पेड मीडिया- टू- पैडमैन...

अभी हाल फ़िलहाल कुछ महीनें पहले ही एक फ़िल्म टॉयलेट पर आयी थी | सच कहिए उसके बाद देश में क्या बदल गया ? क्या बाहर टॉयलेट जा रहीं बच्चीयों के साथ रेप और उसके बाद मर्डर की घटना रूक गयी ? मकसद अगर यहीं था की ये सब देश में न हो तो फ़िल्म में ये सभी भय आपने क्यों नहीं दिखाया ? आप सच के करीब पारिवारिक फ़िल्म बना रहें थे, जो की पूरा सच नहीं था | जिसे लोग देखें-सुने व सीन अनुसार हँसे-रोएं-गायें भी और अंत में सब कुछ समाज में अच्छा हो जाता है सोचकर ? इन समस्याओं को घर जाकर भूल गए | सच कहूँ इस देश के लोगों ने अपने ही देश को गाय बना रखा है, जो या तो गोबर देती है या दूध | और जब गाय दूध नहीं दे पाती या कम दूध देती है तो उसे बे-सहारा पॉलिथिन खाने व भूखे मरने के लिए छोड़ दिया जाता है और तो कुछ बेरहम, बेशर्म ऐसे भी है जो हर सुबह उन्हें दूध दुहा, वापस रोड़ पर छोड़ जाते है | फिर तो गाय कहाँ से माता हो गयी ? या आप लोगों ने हर माँ को गाय बना रखा है, जब तक उसका पति ज़िन्दा रहता है उसको माँ कहते है, फिर उसे अपमानित कर घर छोड़ने को मज़बूर किया जाता है | कई तो ये कहते पाये जाते है की हमनें उन्हें जाने को नहीं कहा वो तो अपनी मर्ज़ी से घर छोड़ गयी है | जिस देश में भारत की माताओं की जय नहीं होती, उस देश में भारत माता की जय कहना गुनाह सा लगता है | लेकिन जो भी सैनिक भाई सरहद पर है अगर वो वादा करें की सीमाओं पर जिस तरह देश की रक्षा करते हुए, अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते है अपनी सेवा देते है | वें उसी तरह घर की सीमाओं में अपनी माँ की उतनी ही सेवा व रक्षा करेंगे | तो मैं उन वीर सपूतों के लिए ज़रूर भारत माँ की जय बोलूँगा क्योंकि ये उनका अधिकार है लेकिन शर्त ये है की उन्हें माँ बोझ न लगे कभी | मैं नेता नहीं हूँ, भारत माँ की जय बोलने भर से मेरा न तो फ़ायदा होगा, न नुकसान |

नेशनल टेलीविजन पर फिर से एक नयी आने वाली फ़िल्म का भव्य प्रचार किया जा रहा था, जिसमें अपने फ़ील्ड में सफलतम महिलाओं को फ्री में या पैसे देकर बुलाया गया था, अपनी बात रखने के लिए वो भी विषय – महिलाओं के पैड पर | ये सब वो महिलाएं थी, जिनमें से कुछ का अगर पर्स चैक किया जाये तो महंगे-से-महंगा कंडोम मिल सकता है | इसमें कुछ गलत नहीं है, मेरे वॉलेट मैं नहीं रहते कभी कंडोम क्योंकि मेरा कोई साथी नहीं है | ध्यान आकर्षण करने वाली बात यह है की वहां किसी समस्या पर बात नहीं हो रहीं थी | बस फ़िल्मी मनोरंजन परोसा जा रहा था, मनोरंजन पर किसे आपत्ति हो सकती है ? हँसना, सुखद महसूस करना अच्छी बात है | आजकल तो नेताओं का मिलन समारोह भी लार्जर-देन-लाइफ़ है, सब कुछ बड़ा और भव्यता में होना चाहिए की शर्तो में फिट है | वो भी एक पूर्व नियोजित योजना व स्क्रिप्ट के साथ | तो जो भाई लोग, फ़िल्म जगत में धक्के खा रहें है उन्हें भी डायरेक्टर, डिज़ाइनर या स्क्रिप्ट रायटर्स के अनेक अवसर प्राप्त हो रहें होंगे नहीं तो अवश्य पता करें! जिसके भविष्य में और भी बढ़ने की पूरी सम्भावनाएं है, पूरा देश मीठा हो रहा है मतलब चीनी हो रहा है और समाचार वाले चीनी के साथ, मसालेदार थोड़े चटपटे, साथ में बहुत ही चटपटी ख़बरे देते रहते है | सबको हे मोकेम्बो कहना है मतलब ऑल-डू-सर, जिसे हिन्दी में ज़ी साहब भी कहते है | जिनकी भी हिन्दी में समझ अच्छी है व वें थोड़ा अच्छा ही दिखते है तो डिज़ाइनर न्यूज़ एंकर बन सकते है, पत्रकार की पत्रकारिता जाये तेल लेने, उसे तो क़दम चूमने है पैरों की मालिस करनी है | आपको अगर अपनी अलग जगह बनानी है तो करना बस ये है की किसी पार्टी का अंध समर्थक नज़र आने के भय का त्याग करना होगा | और ऐसी-ऐसी खबरें पढ़नी है जिसमें किसी व्यक्ति विशेष या पार्टी का महिमामंडित करते रहने में निपूर्णता होने का आभास भी नेताओं को होता रहें, भले जनता को लेगे आप ऐसा नहीं कर रहें है | साथ-ही-साथ पार्टी विरोधियों की दुखती नब्ज़ों पर करारा परहार करते रहना होता है, भलें ही आप किसी पार्टी के प्रति द्वेष से भरे नज़र आये | किन्तु पूरी कोशिश ये होती है की आप पार्टियों के घोषित प्रवक्ताओं से बेहतर ही नहीं बेहतरीन नज़र आये | नेताओं को आपके चौको व छक्कों से मज़ा आता रहें, जो नेता भलें अनपढ़-जाहिल हो | लेकिन ये जनता के बीच से आये है, जनता ने इन्हें चुना है तो आप उनकी तालियों व गालियों के मोहताज है, धन भी वहीँ से आना है और धनदा भी | जितनी चौको व छक्कों की बारिश बढ़ेगी, अघोषित प्रवक्ताओं की साईड इनकम बढ़ती ही जाएगीं | बिलकुल सरकारी बाबुओं की तरह, उनके लिए तो भ्रष्टाचार उस शराब की पुरानी बोतल की तरह होती है, जो जितनी दूर छोड़ आ-ओं पीछा करती है पास आती है | और आदमी थक-हारकर मज़बूर हो जाता है, यहाँ तक की भ्रष्टाचार का कड़वा घुट पी हीं जाता है और एक भ्रष्टाचारी को हीं सारे समाज की हर समस्याओं का समाधान कह-कहकर, कई बार अड़ जाता है | होता ये है की कई बार अपना नशा बाँटना, उसे भीड़ में बाँटन सा लगता है, जो की भीड़ प्रसाद के इंतजार में होती और प्रसाद तो वो पुजारी के हाथ ही लेगी |

