भविष्य की संजीवनी

ये दुनियां बहुत जल्द ही बदल रहीं है, कहीं देशों के बीच आपसी संघर्ष है, तो कहीं धर्म का या कहें मान्यताओं का आपसी संघर्ष, राष्ट्रवाद ग़लत है या सहीं ? चारों ओर फैल रहें, रेडियों एकटीव विकिरणों ने मनुष्यों को इस स्थिति में ला खड़ा किया है की आने वाले तकरीबन 100 सालों में हीं सभी मानव-मादा में बच्चें पैदा करने की योग्यता नहीं होंगे, आम लोग भी बच्चें पैदा करने की योग्यता खो देंगे, टेस्ट-टियूब-बेबी की तरह अन्य वैज्ञानिक विकल्पों का सहारा लिया जायेगा | जो लोग ग़रीब है उनकी नस्ल, उनके साथ ही खत्म होती जाएगी | ऐसे में पनामा पेपर्स के भ्रष्टाचार में जो 500 लोग है शायद उनकी नस्ल, उनके भ्रष्टाचारी पूर्वजों की आभार व्यक्त करेगी | क्योंकि उनके भ्रष्ट आचरण ने उनकी नस्लों को बचा लिया | उनका आज किया पाप, आने वाले कल में उनकी नस्लों के लिए भविष्य की संजीवनी सिध्द होगा | राजनीतिक समझ से कहीं ज़्यादा, हम सभी को भविष्य पर विचार करना चाहिए | कौन सा धर्म दुनियांभर से खदेड़ा जाएगा ? की चिंता किये बिना | हमें विचार करना होगा, कौन सी मान्यता भगवान को भाग्यवान के रूप में परिभाषित कर रहीं है ? हमने कभी सोचा ही नहीं की हमारी मान्यता और सोच कितनी छोटी है! हम शादी और तलाक़ में फसे हुए है और हम सेक्स की ज़रूरतों को जग जाहिर नहीं करना चाहते है | लेकिन निकट भविष्य में न तो बच्चें पैदा करने के लिए महिला की ज़रूरत होगी, न सेक्स के लिए | आप सेक्स को जितना भी शारीरिक कहते रहें, ये असल में मानसिक संतुष्टि है | और सेक्स ही 28 प्रतिशत अपराध की मुख्य वजहों में शामिल होती है | वैसे अपराध पूरी तरह मानसिक है | यदि किसी देश की सीमा पर अपने शत्रु की हत्या, आपने देश की रक्षा करते हुए की है तो वो कभी-भी अपराध नहीं होती किन्तु असंतुष्टि में आपके हाथों किसी अन्य व्यक्ति की हत्या हो जाये, तो वो अपराध की श्रेणी में आ जाता है | यहाँ लोग सेल्फ़ डिफेन्स का तर्क लेकर, मानसिक संतुलन स्थापित करते है | सब कुछ मानसिक है, हम अपनी आँखों पर निर्भर करते है, जो सुचना द्वारा रंग का निर्धारण करता है | हो सकता है हम जिन रंगों को देख सकते है, वहीँ हमें देखते है | तो हमारे आसपास जो कुछ भी है नहीं दिखती है पर फैली हवा, दबावों के आधार पर हम किसी इंसानी शरीर का निर्धारण करते है | तो ये भी हो सकता है की आप मंगल ग्रह में रहते हुए भी अपने बच्चों, पिता-माता व पत्नी के साथ भोजन कर सकते है | या आपकी स्वाद की समझ के साथ खेलकर विज्ञान द्वारा पौष्टिक और बेस्वाद भोजन को भी, आपका पसंदीदा भोजन अनुभव कराया जा सकता है | या पति-पत्नी एक दुसरे से दूर रहकर भी आपस में मानसिक संभोग कर सकते है | और पति की अनुपस्थिति में भी अपने पति के ही बच्चें भी समय की अनुकूलता के आधार पर गर्भ में धारण