अपने मज़दूर संघों से बगावत ...

चीन ने तिब्बत पर अपना अधिकार जमा रखा है और डोकलाम के मुद्दें को हवा देता रहता है | जगजाहिर है की नेफा ( अरुणाचल प्रदेश और उसके के आसपास के भूभाग ) जो की भारत के अधिकार क्षेत्र में ब्रिटिश काल से है | वहां चीन न के बराबर बचे उग्रवादीयों को फंडिग भी करता है, कई बार तो इस बात के प्रमाण भी मिलते है की चीन भारत में नक्सलवाद को जीवित रखने की चाह में धन व अस्त्रों की सप्लाई से भारत में आंतरिक अशांति बनाएं रखना चाहता है | तो स्वभाविक है की भारत में ऐसे भी लोग होंगे, जिनके पास चीनी पैसे है पर शायद उन्हें पता भी नहीं की चीन उनके लिए पैसे भेजता है | बीच में वहीँ सब कुछ है भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी, रूसी ख़ुफ़िया एजेंसी, अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसी और फिर वहीँ रोहिंग्या लोगों की बर्बादी की वजह सिर्फ़ और सिर्फ़ पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी | अगर आप विचार करें! तो राष्ट्र नाम की कभी कोई चीज़ नहीं होती | जहाँ तक आपकी सेना अपने बाहुबल से जितने क्षेत्र हड़प कर जाये या सुरक्षित रख पाये वो आपके राष्ट्र का हिस्सा ही होता है, इसलिए किसी भी भू-भाग के निवासी, यदि अपने भू-भाग की रक्षा न कर पाये तो वो भू-भाग उनका नहीं है | ये आदिमा काल से चले आ रहें नियम ही है, जिसमें भू-भाग, धन और स्त्री भी शामिल होती है | इसलिए मैं पहले से हीं कहता आया हूँ की स्त्रियों की हमेशा युद्ध का विरोध करना चाहिए, क्योंकि स्त्रियाँ युध्द के समय सामान बन जाती है | लेकिन युध्द के लिए हर देश तैयार रहिए की नीति पर चल रहा है क्योंकि हर देश जाने-अनजाने युद्ध की तैयारी ही कर रहा है | इसलिए बहुत ज़रूरी है की किसी भी कीमत में भारत को कृषि प्रधान देश से उद्योग प्रधान देश बनना ही होगा क्योंकि ये भारतीयों की भविष्य की मज़बूरीयां है |

जितना रूस समृध्द है, उतना चीन समृध्द नहीं फिर भी रूस चाहता है की चीन को और खा जाये मतलब हड़प जाये | रूस सिर्फ़ अपना भला चाहता है, उसे भारत और चीन के ताकतवर होने से कोई मतलब नहीं | लेकिन चीन पुरे हिमालय को अपने अधिकार में करके भारत को बूंद-बूंद पानी के लिए तड़पाने की योजना बना चूका है | और उस चीन ने अपने दो दिखावटी मोहरे खड़े किये है एक पाकिस्तान व दूसरा किम-जांग | अगर मैं किम-जांग को इशारों में नाचने वाला जोकर कहूँ तो ये बिलकुल ग़लत न होगा क्योंकि चीन ने अपने चेहरें में किम-जांग नामक एक नकाब लगा रखा है और किम को जैसे चाहें पुतले की तरह बुलवा रहा है व नचवा रहा है | चीन की दूरगामी योजना ये है की वो भूटान,नेपाल को, भारत में – बिहार, पं-बंगाल, ओड़िसा, असम से सारे जुड़े राज्य, अरुणाचल प्रदेश, बांग्लादेश, बर्मा, मलेशिया, फिलिपीन्स आदि छोटे देशों को युद्ध द्वारा हितियाते हुए अंत में उत्तर कोरिया को भी चीन में शामिल कर लेगा तथा संयुक्त चीन की घोषणा कर देगा व एशिया में रूस के बराबर का देश बन जाये या अमेरिका के भी बराबर का कहा जा सकेगा |

