हम भारतीय, भगवान के बिना नहीं रह सकते है |

हम भारतीय, भगवान के बिना नहीं रह सकते है | भगवान के बिना न रहना तो ठीक है लेकिन आप भगवान के साथ रहना क्या चाहते है ? पति, तुम्हारा परमेश्वर क्यों है ? माता-पिता - मेरे भगवान है कहकर, पुरुष समाज ख़ुद को असुरक्षित पाता है | इसलिए ये जिम्मेदारी भी उसने पत्नी को दे दी है की मेरी तरह ये भी तुम्हारें भगवान है और अगर कोई अत्याचार करें तो चुपचाप सहना, उफ़ भी न करना | पूरी तरह अपने साथी के प्रति समर्पित हो जाना, उसके अत्याचारों को यूँहीं सहते जाना ही पत्नी का धर्म है ? असल में पत्नी धर्म नाम की कोई चीज़ नहीं होती है | ये एक गुलाम मानिसकता है इसका पढाई-लिखाई से कोई लेना-देना नहीं है, ये मानसिकता बचपन में ख़ासकर महिलाओं के द्वारा ही गर्ल्स चाइल्ड के दिमाग में ठूस दी जाती है | क्योंकि ये उनके सामने होता था या उनके साथ भी होता आया है और जिसका विरोध करने की इनमें हिम्मत नहीं थी या हिम्मत कर ही नहीं सकते है | क्योंकि समाज का डर बना होता है ? की समाज, क्या सोचेगा ? समाज, क्या कहेंगा ? यहीं औरते, बाबाओं में भगवान भी खोजने लगती है | धीरे-धीरे एक औरत के कारण पूरा घर बाबाजी का अनुयायी बन जाता है | हिन्दू लोग ही बाबा के पास जाते है सोचकर खुश न हो जाइये, ये बाबा शब्द धर्म निरपेक्ष है जो की बहुत जल्दीबाजी में है एक धर्म और उसका गुरू बनने के लिए | खुला चैलेंज और गारंटी के साथ चमत्कार के दावे, बाबा को महान बना देते है और बाबा की दुकान खाई की तरह होती जाती है, जो आता है, समाता जाता है वापिस कभी नहीं जाता है या जो वापस जा सकता है, उसे लौटना ही पड़ता है | महिलाओं की समस्या जो कई बार तो उनके दिमाग की उपज होते है, बाबा लोगों को मालामाल बनाते जाती है | ग्रहक्लेश, पति-पत्नि अनबन, सौतन दुश्मन छुटकारा, पति पत्नी का रिश्ता, अदालत में मामले, प्रेम विवाह, नि: संतान  ये सभी समस्याओं को लेकर बाबाओं के पास केवल महिलाएँ ही नहीं जाती है, विकृत पुरुष या मानसिक तनाव झेल रहें पुरुष, ट्राई करके देखते है, ज्यादा से ज्यादा पैसे जायेंगे और क्या जायेगा ? के नाम पर चले जाते है और बाबा के चंगुल में फ़सते जाते है | शारीरिक समस्या दूर, विवाह में रुकावट दूर,घाटा कम होना, वशीकरण,काला जादू जैसे अंध विश्वास को पढ़ा लिखा वर्ग भी अपनी मज़बूरी के कारण, वें कोई भी जादुई टोटके का सहारे लेता हुआ पाया जाता है | अगर फ़ायदा हुआ तो बाबाजी पर और विश्वास बढ़ता जाता है या कोई सफलता ना मिली को ख़राब किस्मत कहकर भूला दिया जाता है | बाबाजी की ओर से पैसे रिटन होंगे की कोई भी गैरेंटी ली या दी नहीं जाती है |  बाबा, पुत्र प्राप्ती की ख्वाइस रखने वाले दंपत्तियों को साल भर चुरन खिलाकर लाखों ऐट लेते है, अगर पुत्र हो गया तो बाबाजी ने किया और नहीं हुआ तो चुरन का सही सेवन नहीं किया गया, कई बार ये मादक पदार्थ होते है जो की नशीले होते है जिससे मौते भी हो जाती है | लोग ये नहीं सोचते की बेटी भी उतना ही कमा सकती है और रहा उन्हें कौन देखेगा की बात ? अगर बेटी ने अच्छे पति का चुनाव किया तो वो क्यों नहीं ? उस लड़की के माता-पिता को देखेगा ? क्योंकि उन्होंने तो अपनी बेटी को आत्मनिर्भर बनाया है | और उन्होंने अपनी बेटी को अपना जीवन साथी चुनने का हक़ भी दिया है पर वो भी माता-पिताजी की सलाह के अनुसार ही | अगर आप देश में बदलाव लाना चाहते है तो आपको वैसे परिवेशों का निर्माण स्वयं के द्वारा ही करना होगा | हमें कोई क्रांति नहीं, सुधार की ज़रूरत है, भक्ति करना अच्छी बात पर भक्ति से स्वार्थ और स्वाद दूर रहें तो ही अच्छा होगा | बिना मेहनत के कुछ नहीं मिलता, भगवान ने तुम्हें सीधे धरती में नहीं भेजा, 9 महीनें तक इंतजार कराया और अनुकूल समय में तुम्हारा जन्म हुआ | ये बात और है की कुछ लोग 9 महीनें भी इंतजार नहीं करते जल्दी आ जाते है | बच्चों पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालने के लिए समाज में फैले अंधविश्वास और  टीवी धारावाहिकों में दिखनेवाले अंधश्रद्धा को केवल काल्पनिक मनोरंजन है बताकर पल्ले न झाड़ लेवें, ये काल्पनिक क्यों है ? बच्चों को किलियर करें ? या बेहतर होगा की बच्चों को टीवी से दूर रखें और समाचार देखते वक़्त भी  इसका ध्यान रखें या बच्चों को टीवी से  ज़्यादा समय देकर भी आप एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान कर सकते है |
चित्र - गूगल सर्च

No comments