किये जा सकते है | लेकिन बिना भविष्य की अनिश्चितता पर विचार किये बिना, आप अपने क्षणभंगुर फायदे के लिए राजनीतिक लाभ-हानि और सत्य-असत्य जैसे छोटी चीजों पर अपना समय और अपने पाठकों का समय बर्बाद कर रहें है | हमें धर्म से ज़्यादा शांति की ज़रूरत है ताकि हम, हमारी नस्ल को समाप्त होने से बचा ले, उसकी बेहतरी के लिए विचार करें | आप कहेंगे जिस भविष्य के बच्चें पैदा नहीं हुए उनसे हमदर्दी कैसी ? लेकिन अगर देश के सारे भ्रष्टाचारी की नस्ले बचे रह गयें और आपका भविष्य, तब अनिश्चित होगा तो आपको अफ़सोस तो ज़रूर होगा | ये भी कुछ उसी तरह है जैसे भारत के कुछ पूर्व राजा-महाराजों के पूर्वजों ने ब्रिटिश व्यापारियों से समझौता किया और आज भी उनके वंशज समृध्द है और बचें हुए है | आप पार्टी-पॉलिटिकल होने में या सब कुछ समझने का मज़ा लेने के बजाएं, भविष्य के बारे में सोचना शुरू कर दीजिये, (विषय) ये की भविष्य में इलेक्ट्रिक, पीने के पानी की तरह मुफ़्त या थोड़े पैसे या कहीं बैट्री तो कहीं फ्री या शुद्ध इलेक्ट्रिक खरीदी, कुछ भी हो सकती है | आप ये भी सोचे की भारत अपनी सारी नदियों को आपस में जोड़ लेगा, जिससे बाढ़ की समस्या नहीं होगी कहीं सुखा नहीं होगा, भारत अपने पानी के इस्तमाल द्वारा अपने पड़ोसी देशों से अपनी शर्तों पर अच्छे सम्बन्ध स्थापित कर शांति स्थापित कर सकता है ये किन चरणों में होगा ? आपको इन सभी विषयों पर अपने विचार रखने है | आप इंटरनेट से जुड़े हुए है, क्या पता आपके आम आदमी होने के बावजूद आपको, आपकी योग्यताओं, समझ के आधार पर कम्पुटर के उस प्रोग्राम में चुन लिया जाये, जो सर्वेक्षण के आधार पर महत्वपूर्ण लोगों की लिस्टिंग कर रहा हो और जिसमें आपको फुल्ली-फिंग्सनल रखने के लिए, आपके परिवार को भी बचाने का प्रावधान हो | भलें आपके के पास अरबों-खरबों रूपये न हो फिर भी विपत्ति आने पर आपको बचा लिया जायेगा | तो फिर राजनीति, विकास, देश का भविष्य, मोदीजी का भविष्य पर विचार लिखना छोड़कर, भविष्य के सेटलाईट मिशन, चन्द्रमा पर स्पेस शिप की फैक्ट्रियां, पृथ्वी के आसपास के छोटे चंद्रमाओं में खनिजों की ख़ोज और भारत की शिक्षा में वैज्ञानिक सोच को कैसे बढ़ावा दें ? पर विचार दीजिये, जब तक आप अपने घर में रंगीन टीवी के सामने बैठे, एसी, फ्रिज़, कूलर में दुबके रहेंगे और मिल रहीं सूचनाओं पर कोई शोध नहीं करेंगे तब तक आपको ? इंटरनेट, न्यूज़ पेपर और टीवी पर भ्रमित करते विज्ञापन, आपकी काल्पनिक राय बनते जायेंगे | 3 साल में देश में क्या बदला ? यह जानने के लिए, सबसे पहले अपना राशनकार्ड या राशनबुक व दुकानों-मॉल में मिल रहें रोजमर्रा की चीजों की तुलना कर लीजिए | समझ आया की दम इतना बढ़ गए, ये अच्छा हुआ या बुरा हुआ ? आपके हिसाब से लिख दीजिये ? सरकारी कर्मचारियों को पहले की तुलना में