मोदी मिशन 2019, बस हो रहा विकास...

मोदी जी, मई 2014 के बाद प्रधानमंत्री ऑफ़ इंडिया बनें | तो साथ ही उन्होंने कई देशी-विदेशी विचारधाराओं को मिलाकर पॉलिश भारत या चमकता भारत का सपना बुना और पूरी दृढ़तापूर्वक, अपने ही भारतीय पूर्वजों पर आकर ही ठीक गए | ये अच्छी बात है की मोदी जी, नेहरू जी के नक्शेकदम पर केवल चहलकदमी ना कर, अपनी इच्छानुसार अन्य देशों से कुटनीतिक सम्बन्ध बनाने में सफल हो रहें है | एक प्रकार से उन्होंने अपने विरोधी देशों को अपनी राजनीतिक सूझ-बुझ से अलग-थलक कर दिया है और वें पूरी कोशिश में है की भारत को निवेशकों की पहली पसंद के रूप में प्रचारित करता रहा जायें | लेकिन अब मोदी जी ऐसा क्या करें ? की सुस्त भारतीयों की देन ये नेता, मोदी मंत्रीमंडल में आते ही चुस्त-दुरुस्त व तंदरुस्त हो जाये | ये सवाल रह-रहकर उठता है क्या भारतीय नेताओं में जंग लगी है ? या दिमागी रूप से वे आराम पसंद और आदेशों-नियमों को नज़र अंदाज करने के आदि हो चुकें है | और उनकी मनोदशा ऐसी हो चली है की बोर्ड की परीक्षा दे रहा कोई ज़िद्दी बच्चा हो, जो अपने विषय के हर पेपर देने के बाद हमेशा यह सोचकर चैन से सो जाता है की ये बोर्ड का एक्ज़ाम मेरा क्या बिगाड़ लेगा ? और मेरा जमा पैसा आख़िर किस दिन काम आएगा ? “सबको खरीद लूँगा” | अक्टूबर 2014 में सांसद आदर्श ग्राम योजना को लॉन्च किया गया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार का गठन होने के बाद, ये फैसला उम्मीद पैदा करने वाला था की देश का विकास, विकसित ग्रामों से ही हो सकता है | जब गाँव विकसित होगा, तो रोजगार के अवसर गाँव ही पैदा कर पाएंगे, जिससे स्वरोजगार की लहर पैदा होगी और साथ ही नये शहरीकरण की मांग व शहरी अतिक्रमण तथा अन्य कई शहरी समस्याओं का निदान भी हो जायेगा | सभी सांसदों को अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में सबसे पहले एक-एक गांव को गोद लेना था | यहाँ मोदी जी राष्ट्रपिता, महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलते हुए गाँवजनों को अपने पैरों पर खड़े हो सकें उतना सक्षम बनाना चाहते थे | एक साल के अंदर गांव का विकास एक मॉडल सांसदों को गांव की ज़रूरतों को ध्यान रखकर तैयार करना था | लेकिन ये सब अच्छा-अच्छा! भारत जैसे भ्रष्ट देश में कैसे संभव था ? नतीजा ये हुआ की आदर्श ग्राम योजना फ्लॉप सिध्द हुई मतलब असफल हो गयी | भारत एक ऐसा देश है जहाँ सांसद बनने की कोई शैक्षणीक योग्यता पूर्व निर्धारित नहीं है, कोई भी भारत का नागरिक जो पागल न हो, दिवालिया न हो, भारत देश में सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री यहाँ तक की प्रधानमंत्री भी बन सकता है | राष्ट्रीय स्तर पर इस योजना को तीन चरणों में पूरा किया जाना था | जहां 2015 में सभी सांसदों को अपने लिए एक गांव का चयन कर आदर्श ग्राम विकसित करना था, 2016 और 2017 में उन्हें एक बार फिर अपने लिए 1-1 गांव को गोद लेना था | ये दर्शाता है मोदी जी की दूर दृष्टि को जो मोदी मिशन 2019 की तैयारियों में मोदी सरकार बनाते ही जुट चुकीं थी | योजना ये बनी थी की सभी सांसदों को 2019 तक कम से कम तीन गांवों को विकास के उच्च शिखर में पहुंचाने में सफल होना है | लेकिन आदर्श ग्राम योजना की वास्तविकता कुछ और है, जो की है बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित हन्ना बिनैका गाँव की | गाँव को बांदा से भाजपा सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने 2014 में गोद लिया था | लेकिन गाँव के ग्रामीण, विकास के लिए अब तक तरस रहें है | पांच हजार की आबादी वाले हन्ना बिनैका में न तो सड़क है, न पानी, न सफाई और न शौचालय की कोई सुविधा उपलब्ध है । हाल अव्यवस्थाओं का कुछ ऐसा है की यहाँ सड़कें तो पानी से भरी है और हैंडपंप बरसात में भी सूखे हैं | गाँव की गर्भवती महिलाओं के प्रसव में भी पैसों की धांधली की खबरें है!, जगह-जगह नालियां खुली हैं, जिसमें से मच्छर और कीड़े पैदा होकर बीमारियां पैदा कर रहे हैं । इस बीच यह बात और भी निराश करती है कि बांदा से भाजपा सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने हन्ना बिनैका के अलावा 2015 में कटरा कलिंजर गांव को भी गोद ले लिया था । अब आप ऐसे सांसदों से क्या कहेंगे ? देखिए एक गाँव आप से संभला नहीं और आप है की जो आदेशों के नाम पर खानापूर्ति कर रहें है |
चित्र - गूगल सर्च

No comments