यहीं सारी चिंताएं, सभी देशों के राष्ट्र अध्यक्षों को भारत के गणतंत्र दिवस में खीच लायी है | जो इन देशों में भय भीतर है तो भारत भी बड़ा भाई दिखने की पूरी कोशिश कर रहा है | इसलिए भारत को निवेशकों से बहुत सा पैसा चाहिए, हमें भारतीय सेना को मज़बूत करना है, हमें बड़े बाँध बनाने है, हमें वो सब कुछ चाहिए जो चीन के पास है या चीन की सेना के पास है | चीन जो की स्मार्ट सिटीज़ से विदेशी निवेशक जुटा रहा है, चीन में जनतंत्र नहीं है इसलिए चीन बंदूक की नोक पर वहां के ग्रामीणों से उनकी जमीन छीनता रहता है | जिससें वहां स्मार्ट सिटी के नाम पर विकास करता नज़र आ रहा है, चीन के लोग बहुत दुखी है, झूठी हँसी हँसते है | वहां के लोग हम भारतीय लोगों की तरह खुश नहीं रहते है, वहां तो किसी भी अनजान जगहों में अपनी ज़मीन से बेघर कर गरीबोँ की झुगियाँ बसा दी जाती | एक स्मार्ट सिटी के कारण हर बार चार नई झुगियाँ बस जाती है | जो लोग कभी किसान थे, आज इन स्मार्ट सिटीयों में नीचे-से-नीचा काम करने को मज़बूर है क्योंकि इनके पास उतनी अच्छी शिक्षा नहीं की उच्च पदों पर काम पा सकें | इसलिए वो दो वक्त की रोटियों के लिए मज़बूर है और अपने बच्चों को इस विकसित समाज के काबिल बनाने के लिए संघर्ष कर रहें है | चीनी लोगों को डर सताता है की ये बढ़ती स्मार्ट सिटी किसी दिन उनकी यह झुगियाँ भी निगल जाएगी | इसलिए दरबदर होने का डर इनके सिर पर ही होता है, इनपर चीन की सरकार इल्जाम लगाती है की इन्होंने अपने सारे पैसे शराब और जूँआ खेल बर्बाद कर दियें या बच्चों की महंगी शादियाँ की है | जो भी हो लेकिन यहाँ सोचने का विषय ये है की इनकी जमीन का मूल्य और इनकी योग्यता शून्य कर देने पर भी इनका अपना कुछ तो मानव मूल्य होगा पर कोई इस पर कुछ क्यों नहीं बोलता है ? चीन को स्मार्ट सिटी की जरूरत है, बुलेट ट्रेन या अन्य तेज़ यातायात के साधन और ज़्यादा चाहिए जो की चीनी मजदूरों को जल्द-से-जल्द उनकी स्मार्ट सिटी सेवा में पहुंचा सकें | सच में आम चीनी विकास की कीमत चूका रहा है |

भले कहा जा सकता है की भारत में भी स्मार्ट सिटी, आपको ज़्यादा अच्छा स्वस्थ व सुरक्षित जीवनशैली प्रदान कर सकती है, लेकिन कुछ नियम है स्मार्ट सिटी के यहाँ हर जगह प्रवेश, यहाँ तक की अपने घर में भी प्रवेश, आपके अंगूठे व आई. डी. कार्ड से होगा, जहाँ स्वतंत्रता से घुमने की आज़ादी भी सभी के हित में हो तो तभी मान्य होगी | आप यदि धनवान है तो आपके लिए स्मार्ट सिटी में आकर्षक पब है, डिस्को थेक है, शॉपिंग मॉल है जहाँ आप देर रात के 2 बजे भी सिर्फ़ आई.डी कार्ड दिखाकर, प्रवेश कर सकती है | अगर ये आज़ादी है तो आपको ऐसी आज़ादी मुबारक हो जो आप पर चपे-चपे पर नज़र रखती है और आप हमेशा एक अदृश्य दीवार के अंदर ही होते है | और इस स्मार्ट सिटी को आपकी निजी ज़िंदगी में प्रवेश करने का पूरा अधिकार होता है | इनका स्वयं का एक संविधान होता है जो आपको जाने-अनजाने सजा देता रहता है |

