ये समाज के ठेकेदार ...
समाज किसका नाम है ? यदि विचारों तो समाज एक भय है, जिसका कभी कोई अस्तित्व ही नहीं था और न कभी होगा | यदि आप कुछ घरों को जोड़कर, उसे ही समाज का नाम देना चाहोगे तो आपकी सोच बहुत छोटी है, अगर सम्पूर्ण भारतवर्ष को भी समाज कह दिया जाये | फिर भी यह ग़लत ही होगा असल में समाज की कोई ईकाई ही नहीं, उसका गुण विराट है या अस्तित्वहीन | फिर भी समाज की कई परिभाषा या परिभाषाएं सामने आयी है ? तो उसका आधार ये है की मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, ऐसा क्यों है की मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है ? आदिम काल में मानव भी उसके अन्य वानर प्रजातियों की तरह वन में वास करता था, कंद-मूल, फल खाता था व छोटे पशुओं का शिकार करता था, उस समय भी आज की तरह मानव पुरुषों की दो प्रमुख आवश्यकता थी, पहला तो पेट भर भोजन और दूसरा संभोग के लिए स्त्री की आवश्यकता | जिसके लिए वें हिंसक लड़ाईयां भी लड़ते थे, जो पुरूष अच्छे व मज़बूत योध्दा होते थे, उन्हें अच्छा भोजन और सुंदर स्त्रियाँ प्राप्त होती थी | जब मानवों ने खेती की शुरुआत की तब उन्हें एक स्थान पर अन्य मानवों के साथ रहने का अवसर मिला | उसे अब जो भोजन के लिए दर-दर भटकने से मुक्ति मिल गयी थी, तो उसने अन्य मानवों को नियम और अनुशासन में बांधना चाहा | और इसी क्रम में मनुष्य वर्तमान सभ्यता की ओर बढ़ता चला आया, प्राचीन काल में भी उसमें न्याय व अन्याय की थोड़ी समझ पैदा हुईं थी | लेकिन तब भी समाज शब्द कभी अस्तित्व में नहीं आया | फिर कुछ चतुर मानवों ने बुध्दीबल के आधार पर संख्या बल नियन्त्रण चाहा और सामूहिक लाभ का लालच प्रचारित किया, आपसी सहयोग व लालच के आधार पर जो निर्मित व्यवस्थाओं के संचालन में वर्ग विशेष को आधिकार हुआ व लाभ का पद भी उन्हें ही प्राप्त हुए | इन सफलताओं ने ही समाज की भावना को बल दिया, जो की आज भी समाज धनी व बाहुबलीयों द्वारा नियंत्रित किया जाता है | जो की आभासी या मानव संख्या बल से प्रभावित समाज ही कहलाता है | जिसका नियंत्रण बाहुबलीयों और धनवानों के पास युगों-युगों से है, जो की कभी-भी सुविधा अनुसार समाज की गर्दन, जैसे चाहें मोड़ सकते है | और समाज का भय दिखाकर, सरकार से अपना काम निकालने का माद्दा वो हमेशा से रखते है |
इस समाज का शिकार प्रायः आज के कलयुग में ग़रीब और कमज़ोर लोग ज्यादातर होते है | ये समाज महिलाओं के लिए अभिशाप है क्योंकि ये महिलाओं की स्वतन्त्रता को नियंत्रित व कम-से-कम कर देना चाहता है | समाज के अस्तित्व में बने रहने के लिए, बाहुबल अति आवश्यक है इसलिए समाज महिलाओं का शोषणकर्ता व सदैव पुरूष प्रधान बना रहने वाला है मतलब यह समाज, पुरूषवाद से बीमार है | भारतीयों के हिन्दू धर्म में ही स्वयं श्री राम को प्रजा के प्रति पिता के कर्तव्यों में समाज ने