इज़राइल ! चेहरा शैतान का ?

शैतान का चेहरा कैसा होगा ? शैतान कौन होगा ? क्या शैतान का चेहरा होता है ? या शैतान का परिवार भी होता है ? इन सभी सवालों का बस एक जवाब ये है की जो भी कोई सिर्फ़ अपने परिवार की सोचे वो शैतान है | टेलीविजन में हिन्दी न्यूज़ चैनलों पर बहस खड़ी की जाती है की अमेरिका, किम से डरता है यहाँ तक की इस उत्तर कोरियाई भय पर हॉलिवुड ने कई मनोरंजन वाली फिल्में भी बना डाली है | और हिन्दी न्यूज़ चैनलों ने इसके सबूत भी दे दियें है की किम मतलब उत्तर कोरिया का भय बिकता है | लेकिन क्या अमेरिकी हुक्मरानों के लिए उत्तर कोरिया इतना बड़ा खतरा है की वो थरथर कापें ? नहीं, बिलकुल नहीं | अमेरिका, उत्तर कोरिया से ख़ुद को भयभीत बताकर एशिया या कहें मध्य एशिया में घुस रहा है | और उसकी सूची में तीन देश है जिनसें वो डरता है वो हैं इज़राइल, रूस और चीन | ख़तरे के आधार पर इनका कोई भी क्रम पूर्वनिर्धारित नहीं है | आपको एक काम की बात बताएं, अमेरिकावासी जो की सामान्य सा जीवन जीते है, बड़े बंगलों में नहीं रहते, उनके बच्चें, पति, पिता, पैसे कमाने के लिए अमेरिकी सेना में शामिल हुए है और अमेरिका की ज़रूरत भी कहें या यहीं मज़बूरी उसे रोजगारों के नाम पर भी अपने सैनिको को देश-देश घुमाना होता है | रिटायर्ड होने के बाद आम अमेरिकी, अपने झोंपडें में रहता है | छोटे-मोटे काम करता है और पूरी ज़िंदगी अपनी इस समय जमाएं धन के सहारे बीता देता है | लेकिन उनके लिए अपने झंड़े का महत्त्व है वो भारतीयों की तरह नहीं है उनका एक ही झंडा है नेशनल फ्लैग, जिसका वो बहुत सम्मान करते है | हम भारतीय जो बात-बात पर अपनी जात, पंथ का झंडा कहीं भी चढ़कर लहराने लगते हो, ऐसा विरोधाभास उनमें नहीं है |

इज़राइल की बात हो तो ये सुसंगठित पाकिस्तान ही है, भले पाकिस्तान निक्कमा देश हो और उनकी देशभक्ति पैसे से ख़रीदी जा सकती है लेकिन इजरायल में कोई भी अपनी देशभक्ति अपनी जान देकर नहीं बेचना चाहेंगा | उसके पास ऐसी खुफ़िया एजेंसीयां है जो दुनियां के किसी भी कोने में इज़राइल के शत्रुओं को ढूढ़ कर मार सकती है | कई बार तो इनकी उपलब्धियां, इन्हें अमरीकी गुप्तचरों से बेहतर बताती है वैसे मैं आंकड़ो को कभी महत्व नहीं देता है | लेकिन जो देश सारे अरबी देशों का शत्रु हो तो उसके पास इतना ताकतवर गुप्तचरों का जाल होना ही चाहिए | चाहें उसका यरूशलम में जबरदस्ती किया गया कब्ज़ा हो या अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का यरूशलम को इजराइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने वाला बयान, ये सभी इज़राइल की गुप्तचर एजेंसीयों की सफलताओं का ही परिणाम है | चाहें अमेरिका का सभी अरब देशों ने विरोध किया हो तथा यू.एन ने भी इसकी निंदा की हो, ये बात तो कोई भी अस्वीकर नहीं कर सकता की अरब देशों के ही पैसे से आतंकवाद फैल रहा है और फिलिस्तीनी खून भी अपने यरूशलम के नाम बह रहा है | मैं सोचता हूँ की अमेरिकी राष्ट्रपति का यरूशलम में दूतावास बनाना, एक बोलवचन मात्र ही है या यहीं सिध्द होगा भविष्य में | क्योंकि यूँ तो यरूशलम बहुत ही सुंदर शहर है और इतिहास भी इसका गवाह है की यरूशलम कई बार बर्बाद हुआ और बसाया गया | इसलिए यहाँ यहूदीयों, ईसाईयों और मुस्लिमों के पवित्र स्थल वाली विविधता है | यहाँ ही प्रभु ईशु को सूली से उतारने के बाद वें पुनः जीवित हो उठे थे, ये यहूदी राजाओं और यहूदी धर्म की जन्मस्थली है तथा मुसलमानों का ये तीसरा सबसे पवित्र स्थल है क्योंकि यहाँ से उनके प्रोफेट स्वर्ग को चले गयें थे | जो यहाँ यरूशलम में ही विश्व प्रसिध्द अक्सा मस्जिद भी है |

