और कितने दिन टिकेगा पाकिस्तान ?

अमरीका ने पाकिस्तान को उसकी आंतरिक सुरक्षा हेतु दी जाने वाली सहायता राशि पर रोक लगा दी है, भारत इस फैसले का स्वागत करता है | लेकिन भारत को यह भी नहीं भूलना चाहियें की भारत में आतंकवाद बाहर से आ रहा है जो की पूरी तरह पाकिस्तान से आ रहा है | लेकिन पाकिस्तान में आतंकवाद तो उसके भीतर ही है, आये दिन पाकिस्तान में मुसलमान-मुसलमान को ही मार रहें है या कहें फिदायीन हमलें जो असल में मानव बम है | साफ़ शब्दों में पेट में बम बांधें लोग स्कूलों, हेल्थकेयर, शॉपिंग मॉल आदि वो सभी विकसित चीजें जो की उनके कट्टर इस्लाम में मना है को वो इस्लाम के नाम पर पूरी तरह से खत्म कर देना चाहते है | ऐसे हमलें महिलाएं भी करती है, ज़्यादा-से-ज़्यादा 25 लोगों को मारना और चाहें जितने भी बचे हो बम के साथ बांधें गये छोटे-छोटे गोल छर्रों से बुरी तरह घायल हो जाये और कई बार तो छर्रे भी जान ले लेते है, जिनकी संख्या 5000 से 50000 भी हो सकती है | उद्देश्य होता है की 200 मीटर तक जानमाल का भारी नुकसान हो | अमरीका से आयी मदद का एक बड़ा हिस्सा बम निरोधक दस्तों पर और जांच के साजोसामान में खर्च होता था और फिर भी उसमें एक हिस्सा आतंकवादियों में सेना द्वारा बांट दिया जाता था | अब ये न हो पायेगा, असल में पाकिस्तानी सेना अपने शहरों को सुरक्षित रखने की ये एक क़ीमत चुकाया करती थी | या कहें पाकिस्तानी सेना ने ऐसे कुत्ते पाल रखें है जो खाना न मिले तो अपने मालिकों को ही नोचने लगे | तो भी पाकिस्तान की सेना सहायता राशि में भी घपला करती थी, उनका बस चले तो सब कुछ निगल जाये और डकार भी न ले | 

पाकिस्तान के शहरों में हर दिन न कहें तो हफ्तेभर में 2 दिन कोई न कोई हमलें, पाकिस्तानी सेना और जमीनी पुलिसकर्मीयों की मुस्तैदी के बावजूद भी हो ही जाते है | और वहां की सरकार घायलों व पीड़ितों को कोई मुआवजा भी नहीं देती, सवाल धन की कमी का है ये तो वहां विस्फोट की आम सी बात है और वहां की सरकारें कितनों को मुआवजा दें सकती है ? जब पैसे न हो तो इन घटनाओं को वहां की सरकारें भगवान की मर्जी कहकर उनकी फ़ाइलें हमेशा के लिए बंद कर दी जाती है | पाकिस्तानी कहते ही हम एक अनपढ़ जोकर या बर्बरता करते किसी व्यक्ति की छवियाँ उकेर लेते है | किन्तु वहां मारे जो लोग जा रहें है, ये लोग नरम दिल के शहरी लोग है, पढ़े-लिखें है अंग्रेजी बोलने वाले लोग है | दावा नहीं करता की भारत से नफ़रत नहीं करते होंगे पर आतंकवाद से ये लोग भी डरे हुए है | और पाकिस्तान छोड़कर बाहरी देशों में पलायन कर रहें है | अब अदनान शामी को ही ले लीजिए उन्होंने ने भी पलायन करना ठीक समझा वो भी किसी दुसरे देश में नहीं भारत में | यहाँ उन्होंने अपनी मिट्टी की ही गंध आती होगी, बस इस मिट्टी में उतना खून नहीं बहा है | 

