सब चालू है, सब चल रहा है...
मैं, कहीं खाने-पीने की जगह
में बैठा था की अचानक टीवी पर एक ख़बर चली की कुछ पुलिसकर्मीयों ने दो लड़को को मारा
और उसमें जोड़ते हुए रिपोर्टेर ने कहा दिया की बाउंसर लोगों ने भी उन्हें मारा | ये
ख़बर सुनते ही सभी लोगों के चेहरें में उन बाउंसरों के लिए बहुत सा क्रोध था, कोई
पुलिस पर कुछ न कहकर बाउंसर लोगों पर गुस्साएं हुए थे | मतलब कोई जानवर कोई इन्सान
को मारे कहते है निर्दयी उसे ये जग सारे! लेकिन मैं सोच रहा था की वो 2 लड़के
रसूखदार किसी नेता या बड़े बिजनेस मैन के बैटे नहीं रहें होंगे या प्रोफेसनल गुंडे नहीं
होंगे | इसलिए बाउंसर लोगों ने उन्हें मारा | वरना मैंने तो उन्हें सिर पर हाथ रखें
कई बार पिटते हुए भी देखा है और पुलिसकर्मी मौके पर चुपचाप तमाशाई बने देख रहें होते
है ज़्यादातर | वैसे लड़के नशे में थे ? ऐसा तो बताया ही नहीं गया बस कहा गया, बुरी तरह मारा गया | लोग पार्टी करने जाते है या लड़ने जाते है या पार्टियों में कुछ ऐसा करते है की अपना आपा खो देते है | आंकड़ो में कुछ पल्ले नहीं पड़ता पर पार्टी तो थकान मिटाने व स्फुर्दी वापस पाने का जरिया होता है | उसमें अपना आपा खोना तो मूर्खतापूर्ण ही होगा, पता नहीं उनके साथ जो भी हुआ हो, मुझे उसका दुःख है |
बाउंसर लोगों में बहुत से
कम पढ़े लिखे लड़के होते है | जो थोड़ा ठीक दिखते है, उन्हें आजकल होटल में शो के ऑफर
मिल जाते है, पैसा अच्छा मिलता है | बाउंसर होना कोई इज्जतदार काम नहीं है लेकिन
आपसी इज्जत इनमें बहुत होती, कोई बॉडी बिल्डर था अभी नहीं है फिर भी इज्ज़त और बाउंसर
और देशी अखाड़ो के पहलवानों में जमीन आसमान का अंतर होता है | लड़ने-भिड़ने वाला शरीर
अखाड़ो के पहलवानों का होता है, न की बाउंसर का | ज्यादतर अपने माता-पिता के जिन्सों पर
नहीं बल्कि दवाओं के सहारे होते है | लेकिन बात उनकी भी नहीं हो रहीं है, बात ये
है की आजकल बॉडी को लक्ष्य बनाएं ग़रीब घर के लड़के अपने कई साल बॉडी को देते है, इस
आश में की नेशनल खेल ले या कोई भारवाहक मिल जाये जो की उन्हें कम-से-कम अरब तक ही ले
जाये | लेकिन वहां से आने के बाद भी बहुतों की मृत्यु हार्ट अटेक से हो जाती है
क्योंकि भारवाहक को रिजल्ट चाहिए | और कैमिकल्स ग्रोथ तो देते है पर उसके
साइड इफ़ेक्ट भी होते है जो हेल्थ प्रोडक्ट्स ज़्यादातर अमरीकी लोग खाने से मना कर
चुकें है | वो सभी चीज़े भारतीय बाज़ार में मौजूद है | पर भारतीय लोग मज़बूरी के कारण कहो
या कुछ दिन बस सोचकर, इन सब हेल्थ प्रोडक्ट्स को लेने को मज़बूर है | आजकल तो ताकत
के नाम पर नशीले पदार्थों की मौजूदगी भी बढ़ी है |
और अगर इन पर सयंम न बरता
गया, तो ये नशीले पदार्थ कब आदतों में शामिल होकर मज़बूरी बन जाये, पता भी नहीं
चलता | नशीली पार्टियाँ किसी भी राज्य की सरकारों के लिए धब्बा है पहले ये बड़े
शहरों की बात हुआ करती थी | लेकिन आजकल छोटे शहर ‘इज़ी एक्ज़िट’ बनते जा रहें है |
कई तो ऐसी पार्टियाँ है जो की हर बार शहर बदलती है, उनके पास निजी ग्राहकों की कोई
कमी नहीं है | कई तो बुकिंग पर ही चलते है | इन पार्टियों में नशा होता है, ग़ैर-जिस्म
का खेल होता है और सबसे ज़रूरी चीज़ लोगों की मजबूरियां भी होती है | आपकी आँखों के सामने
टीवी चैनलों में, अखबारों में, पोस्टरों में इसके विज्ञापन दिए जाते है, समझने वाले
समझ जाते है और नम्बर पर कॉल करते ही कुछ सवालों के बाद उनकी बुकिंग भी हो जाती है |
सरकारें क्या करती है ? कई बार तो लगता है कुछ को पकड़कर सरकार अपना रजिस्टर भर
रहीं होगी किन्तु जिस तरह की सक्रियता सरकार की होनी चाहिए | इस विषय में उतनी कभी-भी नहीं
दिखती, तो सवाल उठता है की सरकारी तंत्र में क्या ऐसे लोग मौजूद है ? जिनका इसमें पर्दे से फ़ायदा
है या वो सब कुछ जानकार इसलिए चुप है क्योंकि उनका कमिशन बंधा है |
पहले सोचा जाता था की ये नशीले पाउडर पंजाब,
हरियाणा, जयपुर के रास्तें दिल्ली-मुंबई, उत्तरप्रदेश तक ही सीमित है लेकिन अगर आपको छत्तीसगढ़ में इनके
डीलर मिलें तो युवाओं के लिए भय लगता है | ये लोग सीधे तो कॉलेज़ में जाकर नहीं बैच
सकते इसलिए पहले एक पैकट के साथ किसी कीमती पत्थर के व्यापारी के रूप में लड़को से मिलेंगे
| अब लड़के में एक पुड़ियां खरीदनें का दम है तो बात आगे बढ़ती है और वो बांटने के नए
कॉन्टेक्ट्स बनाकर सभी प्रकार की पुड़ियां का डीलर भी बन सकता है | इसलिए अगर कोई
भी हेल्थ प्रोडक्ट्स ले तो पहले डॉक्टर से मिले तब ही उसे लें | यदि डॉक्टर मना करें
तो इसका दूरगामी परिणाम बुरा ही होगा | न्यू ईयर खत्म हुआ है तो भी ये नशीली पार्टियाँ
खत्म नहीं हुईं, सब चालू है, सब चल रहा है |

Post a Comment