रीफ़ुजी - आप में अपना मसीहा

क्या आपने रीफ़ुजी मूवी देखी है ? वहीँ मूवी जिसमें अमिताभ बच्चन जी के सुपुत्र अभिषेक बच्चन और करीना कपूर खान का बॉलीवुड में डेबियु एक अभिनेता और अभिनेत्री के रूप में हुआ था | फ़िल्म की कहानी के अनुसार जितना की मुझे याद है, करीना कपूर खान एक बांग्लादेशी युवती है जो की अच्छी हिन्दी बोलती है अपने परिवार के साथ भूखे नंगों का देश पाकिस्तान जा रहें है, बेहतर होता की जब उनके पास इतने पैसे थे तो उन्हें उत्तर प्रदेश-बिहार में बस जाना था | क्योंकि आधे पाकिस्तान में तो बिहार-उत्तरप्रदेश के ही मुसलमान है, जिन पर मुठ्ठी भर पंजाबी मुसलमान जो की बात-बात में परमाणु बम की धमकी देते है और ख़ुद को पठान-पठान कहते है, राज कर रहें है | छोड़िये फ़िल्म की स्टोरी शायद बनी होगी तो असम पर और फ़िल्म में सुनील सेठी का पात्र भी कोई असमी ही होगा | वैसे मेरे हिसाब से कोई अपना देश छोड़ आये तो दुसरे देश में रीफ़ुजी हो जाता है | तो कोई भी दो-दो देशों का रीफ़ुजी बनने का रिक्स क्यों लेगा ? बस ये तो डायरेक्ट और राईटर की आपसी समझ की बाते है, उन्होंने मेहनत कर एक फिल्म बनाई जो की फ्ल्लोप हो गई | जो भी पूछें गाने बहुत अच्छे थे, रीफ़ुजी मूवी के | और प्यार तो कहीं भी हो सकता है, किसी से भी हो सकता है ? आप किसी गंदी बस्तियों में अच्छे कपड़े पहनकर गुजरिये बहुत सी नारियाँ आप में अपना मसीहा देखने लगती है | आप बस एक आवाज़ दे दीजिए, वो अपना सब कुछ जो भी उसके पास है | अपनी बहनों के लिए छोड़कर आ जाएगी |

कहीं रीफ़ुजी न होने की कुछ नई परिभाषाएं तो नहीं गड़ी जा रहीं होगी ? जैसे आपके माता न तो पिता का जन्म किसी सरकारी अस्पताल में हुआ हो या दादा-परदादाओं की खरीदी जमीन के कागज़ आपके पास हो ( मेरे हिसाब से ) | अब आधार कार्ड के ज़माने में जहाँ वोटर कार्ड अपनी उपयोगिता खोते जा रहा था, उसका पुनः अहसास असम की जनता को हो गया ,बराबर हो गया | वरना लोग सोच बैठे थे की 4 जी के ज़माने में कौन 2 जी या 3 जी को पूछता है ? एक बात और गोर करने वाली है की 2 जी तो अस्तित्वहीन हो गया है, अब | तो रीफ़ुजी मूवी की बात करें तो करीना कपूर खान, अपने परिवार के साथ पाकिस्तान जा रहीं है | जहाँ शहर तो चकाचौंध में डूबे है और गाँव रेत से ओढ़े रहते है, वहां का रिज़बान अपने ठेले में हाथ गोले, ए.के- 47 बैच रहा व उसके पास अलग-अलग तरह के कारतूस भी है जिनका वो भी नाम नहीं जानता केवल नंबर जानता है पर उन्हें हिम्मत से बैच रहा है | उसके चचा के पास रूसी ग्रहयुद्ध का बहुत सा असला या कहें कबाड़ जमा है जिसके सहारे उनके घर में ही हथियार की एक छोटी सी फैक्ट्री भी चल रहीं है की तभी कोई व्यक्ति दनदनाते हुए, उसकी दुकान में घुस आता है और उसके चचा को गर्दन से पकड़ अपनी बंदूक का ट्रिगर दबा देता है पर गोली ही नहीं चलती | आसपास खड़े लोग तमाशबीन है पर सबके हाथ में ए.के- 47 है तो कुछ चीनी या रूसी हथियार भी लिए हुए है | वे सभी उस व्यक्ति को अपना सामान बैचने के लिए उसके चारों ओर घेरा बना लेते है | रिज़बान उदास है क्योंकि ये उसकी ही गलती है, उसने हथियार ठीक से चेक नहीं किया था | और ख़राब हथियार के एवज़ में वो व्यक्ति चचा से दुगने पैसे ले गया | लेकिन रिज़बान के चचा ने उसके सिर में हल्का हाथ फैराया और चुपचाप वहां से चले गयें | रिज़बान जितना पढ़ा लिखा है, उतने में उसे शहर में कोई काम भी नहीं मिलेगा | इंग्लिश उसे सिर्फ़ हथियारों की जुबानी ही आती है | अपने परिवार के तंग हाल से वो परेशान है वो कुछ साल के लिए ज़्यादा पैसे की ज़रूरत पूरी करने के लिए आतंकी बनना चाहता है | लेकिन उस पर छोटे भाईयों और बूढ़े चचा की ज़िम्मेदारी है | रिज़बान की ज़बान इतनी मीठी है और वो इतनी सुंदरता से लोगों में व्यवहार करता है की अगर उसे अच्छे कपड़े पहनाकर, कराची आर्मी स्कूल के बच्चों के बीच खड़ाकर दिया जाये तो कोई भी उसे आसानी से पहचान नहीं पायेगा |