हम अगर सच मैं विचार करें! तो हमें स्मार्ट सिटी की आवश्यकता नहीं | हमें स्मार्ट लोग चाहिए, भारत में शहरी समस्या है भिखारी और फुटपाथ पर सोते मेहनतकश लोग, भिखारी मुक्त भारत तब तक नहीं होगा, जब तक भारत में भिख मांगने पर सजा नहीं होगी और उसका संविधान में प्रावधान न होगा तब तक कोई भी परिवर्तन सफल नहीं होगा | यहाँ तक मंदिरों को दिया जा रहा दान भी डिजिटल कर दिया जाये, जिसमें दान-दाता, यदि दान देना चाहें तो सरकार को भी हिस्सा दें अन्यथा न दें | सारे मंदिर सीसीटीवी की नज़र में हो कोई भी दान नोट व सिक्के में न लिए जाये व जबरदस्ती सिक्के व नोट में दान देने की चाह रखने वाले को कानून अनुसार दंड दियें जाये | मंदिरों में दान भी सरकारी कूपनों द्वारे कियें जावें, जिसकी वहां सरकारी द्वारा की पर्याप्त व्यवस्था हो | मंदिर प्रशासन कूपनों को देकर डिजिटल धनराशि अपने अकाउंट में ले सकता है | हर मंदिर में एटीएम की सुविधा की जानी चाहिए | एक काम और किया जा सकता है जो अपंग भिखारी है उन्हें पोस्टर-बैनर सामग्री व प्रचार करने वाले कपड़े दियें जाये तो, जिसके लिए उन्हें डिजिटल राशि खाते में मिले व उन सामग्री को केवल वो लोग ही लेकर घुमने को स्वतंत्र हो तो, दीवारे, स्ट्रीट लाईट के खम्बे पोस्टर बैनर मुक्त हो सकता है भारत, साथ ही स्वच्छता की पहल होगी और जहाँ तक रास्तें में सोते मजदूरों का प्रश्न है तो प्रति व्यक्ति 10 रुपय में उनकी अच्छी सोने की व्यवस्था की जा सकती है | बड़े शहरोँ में भी वहां के लोकल ट्रेन यार्ड की बोगियों की सिट में सुबह तक सोने की जगह दिलायी जा सकती है जो की रात में प्रायः खड़ी रहती है | ज़रूर कुछ में काम चलता है पर सभी में काम नहीं चल रहा होता | आप उसके लिए रेलवे के सुरक्षा कर्मचारियों को डिजिटल पेमेंट कर सकते है, यदि रेलवे स्टेशन ज़्यादा दूर है तो सरकारी जगह जो रात में बंद रहते है, चाहें वो ऑफिस हो या स्कूल या कार्यालय बस वहीँ के सरकारी कर्मचारियों को डिजिटल पेमेंट करना है सोने की व्यवस्था देनी है | मैं तो ये मांग भी करता हूँ की एक भोजन ट्रेन भी चले, जिसमें चूल्हें लगे हो जो सोलर प्लेट वाली बैटरी पर चले चूल्हें तो और भी सस्ते होंगे, जिसमें किसानों तक उसकी सीधी पहुँच होगी | किसानों की मालगाड़ी भी इस डिजिटल युग में अच्छा विकल्प है लोग स्टेशनों में सीधे अपना मॉल देकर डिजिटल मनी कमा सकते है | अगर फिर भी स्मार्ट सिटी के लिए ये सब ताम-झाम है या कुछ ज़्यादा ही मेहनत लग रहा है तो बेहतर ये होगा की कुशल मज़दूर को छाटें उन्हें-उनकी औकात बता दीजिए जो की उन्हें हमेशा समय के साथ बढ़ती नज़र आये तो ही अच्छा | देखना तो वो ख़ुद को मालिक समझ सरकार के लिए अपने मज़दूर संघों से बगावत कर देगा | आपको तो सिर्फ़ और सिर्फ़ मज़दूरों पर काम करना होगा, वो सब कुछ बदल देगा | इसलिए सरकार मजदूरों और मज़दूरी पर काम करना शुरू करें अतिशीघ्र |

No comments