हम उनकी मंशाओं पर सवाल करते है लेकिन क्यों ?

जब भी कोई नेता मंच पर खड़ा होकर भाषण देते हुए कहता है, क्या आपको विकास नज़र नहीं आता ? क्या आपको, मजदूरों के हाथ में स्मार्ट फ़ोन नज़र नहीं आते है ? क्या भारतीय मज़दूर का ग्रेजुएट होकर विदेशों में जाकर काम करना भी नज़र नहीं आता ? क्या भारत के हर व्यक्ति तक इंटरनेट की सरल उपलब्धता! क्या आपको उपलब्धियां नहीं लगती है ? तो हम भारतीय लोग भी नेता के विषय में दो खेमों में बट जाते है और थोड़ा साँस ले रहें मुद्दें जो मज़दूर और मज़दूर की समस्याओं के थे | पर अपने ही अविवेक व स्वार्थ के कारण पर्दा डाल प्रायः उन्हें नज़रअंदाज़ कर जाते है | यहाँ तक की भारत का मीडिया भी उस नेता पर अपनी-अपनी अलग पॉलिटिक्स करने लगती है, जहाँ तो कुछ न्यूज़ एंकर नेता की खिचाई में लग जाते है तो कुछ न्यूज़ एंकर अपनी कुशलता से नेता की कहीं बातों का भावार्थ समझने में जुट जाते है | एक प्रकार से होता ये है की छवि ख़राब करता विपक्ष, नेता की छवि बनाते पक्ष का विरोध करता है | और उन मज़दूरों की समस्याएं गौण हो जाती है, जो कभी नेता के उठे मुद्दें में शामिल थे | हिन्दी मीडिया जगत की बात की जाये तो वो किसी-न-किसी पार्टी विशेष के आकर्षण में होता है व जगजाहिर है की न्यूज़ चैनल्स भी किसी न किसी पार्टी के नेताओं के दिए पैसों से चलते है तो उनकी सटीकता व पारदर्शिता पर सवाल उठने स्वभाविक है | और अंग्रेजी माध्यम के मीडिया का पूरा ज़ोर, अपर मीडिल क्लास पर होता है, जो की अर्थव्यवस्था और भारत के भविष्य को लेकर हो रहीं चर्चाओं में कहीं भी मज़दूर को साथ लेता नहीं मिलता | असल में कोई उन्हें न समझना चाहता है न दुनियां को समझाना चाहता है |

 और जब कभी विदेशी मीडिया, यहाँ की ग़रीबी और मजदूरों की दयनीय स्थितियों पर सवाल करती है | तो हम उनकी मंशाओं पर सवाल करते है लेकिन क्यों ? अब जो बात भारत की छवि दुनियां के सामने ख़राब करने पर आ जाती है | तो हम सवाल रखते है की विदेशी मीडिया भारतीय आईटी पॉवर पर कोई खबरें क्यों नहीं दिखाता ? सच तो ये है की भारत की लचर और अनदेखी से भरे सामाजिक ढ़ाचें ने विरोध को दबा दिया है  व उसके बदले ऐसी व्यवस्थाओं को जन्म दिया है | जिसमें कई बार धर्म और कर्म की दैविक नियमों के आड़ में देश की समस्याओं से बच निकलने का रास्ता सुझा दिया जाता है | कई भारतीय तो आज भी ग़रीबी को पूर्व जन्म का पाप कहते पाये जाते है | एक प्रकार से धर्मगुरु धनी है और लोगों को धार्मिकता मंदिर की भव्यता व पुजापाठ, बाहरी आडम्बरों में नज़र आती है | लेकिन फिर भी भारत आज भी एक ग़रीब देश होने के बावजूद, एक ऐसा देश है जहाँ जीवन आनंद से भरी है, लोग सुबह से शाम अपने परिवार में खोये रहते है या फिर आने वाले की त्यौहार की तैयारियों में | फिर भी मैं अपने निजी अनुभवों से कहता हूँ की भारत नहीं बदल रहा है भारतीय बदल