ये कहानी काल्पनिक है, वैसे रीफ़ुजी मूवी भी काल्पनिक थी जिसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं था | सच कहें तो दुनियां को आतंकवाद अमेरिका ने दिया है! और उसने पाकिस्तान को दो चीज़े और दी थोड़ी ट्रेनिंग दी और पाकिस्तानी सेना का नाम पाकिस्तानी रेंजर रख दिया | और अपना गन कल्चर भी दिया, पाकिस्तान के घरों में अमेरिकावासीयों की तरह हथियार रखना आम सी बात है क्योंकि अमेरिका भी कभी पाकिस्तान की तरह फटेहाल था, वहां के लोग ज़्यादातर चोर डकैत हुआ करते थे | और अमेरिकी रेंजर दुनियां की बेहतरीन आर्मी है हमेशा से पहले या दुसरे के पोजीशन में रहती है | इन सब का असम से क्या लेना देना ? असम से सटा बांग्लादेश डूब रहा है और बहुत ज़ल्द वो एक बड़ा समानार्थी संकट लिए, भारत के दरवाज़े में खड़ा होगा | इसलिए भारत सरकार जो कर रहीं है सही कर रहीं है | धीरे-धीरे ये नियम और भी कठोर होते जायेंगे | फिर भी मानवता की हर बात भी ठीक है लेकिन सभी मानवों के लिए भोजन कहाँ से ला सकते है ? ये एक समस्या है | जो भी हो जो लोग बाहारी है उनका इस्तमाल हिंसा फ़ैलाने के लिए भी आसानी से हो सकता है | पर सरकार को जो लोग यहाँ आ गए है उन्हें न विस्थापित करें, न उनकी जमीन उनसें छिनी जाये | बस उनके वोटिंग अधिकार कड़ी निगरानी में कुछ सालों के लिए छीन लिए जाये जो की विश्व मानव अधिकार संगठनों की निगरानी में ही हो ताकि वो सरकार को सुनने को तैयार हो की उन्हें, उनके अच्छे व्यवहार से ही भारत की नागरिकता मिल सकती है | ज़रूरी ये है की सरकार और मानव अधिकार संगठनों में आपसी समझ बढ़े और शरणार्थी समस्याओं के निपटारे में भारत विश्व में एक आदर्श बन सकता है | मैं यहाँ पॉलिटिकल अप्रोच भी ज़रूरी समझता हूँ, सरकार तब अच्छे कार्य करेंगी जब तक उसका भला हो | बस हिंसा कहीं न फैले, न असम, न बंगाल और न पूर्वोत्तर राज्यों में |


No comments