फंसकर, उन्हें निराधार ही माता सीता के चरित्र पर प्रश्न करने को मज़बूर किया गया | और माता सीता के पवित्र होने के प्रमाणों के बाद भी समाज के भय से श्री राम को सीता माँ का त्याग करना, प्रभु श्री राम से पाप व माता सीता को कष्ट देने व अपमानित करने वाला, ये बाहुबली-धनी लोगों का समाज ही है | यदि प्रभु श्री राम की जगह भगवान परशुराम ने यदि उनसें विवाह किया होता और उनकी विवाहिता स्त्री पर कोई! निर्दोष होने पर भी ऊँगली उठाता, तो प्रभु परशुराम अपने गंड़ासे से इन बाहुबली-धनी समाज के प्रतिनिधियों का एक-एककर, सिर काटकर राज्य के दरबार में बिछा देते पर अपनी स्त्री के साथ अन्याय नहीं होने देते | तब के और अब के समाज में ज़्यादा अंतर नहीं है बल्क़ि ये समाज और भी ज़्यादा पाखंड से भर गया है, रूढ़िवादी हो चला है, समाज का धंधा चलाने वाले मानव हत्या व स्त्रीयों के साथ हिंसा अपना अधिकार समझते है, ये समाज के प्रतिनिधि सामूहिक क्रूरता से भी नहीं कातराते केवल अपनी सामाजिक पकड़ बनाएं रखने के लिए, कितना नीचे भी गिर सकते है |
यदि सच कहें तो समाज के इन ठेकेदारों ने वयस्कों के संभोग के अधिकार में भी हस्तक्षेप करना, अपना अधिकार समझ लिया है | प्रायः समाज से बेदखल का हव्वा बनाएं रखते है तथा न्यायलय से शादीशुदा पत्र प्राप्त जोड़ों को भी गोत्रों के आधार पर भाई-बहन सिद्ध करना चाहते है | कई बार शादीशुदा नवविवाहित जोड़ों को खोजकर जाना से मार दिया जाता है | एक प्रकार से समाज का भय ही है जो लोकलाज के भय से अपने ही रिश्तेदारों से अपनों का कत्ल करवाता है | उस पर ये जात वापसी का नाटका! जब एक मज़दूर वर्ग का भी कोई व्यक्ति, यदि उसके पिता ने किसी अन्य जात में शादी कर ली थी | तो यदि उसे अपने पुत्र की अपने ही जात में शादी करानी हो तो उसे ख़ुद को शुद्ध करवाना होगा | उसे अपने पूर्वजों की आत्मा से माफ़ी मांगनी होगी और तरह-तरह का बकवास करना होगा | सबसे मुख्य बात, जात वापसी के नाम पर उस जात के ठेकेदार उस व्यक्ति से मोटी रकम वसूल करते है | एक मज़दूर, जब 5000 रुपय कमाता हो और 100000 रुपय जात वापसी के नाम पर खर्च कर दें तो और उसके बाद भी उसे अपने ही जात में अच्छी लड़की, उसकी जात वापसी के कारण न मिल रहीं हो तो! वो धर्म-जात-समाज से ठगी का शिकार हुआ पीड़ित ही नज़र आता है | समाज के नियमों की कहीं सुनवाईं नहीं, उसके साथ हुई ठगी कहीं दर्ज़ भी न होगी | क्योंकि सरकार के पास ऐसे कोई भी नियम नहीं है, जिनके सहारे बढ़ते हुए, जात-पात जो की मुख्यतः रूढ़िवादी मानसिकताओं की देन है पर रोक लगाई जा सके | यदि जल्द ही समाज के ठेकेदारों पर नियंत्रण के कोई कठोर नियम नहीं बनेंगे! तो हर जाती सर्वोच्च न्यायालय को अपमानित करते हुए पायी जाएगी, हर दिन गली-चौराहे में सरकार व कानून की धज्जियां उड़ाते दिखेंगे ये समाज के ठेकेदार |

Post a Comment