पाकिस्तान - अ डाईंग नेशन

मानव अधिकारों की बात करने वाले को हमेशा ग़लत समझ लिया जाता है, अगर आप सीरिया में बगदादी के साथ लड़ने गईं महिला आतंकियों की बात करें, कहें उनके साथ क्या हुआ होगा ? या हो रहा होगा ? तो लोग आपको सुनना नहीं चाहेंगे क्योंकि अगर आप उनके अधिकारों की बात करोगे तो आपको देशद्रोही या बिकाऊ समझा जा सकता है | विश्व के किसी भी कोने में इस सवाल को तो दफन होने की जगह भी नहीं मिली है | और यहीं सोचकर आधी दुनियां चुप है और यहीं चुप्पी हम सभी को युद्ध में झोक देने वाली है | इस तरह तीसरे विश्व-युद्ध की शुरुआत कमज़ोर राष्ट्रों को खत्म करने से हो रहीं है क्योंकि सच कहूँ तो कमज़ोर राष्ट्र, विकसित राष्ट्रों के लिए सिर्फ़ बोझ है | हमें भी पता होना चाहिए की हमारा नंबर कौन सा होगा ? आपका ब्रेन वाश किया जा रहा है, आपकी सहीं ग़लत सोचने की समझ खत्म कर दी जा रहीं है, आपके अंदर एक डर भरा जा रहा है | पर याद रखिये युद्ध से किसी का भला नहीं होता, आपको पता होना चाहिए की आप होने वाले युद्ध की कैसी उम्मीद कर रहें है ? एक ऑटो चलाने वाला जब फिलिस्तीन पर अपनी राय रखें और खलीफा का शासन, उसे आज़ादी लगे तो ये ख़तरे की घंटी है और उसे कोई यह कहकर बहका  रहा है, उसे कहा जा रहा है की टिकट के पैसे जमा कर लो, तो वहां तुम्हेँ अमेरिका, ब्रिटेन की मुस्लिम लड़कियां मिलेगी उनसें शादी करने को भी मिल सकता है, वहां वो ख़ुद की मर्जी से तलाक़ देती है | तो वो खलीफा का ही शासन मांगेगा और उसे भारत की बात कहने पर वो ये सब वहां हो रहा है भाई | मैं भारत से लड़ने कहाँ जा रहा हूँ ? 

भारत एक ऐसा देश है, जहाँ इस्लाम को प्रेक्टिस करने की बराबर की आज़ादी है | यहाँ आपको भी इस्लाम धर्म को बचाने के लिए बोलना चाहिए | इस्लाम की प्रेक्टिस करने वाले अपने ही देश में है और वे आज़ाद है | अगर कोई उनके धर्म को खत्म करना चाहेगा, तो हम सभी कभी चुप नहीं रहेंगे | हम बोलेंगे ये हमारा अधिकार है गलत होता देख चुप रहना कायरता है | यूरोपीय देशों में कायरता बड़ी है, ऐसा क्या हुआ की उन्हें मुस्लिम लोग ही पुरे परिवार के साथ सीरिया जाने की व खलीफा की सत्ता कबूल करने को कहने लगे ? क्योंकि रास्तें में उनसें उनका बुरका खीचा जा रहा है या तरह-तरह के नियम बन रहें है | कई बार तो पंजाबी महिलाओं को भी इंडीयन कहकर अपनी इज्ज़त बचानी पड़ी है क्योंकि वो भी सिर ढककर चलती है | मुस्लिमों को उच्च पदों पर नौकरियां नहीं मिल रही है | और उनमें भी वर्गीकरण हो चुका है, बुरे-अच्छे का गोरे मुस्लिम 50-50, एशियन 70-30 और अरबी 0-100 या 100-0 | ये वो आंकड़े है, जिसके आधार पर वहां का समाज उन्हें उच्च पदों पर नौकरियां दे रहा है | लेकिन निम्न दर्ज़े के काम में उनका हमेशा से स्वागत होता रहा है | पुरे यूरोप में एक ऐसा समाज निर्मित हो गया है, जहाँ भेदभाव होने लगा है | तो असुरक्षित मुसलमान हमारे देश में न हो, कम-से-कम कोशिश हो की आपके आसपास या शहर में तो न हो, कोई आपको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे और आप मुस्लिम है कहकर नामंजूर करते हो, तो यह ग़लत है | आपको जितना हो सकें, उन्हें अपनापन बतलाना ही होगा मतलब हम जैसे हो आप, शादी करने कौन बोल रहा है ?

