल होना सीख जाओगे |
चित्र - गूगल सर्च

Post a Comment