भारत को बचाना है! तो पहले बांग्लादेश को बचाओं...

रोहिंग्या मुसलमान, बंगाली नहीं है और बांग्लादेश के मुसलमानों को अरबी मुसलमान कभी-भी मुसलमान नहीं कहते है, बंगाली ही कहते है | और सच में बंगालियों का प्रेमी होना, कौन नहीं जानता ? बंगाली किसी से हड़पने की दौड में नहीं है, बंगाली नफ़रत नहीं करते वो प्यार करते है | असल में यूरोप का मॉर्डन इस्लामिक देश का चुनाव पाकिस्तान, बिलकुल ही ग़लत था | क्योंकि जो देश मॉर्डन इस्लामिक देश बनने की योग्यता रख सकता है, वो देश बांग्लादेश हमेशा से है | लेकिन शायद यूरोपी भी बांग्लादेश के मुसलमानों को मुसलमान नहीं समझते, उन्हें बंगाली ही कहते है | बांग्लादेश को इस्लामिक कट्टरता से खतरा है, वो खतरा रोहिंग्या खतरा भी हो सकता है | सारे विश्व को मिलकर, बांग्लादेश की मुक्तिवाह्नी को पुनः जीवित करना होगा | जिसमें सबसे ज़्यादा योगदान, अगर किसी देश का हो सकता है तो वो भारत का ही होगा | बांग्लादेश जो की हर साल आती बाढ़ में 60 प्रतिशत डूब जाता है | वो देश की तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या की भी मार झेल रहा है और बढ़ रहीं इस्लामिक कट्टरता से भी पीड़ित है | आतंकवादियों की पनाहगाह बन चुकें पाकिस्तान के बाद, अब दुनियां का ये दायित्व है की किसी भी कीमत में बांग्लादेश को आतंकियों की दूसरी पनाहगाह बनने नहीं देवें | जब सदियों से बांग्लादेश में बुध्दिष्ट शांति से रह रहें थे | लेकिन रोहिंग्या मुसलमानों के अतिक्रमण से वहां अशांति फैल रहीं है | हिन्दू पुँजारियों और बुध्दिष्टों पर हमले बढ़ें है | भारत सरकार भी बोध्दगया पर हुए, रोहिंग्या आतंकी हमलों के बाद ही कुछ सक्रिय हुई है | जबकि सभी बुध्दिष्ट राष्ट्रों ने जिसमें चीन भी शामिल है ? ने मिलकर बांग्लादेश को अगाह किया है की यदि बांग्लादेश में बुध्दिष्टो की हत्या न रूकी तो वो अपनी सेना बांग्लादेश में भेज देंगे | फिर भी बांग्लादेश पर इससें कभी-भी इस्लामिक आतंकवाद का खतरा कम नहीं हो जायेगा | यह देश रीफयूजी संकट से हीं नहीं, आतंकवाद से ही नहीं बल्कि तेज़ी से बढ़ रहीं जल संकट द्वारा उपजाऊ भूमि के कटाव से भी जूझ रहा है, नदियाँ व समुद्र बांग्लादेश को निगलते जा रहें है | जिससे हर साल 1000 से ज़्यादा लोग अपने ही देश में ही रीफयूजी बनने को मज़बूर है | देश की राजधानी ढाका में जनसंख्या का दबाव बढ़ रहा है जो आतंकवाद का पोषक भी बन सकता है | जहाँ बांग्लादेश कभी कला और कारीगरी का संरक्षक था, आज वहाँ उसकी संस्कृति, भुखमरी और कट्टरता की ओर बढ़ रही है | बांग्लादेश के शहर, लाहौर के शहर की तरह नहीं है वो तो कलकत्ता के शहर की तरह है | इलाकों में ज़्यादा अंतर नहीं है महिलाओं को आज़ादी है बुर्के भी इच्छानुसार है ज़िंदगी अच्छी है ज़्यादा बंदिशें नहीं है, लेकिन बाहरी लोगों के घुसने से मर्द अपनी औरतों को और पर्दा करने पर ज़ोर देंगे | ये दुःख की बात है बांग्लादेश का बंगाली ज़्यादा, कम मुसलमान बदल रहा है | बढ़ती हुई दूरव्यवस्था का कारण ये रोहिंग्या शरणार्थी है | बांग्लादेश में बहुत बढ़ी संख्या बाल मजदूरों की है जो की 9 से 11 वर्ष की उम्र में अपने और अपने परिवार के लिए कमाने लगते है | और आप उनके रोजगार रोहिंग्या को देने लगे तो आप इन लगभग निरक्षर बच्चों को आतंकवादी बनने के लिए, मज़बूर करेंगे | हो सकता है आप सोच रहें हो की बाल मज़दूरी ग़लत है लेकिन अगर वो काम नहीं करेंगे तो भूखे मरेंगे | आप टीवी पर नेताओं को सुनकर रोहिंग्याओं की पैरवी मत करें क्योंकि इससें आपका कुछ बुरा नहीं होगा पर जहाँ बांग्लादेश में 10 के लिए खाना नहीं है वहां 100 मुँह खोले खड़े मिलेंगे | रोहिंग्या आतंकवाद फैला रहें हो या न हो! लेकिन उनकी जगह न भारत में है, न बांग्लादेश में | फिर भी अगर आप चाहतें है, भूखे बांग्लादेश के मुसलमान बेघर हो तो नेताओं की हाँ में हाँ मिलाओं | रोहिंग्या से भले ख़ुद के घर को बाँटने की आप में हिम्मत न हो | लेकिन रोहिंग्या को मुसलमान कहेंगे और मुसलमान के हक़ पर सवाल करेंगे ? बांग्लादेश, समतल पानी की दुनियां सिमट रहीं है और रोहिंग्या सिमटती बांग्लादेश की बढ़ती जनसंख्या के लिए एक ख़तरा है! जो कब भारत के लिए सिरदर्द बन जाये, कुछ कहा नहीं जा सकता |

No comments