इस्लाम को बदनाम किया जा रहा है...

मेरी बात मानियें, तो टी.वी. न्यूज़ चैनलों से इस्लाम मत सीखिए | बेहतर तो होगा ये की इस्लाम पर जिन बह्शों में चिल्ला-चिल्ली हो रहीं हो वहां से दुरी बना लीजिए | क्योंकि सच कहूँ तो टी.वी. चैनलों में इस्लाम को बदनाम किया जा रहा है | आपके मन में इस्लाम ख़राब है भरा जा रहा है | जो की बिलकुल सच नहीं है, मैं जितना इस्लाम को समझ पाया हूँ, उसके अनुसार कुरान का मतलब होता है 'जस्टिस' | और अगर तुम्हारी कुरान जस्टिस नहीं देती | तो तुम अपनी कुरान के साथ यहाँ से चले जाओ | क्योंकि अल्लाह रहम दिल है मतलब अपने बन्दों से अन्याय नहीं कर सकता | और जहाँ भी अल्लाह की मर्जी न शामिल हो वो कुरान से नहीं | इसलिए मैं अल्लाह की मर्जी से 3 तलाक़ का विरोध करता हूँ और साथ ही हलाला को ग़ैर-इस्लामिक ही समझता हूँ | आप टी.वी. बहसों से ये जान पाते है की दुबई से शेख आते है और निगाह एक एग्रीमेंट के हिसाब से कमसीन लड़कियों के जिस्म से खेलते है | और अपनी मर्जी से उन्हें तलाक़ दे देते है क्योंकि इस्लाम में इसकी इजाजत है | जो की बिलकुल ग़लत है, इस्लाम ज़िस्म फरोशी की इजाजत नहीं देता | बल्क़ि इसका एक बहुत ही बुरा परिणाम ये होता है की कोई भी शादी-शुदा मर्द 3 तलाक़ कहने के बाद, बिना हलाला के अपनी पत्नी को वापस पा नहीं सकता | मैं ये कहना चाहूँगा, ये अल्लाह के नियम नहीं है पर होता ये है की महिलाओं को ना चाहते हुए भी | किसी अन्य मर्द से शादी करनी पड़ती है और उस मर्द के साथ तब तक शारीरिक सम्बन्ध बनाने पड़ते है की जब तक वो पुरुष अपनी इच्छा से 3 तलाक़ न कह दें | इसके एवज़ में वो उस स्त्री के पूर्व पति से मन चाही रकम ले सकता है | क्योंकि ये समाज की नज़रों में बेइज्जती है इसलिए छुपकर किया जाता है | जिसमें महिलाओं को साथ अनचाह सेक्स जो बलात्कार ही कहें तो ही सहीं होगा और अपनी आज़ादी के एवज़ में या 3 तलाक़ कहलवाने के लिए अपहरण के बाद की मनी की तरह पैसे भी देने होते है |

इसलिए मैं 3 तलाक़ पर रोक लगाकर, हलाला जैसी कुप्रथाओं पर भी रोक लगाने के कड़े नियम बने की मांग करता हूँ | इसका एक दुखद हिस्सा ये है की ज्यादातर ब्रिटिश या अन्य देशों में मुस्लिम नेशनल अगर तीन तलाक़ ले लें तो वो अपनी सुविधाओं के अनुसार भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान से वर्क और वीज़ा तलाश रहें काम के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वाले युवाओं से जिस्म फ़रोसी करवाते है, जिसकी एवज़ में वो लोग उन्हें सुरक्षा, अच्छा भोजन और सबसे ज़रूरी चीज़ घर मुहैया करवाते है, ये सब कुछ इंतजाम क्लाइंट के पैसों से रिकयूमेन्ट ऐजेंसिया ही करती है | जिसमें लड़के की पढाई-लिखाई, रूप रंग और व्यवहार की जानकारी, उनके ग्राहक या कहें 3 तलाक़ झेल रहीं महिलाओं को दिया जाता है, जिसमें न्यूड फोटोस्ट, वीडियोज भी होते है | क्योंकि 6 महीना और उसके बाद तक वर्क परमिट मिलने तक की जवाबदारी उस महिला नेशनल की ही होगी | और एजेंसिया जब चाहें उस लड़के से 3 तलाक़ बुलवा लेती है | बहुत से लोगों ने इसे तरह-तरह के नामों से ऑनलाइन धनदा बना दिया है | इसलिए बहुत ज़रूरी है की अल्लाह को हाज़िर नाज़िर रखकर हो रहा ये पापा 3 तलाक़ और हलाला बंद हो | आप जब इस्लाम को पढ़ना समझना चाहते है तब ही आप जान पाएंगे की इस्लाम उतना बुरा नहीं है और टेलीविजन की बहस में कुछ भी इस्लाम नहीं है | प्रोफेट ने कहा था की सुंदरता न दिखाओ, मतलब हमेशा आम बने रहों ,ख़ुद को बेहतर या श्रेष्ट न समझो | लेकिन लोगों ने आपने अनुसार उसे बुरका से जोड़ दिया है और 9 साल की बच्चियों के लिए हिजाब ज़रूरी कर दिया, जो की सोचा जाये तो कपड़े का एक टुकड़ा मात्र है | कोई जंजीर नहीं लेकिन लोग 9 साल की लड़की को औरत कहें तो ये ग़लत होगा |

