वेन टेक्सट इट अप यौर लाइफ़...

अभी हाल-फ़िलहाल विश्व प्रसिध्द क्रिकेटर टर्न अप पॉलिटीशन इमरान खान की फिर से शादी की खबरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड्स कर थी  | ये ख़बर मेरी रूचि की नहीं थी, तो मेरा ध्यान इस विषय पर नहीं गया या कहें क्लिक नहीं गया | असल मेरे लिए ये खबरें कोई महत्त्व नहीं रखती और जो ये ख़बर बड़े चटकारे लेकर पढ़ रहें थे या भारतीय टेलीविजन में भी देख रहें थे | उन्हें सोचना चाहिए की वो क्या कर रहें थे ? क्या उनके लिए ये ख़बर मायने रखती है ? या वो इमरान खान के पीछें इसलिए है क्योंकि उनका एक अगल ग्लैमर है, एक अपीलिंग स्टार डम है या नहीं तो एक पाकिस्तान में अलग सा दम है और उनकी ख़बरों के कारण ही आज पाकिस्तानी के मीडियाकर्मियों की चाँदी है | क्योंकि पाकिस्तान की मीडिया को, वहां की आवाम को टीवी पर चिपकाये रखने का एक ज़रिया स्टार सेलब्रिटी इमरान खान मिल रहा है | अब जब यहाँ सलमान खान को जान की धमकी, जब से किसी ने दी है तो कहीं ये न्यूज़ चैनलों के मालिक उसे भी राम-रहीम, आसाराम और बगदादी इत्यादि की तरह खीचते नज़र न आये, सोचकर मैं बहुत डरा हुआ हूँ क्योंकि भारतीय न्यूज़ तो मेरी ज़रूरत भी है और मज़बूरी ही है | पर ये ख़बरे, खबर बन ही बचीं रहती है के अस्तित्व पर सवाल होने चाहिए | फिर भी जब इमरान खान की ये ख़बरे बार-बार नज़रों से गुजर रहीं थी तो मुझें कंदिल बलोच याद आयी जिसने कभी इमरान खान से सोशल मीडिया पर ही अपनी तरफ़ से शादी करना चाहा था | मतलब इमरान को ऑनलाइन प्रपोज़ किया था और हमेशा ऑनलाइन रहने की वजह से ही जिसकी हत्या लोकलाज़ के नाम पर या कहें ऑनर किलिंग या कत्ल उसके अपने सगे भाईयों के द्वारा अपनी दो कौड़ी की इज्ज़त की बचाने के नाम पर कर दिया गया था |

ये इज्ज़त किलिंग सिर्फ़ पाकिस्तान में ही नहीं हो रहा है, ये भारत में भी हो रहा है जब किसी बच्ची को उसके सोशल मीडिया पोस्ट में कुछ लिखने पर इतना डराया, धमकाया जायें की वो आत्म हत्या करने को मज़बूर हो तो! क्या अंतर बचा भारत और पाकिस्तान में ? बात कंदील बलोच की हो तो उसे वहां की जनता ने भी मारा, उन छोटी और नीची मानसिकता वाले पाकिस्तानीयों ने मारा है जो एक तो उसका सेक्सुअल वीडियोज़ भी देखते थे | और कमेन्ट में उसे मारने की बात कहते थे या उसे मर जाना चाहिए पर हामी अपनी उन धमकियों वाले कमेन्ट को लाइक कर देते थे | कौन थी कंदील बलोच ? ये पाकिस्तानी सोशल मीडिया सेलेब्रिटी थी, जो भारत में बस एक ख़बर बनकर रह गयी की उसके भाई ने उसे पाकिस्तान में मार दिया या फेसबुक पर उसके क्रिकेट और क्रिकेटरों को लेकर वायरल हुए विडियो के कारण उसका जिक्र हुआ | फिर यहाँ के लोगों और पाकिस्तानी लोगों ने उसे कब का भुला दिया | ऑनर किलिंग को लेकर क्यों महीनों तक डिबेट नहीं हुए ? क्यों भारत और पाकिस्तान में ऑनर किलिंग को लेकर उसे बुरा कहने, उसकी मज़मत करने के लिए क्यों नहीं टाइम शॉल्ट फ़िक्स हुए ? क्योंकि हम एक मर्दों की दुनियां में रहते है ? जहाँ औरत की मौत से किसी को कोई फ़र्क नहीं पड़ता और ऑनर किलिंग या कहें औरत की मौत, एक ख़बर बनकर रह जाती है | पाकिस्तान में औरत जात को अपमानित करता एक नियम है की अगर उस बेटी का बाप, जिस बेटी की ऑनर किलिंग हुई है खूनीयों को माफ़ कर दे तो उन्हें वहां की न्याय व्यवस्था दोष मुक्त कर देती है | अगर पाकिस्तान में न्याय अमानवीय है तो आंकड़ो में बता दो भारत में ऑनर किलिंग हुई है तो उनकी सजा और उनके दोषियों को समाज में मिलता सम्मान आपको किस बात का ईशारा करता है ? की यहाँ भी औरत एक ज़िस्म ही है और उसे मर्दों की तरह ज़िंदगी जीने की छुठ नहीं है |

कंदील बलोच की हत्या में वहां की मीडिया का भी हाथ है | यहाँ तक की उस मुलतान के अख़बार का भी दोष है जिसने कंदील बलोच का पासपोर्ट सोशली शेयर कर दिया था और जिससे जो गालियाँ उसे सोशल मीडिया में मिलती थी, अब वो उसके घर परिवार में भी पहुँचने लगी थी | कंदील बलोच एक छोटे से गाँव की बच्ची थी, बैचारी को मैं भी कुछ हूँ प्रूव करते हुए उसकी ज़िंदगी की जर्नी में ही मार दिया गया | जिसमे वो कुछ हद तक सफ़ल भी हो चुकीं थी उसने अपने माँ-बाप को ग़रीबी और उनके तंग हाल जीवन से निकालने में अच्छा मकान  दिलाकर, बेहद हद तक कामियाब भी थी | लोग कहते है की अगर मौलवी वाली घटना में उसने न सेल्फी लेकर गुस्ताखी की होती तो वो आज भी ज़िन्दा होती | असल में उसे तो नारियों को कुचल देने वाली चाह ने, उस पुरुषवादी सोच ने मार दिया | उसे न उसके भाईयों ने मारा, न मौलवी ने मारा उसे तो पुरुषवादी समाज ने मार दिया |

No comments