कहीं वोट बैंक लुटने का डर तो नहीं सता रहा है ?


पश्चिम बंगाल एक धर्म निरपेक्ष राज्य है लेकिन ममतामयी-ममता का प्रेम केवल एक धर्म विशेष पर केन्द्रित होने की वजहों से | पश्चिम बंगाल के हिन्दू-मुस्लिम भाई-चारे को चोट पहुंच रहीं है | प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता अपनी ग़लत नीतियों की वजहों से हिन्दू समाज के लिए कुख्यात होती जा रहीं है | ममता ने आजीवन अपने विरोधियों का विरोध किया किन्तु अपना ज़रा सा भी विरोध उनसे अब सहा नहीं जा रहा है | अपितु एक सरल और साधारण महिला होने का अभिनय शायद उनके अहंकारी और अभिमानी होने की वास्तविकता को अब छुपा नहीं पा रहा है | और उनका साम्प्रदायिकता के विरुध्द लड़ने वाली सेक्युलर शक्ति होने का दावा धीरे-धीरे बेवजहों के तुष्टिकरण से अन्तोगत्वा समाप्त सा हो चूका है | अभी के हालात स्वयं त्रिमुल ने ही बीजेपी के अनुकूल बना दियें है और समाज विशेष को बीजेपी के चुनाव करने के विभिन्न संकेत भी दिए है | अब हाल-फिलहाल ही एक ख़बर उछाली गईं, जो सत्य भी थी की आर.एस.एस. प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन वाले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को सीएम ममता बेनर्जी ने रुकवा दिया है | असल में ममता बेनर्जी, किसी भी क़ीमत में बीजेपी को पश्चिम बंगाल में न फैलने देने की रणनीति के तहत ये सारे काम करती है और हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सरेआम शर्मसार होने के बावजूद, अपनी नीतियों को सराहना कभी नहीं भूलती है | ये बस गर्दन की अकड़ है जो भले कट जायेगी पर न झुकेगी | इस मामलें में हुए ये की पश्चिम बंगाल सरकार के एक ओडोटोरियम में होने वाले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को यह कहकर टाल दिया या कहें रोक! दिया गया की ओडोटोरियम में रिपेयर एंड मेन्टेन्स का काम उक्त समय किया जावेगा | ये एक प्रकार से तानाशाही ही है किन्तु ये राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में है | और राज्य सरकार जो चाहें कर सकती है इसी तरह लोगों को पता भी नहीं चला, कब परिवर्तन की लहर वर्ग विशेष के लिए तुष्टिकरण में हीं! आख़िर क्यों ? तब्दील हो गयी | लाल से नफ़रत और हरे से प्यार का तर्क क्या है ? दुर्गा माँ की मूर्तियों के विसर्जन से और मोहरम के साथ होने से लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने के पूर्व संकेत भारत की किसी भी सुरक्षा एजेंसी ने नहीं दियें | फिर ममता को क्या सुझा ? की उन्होंने आस्थाओं को दर किनार करते हुए | अपने सुझाव देने उचित समझे और हाईकोर्ट को भी ममता को लताड़ने के लिए विवश होना पड़ा | जबकि पहले ही सुरक्षा एजेंसी द्वारा सुझाएँ, बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल से बढ़ रहीं घुसपैठयों की संख्याओं पर चिंता व उनके कारण देश की अर्थव्यवस्था को हो रहें नुकसान के कारण, रोजगारों के संकटों पर बड़े खतरों को ममता सरकार ने हमेशा से नज़रअंदाज ही किया है | माँ माटी मानुष की आड़ में पश्चिम बंगाल घुसपैठ का अड्डा बनते जा रहा है और पश्चिम बंगाल में यह संभव है की निकटतम भविष्य में वो आतंकवाद से प्रभावित राज्य भी बनने! स्थिति बद से बत्तर होती जा रहीं है पर वोट बैंक की राजनीति ने आँखें मुंद रखे है | चार दशकों के संघर्ष ने दहशत को कहीं अपना अगला विकल्प न सोच रखा हो का डर सताता  है ? पश्चिम बंगाल में आतंकियों द्वारा रेकी की जा रहीं है, बाहरी लोग दस्तावेज़ के बिना है उनको शरण देने की एवज में आतंकियों की पूरी कोशिश है की वो भारत में तेज़ी से फैले तथा उनके साथ ही उनके आतंकवादी भी तेज़ी से फैलते है और उनके एक इशारे में मौत का खेल, खेलने को भी वो हमेशा ही तैयार होते है | चिल्लाने और लड़ने की बात करते रहने वाली ममता को किसी लड़की के साथ हुए रेप में भी अपने खिलाफ़ हो रहीं राजनीति नज़र आ जाती है | उनके नेता भी हमेशा विरोधियों को रेप की धमकी देते पाये जाते है, ऐसा लगता है वामपंथ की निरंकुशता के विरोध में एक तानाशाह के तैयार सिपाही हो, जो सत्ता के लिए अपने देश की सुरक्षा से भी खेल रहें है | मुसलमान के विकास की बात, मुस्लिम महिलाओं को शिक्षित करने की मांग को पूरा करने के लिए, ममता सरकार के पास कोई योजना नहीं है केवल फंड का रोना-रोने वाली सरकार, अपने स्तर पर कुछ भी करना ही नहीं चाहती | शायद उनकी मनसा ये है की उनका वोट बैंक उनसें हमेशा चिपका रहें, अपने हक़ की आवाज़ कभी जागरूक होकर बुलंद न कर पाये | यूँ ही उनका इस्तमाल हो, उन्हें धर्म के नाम पर खुश करने की हर मुमकिन कोशिश की जाये | कांग्रेस पार्टी से अपना राजनीतिक जीवन की शुरूआत करने वाली ममता ने मुस्लिम को कांग्रेस में अपनी बढ़ती उम्र के साथ साधना सीखा और मुस्लिम शिक्षा और जीवन स्तर सुधारने की पहल को आत्मघाती कदम समझा ? फ़िलहाल वो तुष्टिकरण की राजनीति में सिध्दहस्त हो चुकी है और मुल्ला मुलायम और लालू को पीछे छोड़ चुकीं है | फिर भी सवाल रहा जाता है ? ये नेता मुसलमान के हक़ की लड़ाई सालों से लड़ रहें है पर ग़रीब मुसलमान की समस्या और उनके समाधान की ओर क्यों नहीं बढ़ पा रहें है ? कहीं वोट बैंक लुटने का डर तो नहीं सता रहा है ?
चित्र - गूगल सर्च 

No comments