दुनियां का दिल चीन पर दुनियां का दिमाग भारत
आज़ादी के बाद बहुत से ग़लत निर्णय लिए गए थे | उनमें से एक था, हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी का केवल इसलिए चुनाव क्योंकि उस समय बहुमत वाली पार्टी के प्रमुख नेताओं ने बिना नौजवान देश के आने वाले भविष्य की चिंता कियें, हिन्दी को बढ़ावा देने की ज़िद की! और कुछ प्रदेशों में बहुजनों द्वारा बोली जाने वाली भाषा का चुनाव किया तथा सांसदों पर भी लागू कर पाने की हिम्मत नहीं जुटाई | हर चीज़ को बहुत हल्केपन से लेने की शीर्ष नेतृत्व की हमेशा से आदत थी | आख़िर ये एक भाषा ही तो है, इससे क्या बिगड़ जायेगा ? लेकिन हुआ इसका उलट, सभी प्रदेशों ने हिन्दी को राष्ट्रभाषा का मान दिया | पर उनका शिक्षागत ढ़ाचा पुराने जैसा ही रहा, हुआ ये की इंग्लिश की अब उपयोगिता न रहीं | प्रदेशों ने अपनी प्रदेशिक भाषाओं पर ज़ोर देना शुरू कर दिया | जिससें हुआ ये की शिक्षा के स्तर में अमीर-ग़रीब की खाई निर्मित हो गयी | अमीर वर्ग, अंग्रेजी का जानकार और ग़रीब की पहुँच से अंग्रेजी काफी दूर हो चुकी थी | जबकि पुरे देश को जोड़ने वाली भाषा हिन्दी कभी बन ही नहीं पायी | वो भाषा हमेशा से इंग्लिश थी, आज की तरह सुदूरवर्ती भारत के कोनों में इंग्लिश बोलनेवाले न सहीं पर समझने वाले लोग मिल ही जाते है | सत्ता पाने के लिए लगभग बूढी होती जा रहीं कांग्रेस ने अंग्रेजों के थोपे गयें समझोतों को नकारने की हिम्मत नहीं जुटाई और देश का नेतृत्व भी ऐसे व्यक्ति के हाथ था, जिसने कभी ग़रीबी, करीब से मह्सूस नहीं की थी | इसलिए उसकी नीतियां बड़ी उदार थी, वो लोकतन्त्र का सच्चा उपासक भी था | आप भारत-चीन युद्ध में भारत की हार में शर्म महसूस करते है | लेकिन आप ये नहीं जानते की हम वह युद्ध लड़ने की स्थिति में इसलिए नहीं थे क्योंकि हमारें उदार नेतृत्व ने अपने भविष्य के दुश्मन की धन और युद्ध सामग्री व जमीन देकर, हर संभव मदद की थी | और ये भी आशा की एक दिन हम अपने देश के बचें मुस्लिम भाईयों के दम पर उनका दिल फिर जीत लेंगे और एक हो जायेंगे | ये आज़ादी भीख में नहीं मिली न सहीं, पर दान में मिली तो थी | इसलिए आज़ादी के संघर्ष में अपना सब कुछ झोक-चुकें नेताओं ने धन इकठ्ठा करना शुरू किया और देश में बढ़ रहें भ्रष्टाचार को रोकने की हिम्मत कभी जुटा नहीं पाये | हुआ ये की ग़रीब का नाम लेने और उनकी ग़रीबी को बेचनेवाली, उन भ्रष्ट नेताओं की भ्रष्ट पीढ़ियाँ तैयार हो गयी | और आज भ्रष्टाचार मुक्त भारत असम्भव सा लगता स्वप्न है | भारत और चीन में एक अंतर है, भारत का युवा खिलाड़ी नहीं बनना चाहता | चीन का युवा सफल होने के लिए, किसी न किसी खेल में ख़ुद को आजमाता है | अगर वो सफल न हो पाया तो पेट पालने वाले अन्य चुनाव करता है | क्या भारत में खेल और खिलाड़ियों का कोई भविष्य नहीं है ? पर सवाल क्यों नहीं हो ? भारत के बाज़ार में बहुत पैसा है हम खेल से व खेल से ही जुड़े रोजगारों से भारत के 30 करोड़ तक की जनसंख्या का पेट भर सकते है | 30 करोड़ बहुत ज़्यादा नहीं कहा मैंने, आपको पता होना चाहिए की आज जो हमारी फुटबाल टीम, विश्व की 100 टीमों में चुने जाने को तरस रहीं है | तो एक समय ऐसा भी था, जब भारत में ऐसे खिलाड़ी थे जो विदेशी क्लबों में फुटबाल खेला करते थे | अंग्रेज सेना, अच्छे खिलाड़ियों को अच्छे पैसे, इज्जत और सम्मान दिया करती थी | तो भारतीय फुटबाल भी उच्च कोटि का हो चला था | मेजर ध्यानचंद भी