बाहरी कहना और नफ़रत फैलाना बंद हो ...

असुरक्षित होना कोई गुनाह नहीं होता | और अगर कोई असुरक्षित अनुभव करें तो उसे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का पूरा अधिकार भी होना चाहिये | पर आप अपनी सुरक्षा के लिए किस हद तक जा सकते है, क्या आप अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसी जाती, धर्म, लिंग से भेदभाव को अपनी संकोची स्वीकार्यता दे सकते है ? यदि हाँ तो आप उनका नहीं, अपना ही भविष्य खतरें में डाल रहें है क्योंकि आप अपने विरोधी होने के गुणों का त्याग कर पूर्णतया निष्क्रियता की ओर एक और कदम बढ़ा रहें है | सुनने में अजीब लगेगा पर एक भारतीय जो की किसी पुरुषों की शादी को मान्यता देने वाले देश में काम कर रहा था | उसे किसी पुरुष सहकर्मी से प्रेम हो गया | शायद वो उस पुरुष के साथ इसलिए रह रहा था क्योंकि उसे उस देश की नागरिकता चाहिए थी |जिसके लिए उसनें अपने पुरुष जोड़े के साथ शाररिक सम्बन्ध भी बनाएं और कई ऑपरेशन के बाद उसका पुरुष साथी भी लगभग महिला बन ही गयी थी | केवल बच्चें पैदा करने की योग्यता को छोड़कर | वो एक स्त्री ही थी लेकिन उस भारतीय के मन में यहीं बात शुरुआते से थी की ये एक पुरुष है, कोई महिला नहीं | या उस पर कोई पारिवारिक दबाव था | उसने अपने मैरिड साथी के सामने ये प्रस्ताव रख दिया की मैं इंडिया में एक महिला से अपने परिवार की ख़ुशी के लिए शादी करूँगा, फिर वो भी मेरी पत्नी रहेगी और तुम भी | जिस पर उसके जोड़े का विरोध था, भारतीय ने कहा मुझे नहीं मेरे परिवार को एक बच्चा चाहिए | उसके साथी ने कहा हम कोई अनाथ बच्चा गोद ले लेंगे और बच्चा जब बड़ा होगा तो वो हमारा सच सुनकर दुखी नहीं होगा |

उस भारतीय ने उसकी बात सुनकर, मुस्कुराकर हामी भर दी और दोनों के बीच सब कुछ सामान्य हो गया | और कुछ महीनें बाद वो भारतीय इंडिया में किसी शादी में आया उसने वापसी की टिकट भी अपने उस साथी को दिखाई थी | और वो अक्सर यूँ ही कुछ महीनें की छुट्टीयों में भारत आता रहता था | तो एयरपोर्ट तक उसका साथी भी साथ आया था ये आख़िरी बार था जब उसने उसे देखा था | जब कुछ महीनें बीत गयें तो उस भारतीय ने कॉल करना भी बंद कर दिया | वो दोनों एक ही कम्पनी में काम करते थे, उसके सहकर्मियों ने समझाया की वो अब कभी वापस नहीं आएगा | लेकिन उसका मन नहीं माना वो उसके बताएं पते पर इंडिया आया लेकिन उसका पूरा परिवार वो जगह छोड़ कहीं और जा चूका था | उसने नेट से ही एक जासूस पता किया और पता लगवाया की वो कहाँ है ? जब उसे पता चल गया की वो कहाँ है और क्या कर रहा है तो वो वापस अपने वतन लौट गया | फिर जब सहकर्मीयों ने पूछा की तुमनें उससें बात क्यों नहीं की ? तो उसका जवाब था की अब पूछने को कुछ बचा नहीं, मैं उससे इतना प्यार करता हूँ की उसकी जान ले लूँ | पर वो अगर मुझे भूलकर खुश रह सकता है तो मैं भी उसे भूलने की कोशिश करूँगा | मैं तो यह सोचकर खुश हूँ की वो ज़िन्दा है |

आपको विदेशी लोग बहुत एक्टिव नज़र आते है क्योंकि उन्हें हमेशा डर लगते रहता है की कहीं उनकी सेविंग्स न खत्म हो जाये | ये बार, डिस्को थेक अपनी फ्रस्टेशन निकालने के ज़रिये मात्र है | वहां के लोगों की समस्याएं, हमसें कई गुणा बड़ी है | वो भी जीवन जीने के लिए संघर्ष कर रहें है उनके पास घर के सोफे खरीदने को पैसे नहीं, उनके घर पेंट होने को तरसते है, उन्हें भी नये कपड़ो के लिए ऑफर का इंतजार करना पड़ता है | और उन्हें ये भी लगता है की बाहरी लोग आकर, उनका काम उनसें छीन रहें है | जिससें वो भी नस्ल भेद और चमड़े के कलर को लेकर लोगों को जज करना अपनी मज़बूरी ही समझते है और ये सभी देश ख़ुद को सुरक्षित करने के लिए कर रहें |

आप सोचते है असम में बाहरी लोग घुस रहें है, उनका हमारे देश में कोई अधिकार नहीं | ऐसा विदेशीयों ने भी सोचना शुरू कर दिया है, जब कोई भारतीय किसी को प्यार में धोखा देता है तो उससे लोगों के मन में यह बात भी घर करने लगती है की सभी भारतीय धोकेबाज़ होंगे | मैं एक भारतीय होने पर उस गुनाह की माफ़ी मांग रहा हूँ | कृपया बाहरी कहना और नफ़रत फैलाना बंद हो | हर देश अपने दरवाजे दूसरों के लिए थोड़े-थोड़े कर बंद कर रहा है | तो बेहतर होगा अपने देश भारत में रहिए और अपने सपने को यहीं पूरा कीजिये | दुनियां में कहीं स्वर्ग नहीं है, ये दुनिया है कोई स्वर्ग नहीं है |आपको सफल होने में ज़्यादा समय लगेगा पर आप ख़ुद को असुरक्षित तो अनुभव नहीं करेंगे | ये आपका देश है जिसे आपको सभी के लिए सुरक्षित बनाना है |

No comments