ज़्यादा पैसे मिल रहें है ? उसकी तुलना में सरकारी रोजगार जो रेलवे में कर्मचारी की नियुक्तियां घटी है, प्राइवेट कर्मचारियों से क्या फायदा, क्या नुकसान ? स्वच्छता के विज्ञापनों में सेलिब्रिटीज की खानापूर्ति से जनता को होते लाभ ? भारतीय मुद्रा का महंगाई के साथ अवमूल्य, 100 रुपय में सब्जी का झोला पहले की तरह क्यों नहीं भर रहा है ? आपके पास पैसे है, जिनके पास आप जैसे-पैसे नहीं वो क्या कर रहें है ? कौन से विचार या कौन सा धर्म या मान्यता ऐसी है जो सहीं से प्रचारित की जाये, तो लोगों को ध्यान व मानव की समस्याओं पर चिंतन करना सिखाया जा सकता है उन्हें वक्त दिया जा सकता है, सरकार द्वारा सरकारी पेपर्स पर हुए कार्यों का रियल्टी टेस्ट जरूरी है ? ये सभी शोध धीरे-धीरे और अधिक तर्क पूर्ण होते जाएंगे, गतिविधियाँ दर्ज़ कर रहें, उस विश्व कम्पुटर प्रोग्राम की नज़र में ला सकता है, जो आपके द्वारा भविष्य की सोच को विकसित किया जायेगा, ये सोच रहा होगा | मैं तो आईटी सेक्टर के बेरोजगारों से आह्वान करता हूँ की सूचनाओं के बाज़ार में सबसे ज़्यादा भूखें भारतीय है, उनकी भूख मिटायें और साथ में पैसे भी कमायें | जितना खतरा, एक पत्रकार को सच्चाईयों को उजागर करने में है उतना खतरा,4 जी और 5 जी के सिपाहीयों को नहीं होगा, जापान भारत में पैसे लगा रहा है बिना फायदे के ? जापानी लोग रोबोटिक में भारतीयों के दिमाग और कौशल का उपयोग करना चाहते है ? इनका हाल भी भविष्य में, तेल के कुंए सूखने के बाद ग़रीब शेखो की तुलना में टेक्निकल शेखो जैसे होने वाला है, जिनके पास टेक्नोलॉजी होगी पर उनके पास युवा हाथ और दिमाग नहीं होंगे | और चीन से वो टेक्नीकल नर्स उधार नहीं ले सकता जो उनकी देख-रेख भविष्य में करें, अमेरिका के पास ही तेल का आखरी कुंआ है | तो इतने सारे विषय है, यशगान छोड़िये और इन पर लिखिए, साथ ही अंग्रेजी में लिखने की कोशिश भी शुरू कर दीजिये | क्योंकि हम बहुत से सरकारी आंकड़े, इंग्लिश के अल्प ज्ञान के कारण समझ नहीं पाते और बिना रेल की पटरियां बिछाएं, माला गाड़ियों से प्रदुषण पर रोक, महंगाई पर रोक, सड़क दुर्घटनाओं में कमी और साथ ही देश का विकास भी देख लेते है | जी, इन विषयों पर तो लिखते रहिएगा और भी विषयों पर विचार रखें जैसे - बढ़ती जनसंख्या के लिए नये रोजगार या रोजगारपरक जगहों की ख़ोज, कला और संस्कृतियों के विकास द्वारा शांति स्थापना, कविताएँ और शायरी, कहानियों को प्रोत्साहन | हमको, किसी को विकास पुरुष में बदलते देखने की योजना नहीं बनानी चाहिए, हमें उसे सच्चाई बतलानी चाहियें | क्योंकि सच तो ये है सारा विश्व को बस कुछ लोग ही कन्ट्रोल कर रहें है जो हर देश से बड़े है जो किसी नियमों के द्वारा नियंत्रित नहीं किये जाते, जो हमारा भविष्य तय करते है |
चित्र - गूगल सर्च

No comments