मैंने शुरुआत में इज़राइल की तुलना पाकिस्तान कर दी थी क्योंकि इज़राइल की अर्थव्यवस्था भी हथियारों पर ही चल रहीं है | किसी समय विभाजन से पूर्व के हिन्दुस्तान में लाहोर ब्रिटिश काल में भारत का शिक्षा केंद्र था, लाहोर के आकर्षण के कारण, भारत के बेहतरीन दिमाग यहाँ खीचें चले आते थे | साथ ही लाहोर में ब्रिटिश काल से ही गुप्तचरों का गौरवपूर्ण इतिहास दफन है | अब तो हालत ये है की पाकिस्तान में उन देशों के गुप्तचर भी मिल जाएंगें, जिनका रक्षा बजट भी नहीं होता | ज़्यादातर छोटे स्तर पर पाकिस्तानी मेजर-जनरल ही इन्हें हथियार की आपूर्ति करवा देते है | और कई तो आतंकी संगठनों को पकिस्तान ने उधार में हथियार देना चालू रखा है | हाँ यह काम बड़े स्तर पर इज़राइल भी कर रहा है, वो भी अमेरिकी स्तर पर यहाँ उसके पास न्यूक्लियर, रासायनिक तथा जैविक हथियारों की भरमार है, जिनका आये दिन प्रयोग वो फिलिस्तीनियों पर करता है | यरूशलम से ज़बरदस्ती खदेड़े गये फिलिस्तीनी आतंकवादी बनने को मज़बूर है, यरूशलम की शहरें जो की टूरिस्टों का मुख्य व धार्मिक आकर्षण हो सकती थी | वो फिलिस्तीनी फ़िदायीन, मानव बम वालें हमलों की वजहों से आर्थिक रूप कंगाल हो चुकें है | और युद्ध के आदि इज़राइली बच्चें गुड्डे-गुड़ियों से खेलने से कहीं पहले गैस मास्क लगाना सीखते है | इज़राइली की खेती की जमीने रेडिओ एक्टिव हो चली है, उसका हाल भी ब्रिटेन सा होने वाला है जो अपनी जनता के पेट भरने के लिए खाद्यान्न आपूर्ति अन्य देशों से कराता है | भारत ने इज़राइली से अपनी हसरतों पर नहीं शर्तों पर दोस्ती की ही जिसमें बराबर का सहयोग होगा | फिलिस्तीनी मुद्दें पर भारत का फिलिस्तीन को समर्थन इसका ही सबूत है, वैसे भी इज़राइल जो अपनी नस्ल को अभी तक सर्व श्रेष्ट मानते है वो भारतीय मूल व मूल्यों की क्या इज्ज़त करेंगे ?

वैसे भी हथियार बेचनेवाले देश शांति क्यों चाहेंगे ? फटेहाल अमेरिका का दोनों विश्व युद्ध में हथियार बेचकर ही आज महाशक्ति बनना किसे नहीं याद है ! जब रामसेतुसमुद्रम पुल पर पुष्टि विदेशीयों ने की आख़िर अब ही क्यों की ? और जब एल.टी.टी ने भारत को धमकी दी थी तो उसे किस देश से हथियार की आपूर्ति की उम्मीद थी | बदले में उन देशों को एल.टी.टी से क्या मिल सकता था ? ये सभी विचारणीय बिंदु है, भारत को याद रखना चाहिए की उसे मदद दी जा रहीं है जो की मुफ़्त तो बिलकुल नहीं है | इसके बदले में क्या ? पर पूरा ध्यान केन्द्रित हो | कहीं हम अपना नुकसान न कर लें  ? ( ये एक काल्पनिक पोस्ट है इसका वास्तविकताओं से कोई लेना-देना नहीं )

No comments