रहें है | जिसके कई कारण है, जिनमें से एक ये है की दुनियां को भारत बाज़ार नज़र आ रहा है | और भारत की रीढ़ समझी जानी वाली भारतीय मध्यम वर्ग को वो तेज़ी से खोते जा रहा है | मध्यम वर्ग के साथ हो ये रहा है की यदि उन्होंने ख़ुद को बदलती दुनियां के अनुसार नहीं ढाला तो वें अपना अस्तित्व खोकर निर्धनता की ओर ढकेल दियें जायेंगे | इसलिए मध्यम वर्ग को आधुनिक व शिक्षित होकर या तो उच्च मध्यम वर्ग या सर्व साधन सम्पन्न धनी वर्ग बनना ही होगा या पुरानें धररें में चलकर निर्धनता का दंश सहना होगा |

मैं, कुछ दिनों पहले अपनी लोकल ट्रेन की यात्रा में अपने गाँव के दोस्त से मिला, बचपन की कई यादें ताज़ा हो गयी | बातों-बातों में उसने-उसके घर चलने की ज़िद शुरू कर दी | वैसे मेरा शहर, मेरे गाँव के अगल-बगल ही है वहीँ से कुछ 15 किलो मीटर पैदल मेरा शहर है | तो मैं भी उसके साथ जाने को तैयार हो गया | वैसे भी मुझे गाँव का स्कूल छोड़े 20 साल और गाँव छोड़े कुछ 12 साल हो गए थे | मैं सच में अपने गाँव जाने को उत्साहित भी था, मित्र के घर घुसते ही मैंने पक्का शौचालय देखा, घर में कहीं टाईल्स नहीं लगे थे पर शौचालय में लगे थे | जिस पर पूछने पर, उसने कहा, मेरे भी पैसे लग गए इसे बनाने में | मैं अपने पुराने दिनों के अनुभवों से इसे बेहतर ही समझता हूँ तो जो हुआ, अच्छा ही हुआ | घर के अंदर. झुककर जैसे प्रवेश किया तो एक 18 साल की युवती पैर पकड़ रहीं थी, साथ में एक 10 साल का लड़का भी था | तो मैंने भी भाभी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया, गाँव में बहुत ज़ल्द शादियाँ हो जाती है | तो मैंने मज़ाक किया, देवर-भौजाइ वाला और पूछ बैठा, भाभी जिन्स पहनते हो की नहीं ? भाभी भी हँसते हुए देवर जी देंगे तो पहन लेंगे | तो मैंने भी कहा ठीक है मेरी शादी में जिन्स पहनकर आना होगा आपको | वैसे भी उनकी ऐज ही क्या होगी ? मुश्किल से 28-29 और तो ओर माँ-बेटी सहेलियां ज़्यादा नज़र आ रहीं थी | भाभी, बोल रहीं थी की बेटी बी.ए फ़स्ट ईयर पढ़ रहीं है, कहीं कोई अच्छा काम! मिले तो लगवा दो | तो मैं मन-ही-मन सोचने लगा मीडिया में तो भूखे भेड़िये भरे है, उनके बीच अपनी बेटी कैसे ले जा सकता हूँ ? फिर भी मैंने बाइक के शोरुम में बात की है, अब अगर ज़रूरत होगी तो अपनी दोस्त है ज़रूर फ़ोन करेगी | वैसे बेटी ही तो मेरी ज़िम्मेदारी लग रहीं है, दो-तीन जगह और कॉल कर चूका हूँ बस उम्मीद है | बचपन की दोस्ती के रिश्ते बहुत दिल के करीब होते है | मैंने उसे 15 साल से नहीं देखा होगा, बस ट्रेन के आधे घंटे की बातों के कारण, मैं उसे ऐसे जानने लगा हूँ, जैसे की हम ज़िगरी दोस्त है लम्बें समय से | वैसे भी उसके साथ मेरी अच्छी यादें है, हम एक ही थाली में खाना-खाते थे, खेत की मेड के मटमैले पानी से मछलियां पकड़, भूंज ख़ूब खायी है साथ में | यहाँ ट्रेन में उसके घर आने से