हॉकी के एक उदाहरण है | मुझें ख़ुशी इस बात की हो रहीं है की भारत फिर से खेल के स्तर में सुधार करने की कोशिश कर रहा है, खिलाड़ियों को 50,000 की आर्थिक मदद का मैं स्वागत करता हूँ | लेकिन हमारी आज़ादी अगर छीनकर ली जाती, तो हमारा भारत कुछ और होता, दो विश्वयुद्ध जीत चुकीं सेना पैसे की तंगी के करना ही चीन से युध्द हार गयी थी | फिर भी मैं आयरन लेडी का शुक्रगुजार हूँ की उन्होंने एक ऐतिहासिक भूल को सुधारा | अब बात चीन की तुलना में हम कहाँ है ? हम रचनात्मक कार्य कर रहें है और चीनी नकल कर रहें है | वहां की सरकार रचनात्मकता को दबाकर, नकल को बढ़ावा देती है | चीन का मानना है जो सफल है, उसकी नकल भी सफल ही होगी | जबकि भारतीय बाज़ार विविधताओं से भरा है | चीन हार्डवेयर का बादशाह है उसके उत्पाद की गुणवत्ता, घटती कीमतो के साथ कम हो जाती है | पर भारतीय क्वालिटी को कभी कम करनेवाले नहीं है या वो ऐसा काम नहीं करेंगे जहाँ गुणवत्ता कम हो | भारतीयों के स्टील उद्धोग जो की तुलना में किसी विकसित देश के बराबर है | उनकी चीन कभी-भी बराबरी नहीं कर सकता | चीनी लोग अंग्रेजी में फिसड्डी है जबकि हमें ब्रिटिशों ने आकर इंग्लिश बोलने के लिए तैयार किया है | हमारे पूर्वजों की इंग्लिश भी ब्रिटिशों के तुलनात्मक ही रही है | मोदी जो की जब क्षेत्र राजनीति में थे तो हिन्दी छोड़कर किसी अन्य भाषा में संबोधन नहीं देते थे | लेकिन केंद्र में आती ही उन्होंने ख़ुद को अंग्रेजी में सिध्दहस्त कर लिया | पर सवाल होता है इतने दिन हो गए विकास क्यों नहीं दिख रहा ? विकास दिख रहा है पर बहुत धीमा है | आपको रेलवे स्टेशन में हुए बदलाव कम लगेंगे पर लिफ्ट और इलेक्ट्रनिक सीढ़ियां तथा अन्य चीज़े बदलावों की सूचक है | हमें रेलवे को और बेहतर करने के लिए हर संभव मदद की ज़रूरत है | लोग सवाल करते है 2014 से 2017 होने को आये पर मोदी ने कुछ ज़्यादा नहीं किया, जितना की चीन विकसित होता जा रहा है ? इस सवाल का जवाब है चीन में लोकतंत्र नहीं है वहां की एक पार्टी शासन करती है जो नियम बनाती है और जनता जिसे मानने के लिए बाध्य है | वैसे भारत में भी लम्बे समय तक एक पार्टी ने राज किया था | पर हुआ ये की आज़ादी में सब कुछ झोक चुके नेता भ्रष्टाचार कर रहें थे या तो आराम कर रहें थे | मुंबई में समुद्री पानी घुसता है, पूरा शहर जलमगन हो जाता है | मुंबई के अतीत में सिंगापुर की तरह समर्थवान कोई नेता नहीं हुआ, जो मुंबई को सिंगापुर बना सके क्योंकि मुंबई जैसे हालात वहां भी थे | लेकिन आज सिंगापुर इस समस्या से पूरी तरह उभर चूका है और कहीं अधिक विकसित हो चूका है | चीन की बात अगर हो तो चीन अपने गाँव विकास के नाम पर खाते जा रहा है | चीन में एक बच्चें की नीति माध्यम वर्ग के लिए है उच्च वर्ग टैक्स का भारवहन कर जितने बच्चें पैदा कर सकता है | इसलिए चीन की आबादी बूढी होती जा रहीं है और भारत में चिप लेबर की कमी नहीं है तो भविष्य में भारत, चीन से बेहतर करेगा, ये तो निश्चित है | लोकतंत्र को साथ लेकर विकास एक चुनौती है | हम चीन की तरह अपने शहर चमकाने के लिए झुग्गीवासियों से उनके घर नहीं छीन सकते | लेकिन चीन यहीं करता है और अपने कठोर नियमों से विकास तेज़ी से कर रहा है | फिर भी उसे भारत की ज़रूरत है, मतलब भारतीय बाज़ार की | अपनी विकास की गति तेज़ बनाये रखने के लिए | भले ही दुनियां का दिल चीन के पास हो पर दुनियां का दिमाग भारत के पास अभी-भी है |

Post a Comment