फिर भी मैं कहता हूँ - 2024 तक पाकिस्तान के टुकड़े हो जायेंगे | जिसमें पूरा पंजाब और सिंध प्रान्त का कुछ हिस्सा छोड़कर बाकि सब कुछ भारतीय सेना के कब्ज़े में होने जा रहा है और भारत को पूरी कोशिश करनी चाहिए की पी.ओ.के में अमेरिका न घुस जाये | क्योंकि वो चाहेगा की पी.ओ.के उसके कब्ज़े में हो ताकि चीन और भारत पर उसकी नज़र हो | और अमरीकी साथ में जमीनी हिस्से में बलूचिस्तान का वो प्रारंभिक स्तर के तेल कुओं का हिस्सा, जिस पर चीन और अमेरिका दोनों की नज़र है ले सकते है | शायद एक समझौता हो जायेगा क्योंकि अमेरिका, चीन के घर में आकर उससे लड़ नहीं सकता | पाकिस्तान पर रूस की नज़र भी होगी, जिसके लिए वो भारत का साथ मांगेगा और भारत को उसका साथ दे देना चाहिए | एक प्रकार से सभी पाकिस्तान को नोचने के लिए सब तैयार बैठे है पर हम भारतीय नहीं | क्योंकि हम यहीं सोचते है की उनकी क्या गलती है की वो लाईन के उस पार पैदा हुए | इससें भारत को कोई लाभ नहीं होने वाला थोड़े से जमीन के टुकड़े के अलावा | पर पाकिस्तानी अपने ही देश में समानार्थी बन जायेंगे, जिसका बोझ सीधे भारत पर आयेगा | और भारत को इकोनॉमिक धके की और धकेला जा रहा होगा भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान जैसी हो जाएगी, पूरी तरह अमेरिक की मदद पर निर्भर | 

मेरा विचार है की कश्मीर को फ्री वीज़ा स्टेट बना दिया जाये, पाकिस्तान और भारत के बीच का | जिससें पाक अधिकृत कश्मीर में कश्मीरी जा सके, व्यापार बढ़ें लेकिन कोई पाकिस्तानी, किसी कश्मीरी से शादी करे तो उसे कश्मीर की नागरिकता का कश्मीरी संविधान का प्रावधान हटा दिया जायेगा | और भारतीय कार्ड की व्यवस्था हो जिससें वे शादी के बाद कश्मीर छोड़कर, बिना अनुमति के भारत के किसी अन्य राज्य में जाने के लिए स्वतंत्र न हो | तथा कुछ नियमों के पालन के बाद कुछ सालों में उसकी भारत की नागरिकता का भी उसमें ही प्रावधान हो |

लेकिन आप पाकिस्तानी मेजर-जनरलों का क्या करेंगे ? आप पाक सेना मत कहिए ये पाकिस्तानी मेजर-जनरल है जो की भारत से मित्रता नहीं चाहते है | और पाकिस्तानी मेजर-जनरल का पद इनकी पैत्रिक विरासत है ये कुछ-कुछ जापानी समुराईयों की तरह है जो राजा को कटपुतली की तरह नचाते थे | समुराई महान थे पर पाकिस्तानी मेजर-जनरल हराम की खाते है, सभी बहरूपिये है सबका पाकिस्तान की कम्पनियों में शेयर बंधा है और वे उसके लिए वो हर नियमों और जनता की सुविधाओं को भी ताक पर रख देते है | ( ये काल्पनिक पोस्ट है इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है | )

No comments