छोड़ो ये सब बातें महिलाओं के पैड पर आते है, कितने पुरुष साथियों ने अपनी प्रेमिका की उनके जीवन हुई अनुपस्थिति पर प्रश्न किया होगा ? कितने पुरुष साथी ने अपनी महिला साथी के उठने के बाद गिरे खून की बूंद को हाथोंहाथ से साफ़ कर दिया होगा की उसे असहज न लगे और उसका कॉन्फिडेंस डाउन न हो ? आपने नहीं किया ऐसा कुछ ? क्या आपने किसी महिला की उस परेशानियों में मदद की है ? आप महिलाओं की मदद क्यों नहीं करते ? उन पर मंदिरों में न जाने ? कई अनाब-सनाब नियम बिना कुछ जाने भी ख़ुद थोप देते है | इसमें उनकी क्या गलती है की वो लड़की पैदा हुई ? उस नेशनल टेलीविजन पर आये प्रोग्राम में उन ग़रीब महिलाओं की छोटी-छोटी बाईटस में समस्या सुनानी चाहिए थी जिससें की लोग सुननेवाले बनें तभी तो समाधान निकलेगा | 9/11 के हमले के बाद ही लोगों में इस्लाम को समझने की चाह बढ़ी | लोगों की सोच में परिवर्तन आने लगा ये पॉजिटिव कम, नेगेटिव ज़्यादा ही था | लेकिन लोग आतंक को बस इस्लाम कहकर नहीं परिभाषित करते थे | अगर देश की समस्याओं को अगर हर बार हैप्पी एंड के साथ ही दिखाया जायेगा तो कोई भी परिवर्तन नहीं आनेवाला | पत्नी-पति-बच्चा के पास कुछ सवाल न करने को हो तो ये हमेशा सुखद फ़िल्म ही होगी | फिर भी ये प्रयोग काबिलेगौर है वरना मेरी पोस्ट में इस फ़िल्म का जिक्र नहीं होता, फ़िल्म निर्माता भी पी.आर टीम को भगवान मान बैठें है, लेकिन आप अभिनेता लोग ही फ़िल्म के रिलीज होने तक ही एक जागरूकता आंदोलन वो भी जमीनी स्तर पर शुरू कर दीजिये | पता नहीं आपको देखने के बहाने ही कुछ लोगों को उनके जीवन का लक्ष्य मिल जाये | आपकी फ़िल्म चल जाये साथ ही फ़िल्म देखनेवाले लोगों का भी भला हो जाये | वरना आपकी पिछली फ़िल्म देखकर भी लोग खुले में जाकर हगते है, आपको लोगों के बीच जाना होगा, उनसें प्रश्न करना होगा की आप खुले में हगते है ? क्यों हगते है ? क्या सरकार आपकी मदद नहीं कर रहीं है ? क्या आपको पता नहीं खुले में जाने से तरह-तरह की बीमारियाँ हो सकती है ? या फिर आप पैड पहनती है या कपड़ा ? पैड को लेकर आपकी सरकार से क्या मांगे है ? पैड कैसे बनता है ? क्या आपको मालूम है जिन महिलाओं के पास पैड खरीदने के पैसे नहीं वो महिलाएं क्या करती है ? क्या आप ऐसी महिलाओं की मदद करना चाहोगी ? बाकि सब आपके विवेक पर है, मैं ज़्यादा की उम्मीद कर रहा हूँ | इस देश की समस्या है यहाँ मंडिया धंदे में लगी है और मैं आपसे सवाल बेकरार कर रहा हूँ की आप भी मीडिया ही है जिसका सरल सा मतलब होता है माध्यम | आपकी एक आवाज़ है जो सवाल कर सकती है | वरना सॉरी-टू-से आप मुझे बस वो डकेत ही नज़र आ रहें है जो मनोरंजन देने के नाम पर लुट रहें है |


No comments