"बिक-चूका पत्रकार कहीं नज़र नहीं आता "
बिकी हुईं पत्रकारिता सुनकर भी बिक-चूका पत्रकार कहीं नज़र नहीं आता | बिक-चूका पत्रकार भी महत्वपूर्ण नहीं है यहाँ ये उनके संस्थानों या कहें दुकानों की आवश्यकता है की उनके पत्रकारों का बार-बार बिकना | पत्रकारिता को मंडिया न कहिये ये केवल मीडिया है | जो मदद की मोहताज है ये व्यापारियों की रखले नहीं व्यापारियों की समझेदार है | पटकथाकार या कहानीकार अपनी कहानियाँ लिखता है पत्रकार पूरी कोशिशों में रहते है की वो अभिनय करते हुए भी सजीव लगेगा, निर्जीव न लगेगा | वो तथ्यों से नहीं खेला है वो सत्य कह रहा है वो पूर्णत: सत्य न भी हो किन्तु वो सत्य है | यहाँ आपको केवल मनोरंजन ही क्यों चाहियें ? पत्रकार की इच्छा पूर्ति आपके के लिए क्यों महत्व का विषय नहीं है ? पत्रकार सहारा मांगता है ये सहारा एक स्वरूप की तलाश है | ये हाँ में हाँ मिलनेवाली विचारधारा है | जो अपना हित साध रही हो, उसका अस्तित्वहीन होना ही उसका विनाश है | पत्रकार कोई योद्धा नहीं वो तो किसी दुकान का चौकीदार है, क्लीनर है या सफाईवाला है | उसके लिए कोई भी दुकान महत्व नहीं रखता, ये बंद हो तो वो अपने लिए नईं दुकान खोज लेगा | वो स्वयं के खोखले होने का आभास करता है पर उसके होने से न तो पत्रकारिता का कोई भविष्य है न उसकेबाद पत्रकारिता में उसकी जगह खाली होने वाली है |
चित्र -गूगल सर्च |

Post a Comment