मैं जिस माहौल में रहता था या हूँ | वहां हिजाब है पर ज़्यादातर उनके त्यौहारों में दिखते है | मेरे स्कूल में लड़कियां थी वो हिजाब घर से आने तक पहनती थी, स्कूल में नहीं पहनती थी | ये हिजाब उनकी इच्छा है, चुनाव है आपको अधिकार नहीं की आप उन्हें रोके पहनने से या टोके की क्यों पहनते हो ? और शरियत घर तक रहें तो ये बहुत अच्छा है | आपको एक घटना बताता हूँ मेरा एक दोस्त था, जिसके पहचान वाले उसे उसके चाचू के नाम से छेड़ते थे | मैंने उससे पूछा था, तो उसने बताया था की मेरे पापा ने मम्मी को छोड़ दिया था | तो चाचू ने मम्मी से शादी की फिर तलाक़ भी दे दिया | मैं कुछ समझ नहीं पाया लेकिन उसके घर जाता तो मुझे ये बात खटकती थी की उसकी चाची उससे चिडती थी और उसके ख़ुद के पापा उसका ध्यान नहीं रखते थे | मुझे ये सब समझ नहीं आता था | एक तो अभी हाल फ़िलहाल की घटना है, एक शराबी अपनी पत्नी को तीन तलाक़ बोलने ही वाला था की उस शराबी की बूढी माँ ने उछलकर उसका मुँह दबा दिया और पत्नी ने पैरों में मारकर, जमीन में गिरा दिया और अपने लड़के को अपने भाईयों को बुलाने के लिए, भेज दिया | उन्होंने भी आकर उसे बहुत पिटा और रात भर कोई ना कोई आकर उसे पिटता ही रहा | सुबह उसे पागल खाने भेज दिया गया, दो दिनों के लिए और उनके ही धर्म गुरु ने उसके पति को पागल घोषित कर दिया | सच कहूँ ग़रीबों का इस्लाम उतना बुरा नहीं है | वरना सच में एक अनर्थ हो जाता | और उस औरत को उसके बाद कितने अपमानों से गुजरना पड़ता | गरीब लोग तीन तलाक़ से डरते है फिर भी मैं इस्लाम की प्रक्टिस करने के अधिकार को छिनने का विरोध करता हूँ , करता रहूँगा...

आपको पता है चीन में सैनिक सरकार है और उन्होंने भी कोशिश की थी की बुद्धिष्ट भिक्षु अपना धर्म छोड़ दें तो उन्होंने भिक्षु लबादे में देखते ही चमड़े के चाबुक से तब तक मारा जाता था | की जब तक उनका पूरा लबादा फट न जाये | इसलिए निरंकुशता का हमेशा विरोध हो बुरका की तरह बुद्ध भिक्षु भी जो लबादा ओढ़े होते है | उसका उद्देश्य होता है की कोई उनके थूथले पेट को न देख पाये और उनसें घृणा न करें, किसी महिला को उनका शरीर न दिखी, जिससें उस महिला में वासना न जागे | इस्लाम तब तक अच्छा है, जब तक उसमें अच्छे लोग है | आपको उन अच्छे लोगों को आगे बढ़ाना है ताकि उनके विचार ही सामूहिक विचार बने और इस्लाम में साथ-साथ सुधार भी उनकी ही बेहतरी के लिए हो |

No comments