नेहरू जी को, जिन्ना को भारत का पहला प्रधानमंत्री बनने देना था, वैसे भी जिन्ना की उम्र हो चली थी तो उन्हें प्रधानमंत्री पद दे देना चाहिये था ताकि विभाजन न हो | अगर स्वयं नेहरू उत्तर प्रान्त के उप प्रधानमंत्री मंत्री और पटेल दक्षिण प्रान्त के उप प्रधानमंत्री मंत्री बनना स्वीकार कर लेते तो कितना अच्छा होता ? आज हिन्दुस्तानी समृध्द होता | खैर जो हुआ इतिहास में भूल बनकर दर्ज हुई है, ये सभी बातें | वैसे उस समय उर्दू जो की ब्रिटिश कल में भी प्रथम भाषा ही थी लेखनी की | भले अंग्रेज न उसे मान दें या स्वीकार करते हो पर वो पूर्ण अस्तित्व में थी | ठीक वहीँ स्थान भारत की आज़ादी के बाद भी हिन्दी को कभी नहीं मिला, अब तो अंग्रेज़ी ने हिन्दी को बहुत पीछे छोड़ दिया है | अब कोई चमत्कार ही हिन्दी को अंग्रेजी के बराबर का सम्मान दिला पाये | 

कभी-कभी लगता है उत्तर कोरिया को डराने मात्र के लिए ही कहीं अमेरिका पाकिस्तान पर हमला न कर दें ? और क्या पाकिस्तान 1 दिन भी अमेरिका के साथ ठीका रहा पायेगा ? क्योंकि अमेरिका तो एक लाख सैनिक 6 घंटे में जुटा सकता है जितनी की उसकी क्षमता है | और पाकिस्तान के कुछ प्रान्तों के मेजरों-जनरलों ने अगर लड़ने से मना कर दिया तो पाकिस्तान का क्या होगा ? क्योंकि इन मेजरों-जनरलों की मानसिकता एक देश की सेना जैसी नहीं है | सबसे ताकतवर कबीला जिसके मुशरफ हुए उन्होंने अपने ही कबीले के अपने काबिल जनरल को अपनी गद्दी दे दी और यह सिलसिला चलता रहेगा | तो इसलिए उम्मीद कम है की पाकिस्तान की सेना एक देश की सेना की तरह लड़े, ये भी हो सकता है कुछ सेना जनरल अमेरिका का साथ देने को भी तैयार हो जाये | तब भी चीन, भारत को फ़ोन लगाकर पूछेगा आप लोग क्या कर रहें हो ? और रूस दोनों को फ़ोन लगाकर पूछेगा तुम लोग क्या कर रहें हो ? और तीनों देश अपनी-अपनी सीमाओं पर हाईअलर्ट के अलावा कुछ कर भी नहीं पायेंगे | जो आंकड़े दिए जाते है की ये पाकिस्तान की सेना ब्रिटिश-अमेरिकी सेना से प्रशिक्षण लिए हुए है तो हर जगह तो पाकिस्तान की सेना फुट सोल्जर की तरह इस्तमाल किये गए है | ये ब्रिटिश-अमेरिकी तो आपस में ही जानकारी का आदानप्रदान नहीं करते मतलब ब्रिटिश और अमेरिकी सैनिक तो ऑडर फ़ॉलो करती है | तो ये इन पाकिस्तानीयों को क्या सिखाएंगे ? फिर भी पाकिस्तान में दो प्रकार की सेना है, एक शाही सेना जिसके पास अच्छे हथियार है और वो भी किसी देश के स्पेशल फोर्स की तरह है | तो कई पाकिस्तानी सेना की टुकड़ियाँ ऐसी है जिन्हें एक्सपाईरी गोलियां भी इस्तमाल को नहीं मिलती | ज़्यादातर दो सैनिकों के बीच प्रेक्टिस के समय संवाद शायद इस तरह का होता होगा, जनाब 5 बचें थे 3 मैंने दाग दियें, आप 2 दाग दो | और ऐसे सैनिकों की संख्या कहीं अधिक है जो मेजर-जनरलों का भ्रष्टाचार सह रहें है | वैसे रिकार्ड दर्ज में पाकिस्तान में हथियारों की कोई कमी नहीं है |


No comments