सफाईकर्मीयों की मौते याद कौन रखना चाहेगा ?

अभी हाल फ़िलहाल मार्च में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलायी गयी ‘स्वच्छता मिशन’ के मुद्देनज़र उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में चबाने वाले पान, गुटखा और अन्य तम्बाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है । जिससे एक क़दम आगे बढ़ाते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा जो भी भारतीय चबाने वाले पान, गुटखा और अन्य तम्बाकू उत्पादों का व्यवहार कर सड़क-फुटपाथ गन्दा करें वो वंदेमातरम् न कहें, उन्हें वंदेमातरम् कहने का अधिकार ही नहीं | ये ठीक भी है अपना घर गन्दा करने का भी किसी को अधिकार नहीं है क्योंकि उसमें बैठने वाली मक्खियों में बीमारियों को एक स्थान से दुसरे स्थान लेकर जाने के हानिकारक अवगुण होते है | वैसे पान, गुटखा और अन्य तम्बाकू उत्पादों का एंगल पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष है | और मोदी जी के 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145 वीं जयंती पर  स्वच्छता मिशन जो की राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसकी समय सीमा (5 वर्ष) 2 अक्टूबर 2019 महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती में समाप्त होने वाली है तक | भारत को स्वच्छ भारत बनाने के उद्देश्य से कहीं गयी है | स्वच्छ भारत बनाना महात्मा गांधी का एक सपना था | महात्मा गांधी ने भी नारो द्वारा और लोगो को प्रेरित करके स्वच्छ भारत बनाने की कोशिश की थी किन्तु वो लोगो की मुलभुत आवश्यकता न पूरी होना व कम रूचि के कारण असफल रहे | वैसे हम कई तर्क देते है, वर्तमान पीएम जो अगर केवल अपने ही पार्टी जो की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है के सदस्यों पर कार्यवाहीं करने लगे की स्वच्छता न रखने पर आप पर अमूक कार्यवाहीं होगी या आपकी पार्टी सदस्ता चली जाएगी तो बदलाव दिखने लगेगा किन्तु अगर सच में लोगों को सफ़ाई रखने को मज़बूर किया जाये तो स्वच्छता का महत्व कम हो जायेगा | स्वच्छता तो जनभावना होनी चाहिए, जनप्रियता से स्वीकार की जानी चाहिए | उसे थोपा नहीं जाना चाहिए | ये बात महात्मा गाँधी भी जानते थे इसलिए उन्होंने जनता पर इसे थोपा नहीं “बाई चॉइस” का विकल्प दिया | हम चाहते है की भारत दुनिया के सामने एक आदर्श देश बने | खुले में शौच समाप्त  हो | प्रधानमंत्री जी ने भी लोगो से अपील की है की वो स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े और अन्य लोगो को भी इससे जुड़ने को प्रेरित करे ताकि हमारा देश दुनिया का सबसे अच्छा और स्वच्छ देश बन सके | लेकिन अभियान की शुरुवात स्वयं नरेंद्र मोदी ने सड़क की सफाई कर के की तब से ये केवल photo-opportunity बन गया है | लोग इसे हर साल 2 अक्टूबर को याद करते है और फिर भूल जाते है | हस्तियों को जोड़ना, जो साबुन, तेल, कॉफी बेचते है | ट्वीटर, फेसबुक, यू-टयुब में ट्रेंड करती है और अगली सुबह अख़बार बन कचरे के रूप में हर शाम जमा हो जाती है | तो नेताओं और ख़ुद को एक आवाज़ समझनेवालों को भुनाने वालो को भी जो की न्यूज़ चैनल चलाते है यशगान करने में जुटे होते है उन्हें भी राष्ट्रगान गाने का कोई हक़ नहीं | सरकार तो सस्ते में बदनाम हो रहीं है यहाँ लोगों के पास आम लोगों की सुविधाओं पर ध्यान देने की ज़रूरत कहाँ है ? सरकारी डॉक्टर, तो डॉक्टर बनने में कियें खर्च वसूलने में लगे है | वैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला, स्वच्छ भारत मिशन को सेवा दिवस में बदलने कोशिश नहीं है, मोदी जी भी देश में सफाईकर्मी जो की भाड़े के ही होते है की मौत से दुखी होंगे | इसलिए उन्होंने उन्हें देश का सच्चा सिपाही कहा है उन्हें वंदेमातरम् कहने का अधिकार दिया | लेकिन सीमा पर खड़े जवान और नालों में सफ़ाई करते समय दब कर मर रहे लोगों की जान की कीमत, जिस दिन एक हो जाएगी, उस दिन भारत सच में स्वच्छ हो जायेगा | 15 सितम्बर से दो अक्टूबर तक चलाया जा रहा 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान, उन सेवा दे रहें सफाईकर्मीयों के लिए ज़रूरी साजोसामान जुटाने की कोशिशों के नाम हो तो ये देशभक्ति, देश में बदलाव लायेगी | वरना सफाईकर्मीयों की मौते याद कौन रखना चाहेगा ?



No comments