पहले, मैंने उसके हाथ अच्छा स्मार्ट फ़ोन देखा था, तो माली हालत का कोई अंदाज़ा नहीं था | वैसे खाने के बाद वो अपने शादी का करिश्मा एल्बम ले आया, मुझे जो लोग पता भी नहीं थे | उन्हें याद करा-करा बता रहा था, साथ में उसकी लड़की वाला डांस की एल्बम भी, फोटू में ईनाम लेता देखकर लगा, बिटिया अच्छा ही डांस करती है | और वो भी अपने से बोल रहीं थी की चाचा मुझे छत्तीसगढ़िया मूवी में डांस के लिए बुलाया गया था, पापा ने जाने नहीं दिया | इसी बीच टीवी पर शिल्पा शेट्टी, मामा जी, गीता माँ और पता नहीं क्या-क्या ? मेरा दोस्त पूछने लगा इसमें कैसे जाते है ? मैंने भी अपना अधुरा ज्ञान दे दिया, रेमो के पोस्टर वाले किसी इंस्टिट्यूट का नाम ले लिया, पर मेरे दोस्त में गीता माँ, शिल्पा मैम कहते हुए एक ग़जब की श्रध्दा नज़र आ रहीं थी | मेरा ध्यान गया की ये तो ब्लैक एंड वाईट टीवी है, तो बेटी ने प्लास्टिक्स के लगे दो-तीन कवर लगाकर भी दिखाए | मैंने कहा, ब्लू कलर अच्छा है | भाभी पूछने लगी चाय पियोगे, मैंने कहा नहीं भाभी, तो भाभी ने कहा शरबत बना दूँ, मैं फिर से न नहीं बोल पाया | तो भाभी ने गूलकोस का शरबत बनाकर दिया, मैं चुपकर उसे पी गया | मैंने घड़ी देख कहा, भाभी जा रहा हूँ! आप लोगों से मिलकर अच्छा लगा | तो बच्चों ने फिर से पैर छु लिए, मैंने भी भाभी का पैर छु लिया भाभी ने खुश रहों का फिर से आशीर्वाद दिया | भाभी को 300 रुपय देना चाहा, उन्होंने नहीं लिये तो बच्चों में बाँट आया | अब मैं अपने दोस्त को ख़ोज रहा हूँ, वो साइकल लेने पड़ोसी के घर गया था | मैं बोला की छोड़ ये सब, मैं अकेले चला जाऊंगा, तो वो फिर से ज़िद करने लगा | और मुझे मज़बूरी में उसकी साइकल में बैठना पड़ा, मुझे ग़लत टाईप का दर्द हो रहा था मुख्यतः रास्तें की वजहों से, मैंने पूछा - बेटी बड़ी हो गयी है स्कूटी ले ले | इस पर वो ड़ॉटते हुए, नहीं, गाड़ी मिलेगी तो लड़की बिगड़ जाएगी, मैं बोला हूँ उसे जो भी करना है बेटी अपनी कमाई में करो | उसके बाद बिना समय गवाएं, मैंने उसे साइकल रोकने को कहा ? उसने पूछा क्यों ? मैं बोला... मैं साइकल चलाता हूँ ? वैसे, मैंने बहुत साइकल चलाई है, मेरे पास रेंजर है जो अभी चलती नहीं है | जिसमें मैंने ऋतिक रोशन की तरह अपनी पूर्व प्रेमिका को भी बहुत घुमाया है, वैसे ही प्रेमी-प्रेमिका बंगाल देहात में आज भी दिख जाते है | किसी तरह हम दोनों ‘डी-केबिन’ ट्रेन स्टॉपेज़ में आ गये, वो ज़िद करने लगा की मुझे अब ‘एच-केबिन’ तक छोड़ेगा | मैंने बोला, तु घर जा वैसे भी अँधेरा हो रहा है, ट्रेन आयेगी तो मैं व्हाट्स एप्प कर दूंगा | ट्रेन काफी देर तक नहीं आयी, मैं सोच रहा था की पैदल ही चला जाऊँ, एक ही स्टेशन आगे जाना था पर साइकल चलाने की वजह से पैर जैम सा हो गया था | मैंने अपने दोस्त से नहीं पूछा की वो कितना कमाता है ? न उसने मुझसे ये सवाल किये ? 

No comments